कहीं आप कोरोना की चपेट में तो नहीं ? गले में लगने वाली इस पट्टी से कर सकते हैं टेस्‍ट

नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के रिसर्च टीम (Northwestern University research team) ने एक खास डिवाइस (created special device) बनाया है जो आदमी के गले में एक पट्टी के सहारे लगाया जाएगा. गले में लगने वाली पट्टी से यह पता लगाया जा सकता है कि आपमें कोरोना के शुरुआती लक्ष्‍ण तो नहीं हैं.

नयी दिल्‍ली : पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है. अभी तक कोरोना की न तो कोई दवा मिल पायी है और न ही टीका. हालांकि इस बीच कई रिसर्च सेंटरों ने दावा किया है कि उन्‍होंने कोरोना का टीका या एंटीबॉडी की खोज कर ली है. इस बीच एक ऐसे डिवाइस की खोज की गयी है जो कोरोना संक्रमण का पता लगाने में सहायक हो सकता है.

Also Read: इजराइल की रासायनिक हथियार बनाने वाली कंपनी ने बनाया कोरोना एंटीबॉडी, जानिए ये कैसे होता है वैक्सीन से अलग

नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के रिसर्च टीम ने एक खास डिवायस बनाया है जो आदमी के गले में एक पट्टी के सहारे लगाया जाएगा. एनबीटी की खबर के अनुसार गले में लगने वाली पट्टी से यह पता लगाया जा सकता है कि आपमें कोरोना के शुरुआती लक्ष्‍ण तो नहीं हैं. बताया जा रहा है यह पट्टीनुमा डिवाइस सिलिकॉन से बनी हुई है.

कैसे काम करता है डिवाइस

दावा किया जा रहा है गले में लगने वाली पट्टी लोगों में खांसी, सांस लेने, हार्ट बीट और शरीर की गर्मी को मॉनिटर करती है. जो भी डेटा प्राप्‍त होता है उसे क्‍लाउड में स्‍टोर किया जाता है और फिर उसके बाद संक्रमण के बारे में पता लगाया जाता है. बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में दो दर्जन से ज्यादा प्रभावित व्यक्ति नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी की टीम के द्वारा तैयार कीट का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Also Read: देश में अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा- 24 घंटे में 195 मौत, 3900 संक्रमित
वायरलेस चार्जर से चार्ज होगा डिवाइस

बताया जा रहा है डिवाइस वायरलेस चार्जर से चार्ज भी होगा. पूरे दिन भर डिवाइस को लगाने के बाद उसे हटाकर चार्ज किया जा सकता है. पट्टी की खास बात है कि इस नहाते समय भी पहना जा सकता है. इसमें कोई चार्ज पोर्ट या रिमूवबल बैटरी नहीं है, जिससे इसके पानी पड़ने से खराब होने की आशंका भी नहीं रहती है.

क्‍या है दुनिया में कोरोना की स्थिति

ताजा जो रिपोर्ट के अनुसार अब तक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण लगभग 35 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि ढाई लाख लोगों की मौत भी हो चुकी है. पूरी दुनिया में कोरोना से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है. अमेरिका में इस समय करीब 12 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 62 हजार के करीब लोगों की मौत भी हो चुकी है. जबकि अगर भारत की बात करें तो यहां अब तक कोरोना से कुल 46711 लोग संक्रमित हो गये हैं और 1583 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >