'चीन से डरने की जरूरत नहीं...' आईआईएम मुंबई में बोले जयशंकर, पीएम मोदी के साथ काम करने को बताया रोमांचक

विदेश मंत्री एस जयशंकर आईआईएम मुंबई के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में छात्रों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चीन से डरने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने पीएम मोदी के साथ काम करने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करना बहुत रोमांचक है.

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन से डरने की जरूरत नहीं है. मंगलवार को आईआईएम मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान  उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें चीन से डरना चाहिए. जयशंकर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें कहना चाहिए, ठीक है, वैश्विक राजनीति एक प्रतिस्पर्धी खेल है, आप अपना सर्वश्रेष्ठ करें, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा. उन्होंने कहा कि चीन एक प्रमुख अर्थव्यवस्था है, यह संसाधनों को तैनात करेगा. वह अपने तरीके से चीजों को आकार देने की कोशिश करेगा. जयशंकर ने कहा कि इसके लिए हमें शिकायत करने की जरूरत नहीं है कि चीन ऐसा कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसका उत्तर है कि आप यह कर रहे हैं, हम आपसे बेहतर करेंगे.

लाल सागर में नौसेना की भूमिका पर कही यह बात
वहीं, लाल सागर में नौसेना की तैनाती पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत की क्षमता, हमारी प्रतिष्ठा का यह मतलब है कि हम कठिन परिस्थितियों में मदद करें. उन्होंने कहा कि अगर हम कुछ नहीं करते हैं तो हमें जिम्मेदार राष्ट्र नहीं माना जाएगा. गौरतलब है कि
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सशस्त्र समुद्री डाकुओं की ओर से अपहरण कर लिये गये मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाया था. इससे पहले भी कई बार भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ ऑपरेशन किया है. बता दें, भारतीय नौसेना के युद्धपोत सुरक्षा प्रदान करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र के चारों ओर तैनात हैं.

पीएम मोदी के साथ काम करने के सवाल पर दिया यह जवाब
आईआईएम मुंबई  के छात्रों ने विदेश मंत्री से सवाल पूछा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ विदेश मंत्री के तौर पर काम करना उन्हें कैसा लगता है. इस पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मेरा सफर बहुत रोमांचक है.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी साहसिक कदम उठाने वाले प्रधानमंत्री हैं. उनमें महत्वाकांक्षा है, देश के लिए बड़े विचार हैं. वो नए विचारों को खुले तौर पर अपनाकर उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने का काम करते हैं. विदेश मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को साहसिक फैसले लेने वाला और देश के लिए समर्पित भाव से काम करने वाला प्रधानमंत्री बताया है.

इजराइल-हमास संघर्ष पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह एक आसान मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि इजराइल में 7 अक्टूबर को जो हुआ था वह आतंकवाद था. किसी को भी इसमें भ्रम नहीं होना चाहिए.  जयशंकर ने कहा कि भारत ने भी आतंकवाद को बहुत करीब से देखा है और झेला भी रहे हैं. ऐसे में आतंकवाद के खिलाफ सभी को एकजुट होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इजराइल हमास संघर्ष की उचित, निष्पक्ष और व्यवहार्य समाधान तलाशना होगा.


Also Read: बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या करने वाले PFI के 15 एक्टिविस्ट को सजा-ए-मौत, केरल की अदालत ने सुनाया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >