Bihar News: NDA में वापस आना चाहते हैं नीतीश कुमार? अग्निमित्रा पॉल बोलीं- हम किसी को नहीं रोक सकते

बिहार बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि नीतीश कुमार पद के लिए कहीं भी जा सकते हैं. वह पद के लिए आ रहे हैं और इसीलिए यह बैठक हो रही है. अगर मेरी पार्टी नेता संतुष्ट हैं तो हम भी संतुष्ट हैं.

बिहार में इस समय सियासी सरगर्मी तेज है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) गठबंधन में टूट की आशंका बढ़ गई है. बिहार में फिर से सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज होती जा रही है. जदयू और आरजेडी के बीच कथित रूप से खराब होते रिश्ते के बीच बीजेपी में बैठकों का दौर शुरू है. इस बीच पश्चिम बंगाल की बीजेपी नेता और विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

एनडीए में शामिल होना चाहते हैं नीतीश कुमार : अग्निमित्रा पॉल

बिहार के राजनीतिक हालात पर बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, बहुत सी बातें सुनने को मिल रही हैं, जैसे नीतीश कुमार एनडीए में वापस आना चाहते हैं, पीएम मोदी के अधीन काम करना चाहते हैं. पॉल ने कहा, हम किसी को नहीं रोक सकते, जिस तरह का विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है मजबूत भारत के लिए, उनके के खिलाफ कोई चेहरा नहीं है जो टिक पाएगा. जो गठबंधन (I.N.D.I.A) बना था उसका क्या हुआ, आप देख सकते हैं. अगर कोई (बीजेपी) में शामिल होना चाहता है, तो यह अच्छी बात है.

नीतीश कुमार पद के लिए कहीं भी जा सकते हैं : छेदी पासवान

बिहार बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि नीतीश कुमार पद के लिए कहीं भी जा सकते हैं. वह पद के लिए आ रहे हैं और इसीलिए यह बैठक हो रही है. अगर मेरी पार्टी नेता संतुष्ट हैं तो हम भी संतुष्ट हैं.

Also Read: तेजस्वी यादव की जगह लालू यादव सभी फैसले लेने के लिए अधिकृत, राजद विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

सियासी हलचल के बीच आरजेडी की बड़ी बैठक, तेजस्वी बोले- बिहार में अभी खेल होना बाकी है

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच पटना में राजद की बड़ी बैठक हुई. बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं. कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं. ‘महागठबंधन’ में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया. मुख्यमंत्री मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे, 2005 से पहले बिहार में क्या था? मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी. अब और भी लोग हमारे साथ हैं. जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे वह नौकरी हो, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना आदि. ‘बिहार में अभी खेल होना बाकी है’.

Also Read: बिहार में सियासी हलचल के बीच बढ़ी लालू परिवार की मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया समन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >