नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर विपक्षी दल के नेताओं ने क्या कहा? शरद पवार हैरान

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने ‘बार-बार पाला बदलने’ के लिए जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार की आलोचना की है. पार्टी ने यह आलोचना नीतीश के बिहार में ‘महागठबंधन’ से अलग होने पर की है. तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि लोग ऐसी ‘अवसरवादिता’ का माकूल जवाब देंगे.

जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और प्रेम कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली. इधर नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर विपक्ष की प्रतिक्रिया भी तेजी से आ रही है. जहां एक ओर बीजेपी के नेताओं ने नीतीश कुमार का स्वागत किया है, वहीं विपक्षी दल के नेताओं ने जमकर निशाना साधा है.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले- भविष्य में जनता सबक सिखाएगी

एनडीए में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद की शपथ लेने पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, पटना में जो कुछ भी हुआ, इतने कम समय में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई. मुझे याद है कि नीतीश कुमार ने ही पटना के सभी गैर-बीजेपी दल को फोन किया था. उनकी भूमिका भी ऐसी ही थी लेकिन पिछले 10-15 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इस विचारधारा को छोड़ दिया और आज बीजेपी में शामिल हो गए और सरकार बना ली. पिछले 10 दिनों में ऐसा नहीं लग रहा था कि वह ऐसा कोई कदम उठाएंगे. अचानक क्या हुआ पता नहीं, लेकिन भविष्य में जनता उन्हें उनकी भूमिका के लिए सबक जरूर सिखाएगी.

तृणमूल कांग्रेस ने नीतीश कुमार के ‘बार-बार पाला बदलने’ की आलोचन की

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने ‘बार-बार पाला बदलने’ के लिए जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार की आलोचना की है. पार्टी ने यह आलोचना नीतीश के बिहार में ‘महागठबंधन’ से अलग होने पर की है. तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि लोग ऐसी ‘अवसरवादिता’ का माकूल जवाब देंगे.

Also Read: नीतीश कुमार ने बताया बिहार में क्यों गिरी महागठबंधन सरकार, इस्तीफा देकर बतायी पूरी वजह

नीतीश विश्वासघात में पारंगत, राजग में वापसी की पहले से थी आशंका : झामुमो

विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका राजनीतिक चरित्र ‘विश्वाघात’ का रहा है. झामुमो ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जद यू) प्रमुख को खुद नहीं पता कि वह किस पाले के हैं. झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, नीतीश कुमार का इस्तीफा अपेक्षित था, क्योंकि विश्वासघात उनका राजनीतिक चरित्र रहा है.

Also Read: Nitish Kumar: सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री बनने का बनाया रिकॉर्ड, इंजीनियरिंग से राजनीति तक ऐसा रहा सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >