नितिन गडकरी धमकी मामले में बड़ा खुलासा, इवेंट मैनेजमेंट कर रही लड़की के नंबर से आया था कॉल

राहुल मदाने, डीसीपी नागपुर ने बताया, नितिन गडकरी के कार्यालय में जयेश पुजारी नाम के व्यक्ति ने तीन कॉल किये. जिस नंबर से उसने फोन कॉल किया था, वह नंबर एक महिला का निकला, जो मेंगलुरु की रहने वाली है. हमने उससे बात भी की, वह इवेंट मैनेजमेंट में काम करती है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि जिस नंबर से गडकरी के ऑफिस में फोन आया था, वह नंबर एक इवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाली लड़की का निकला है.

जयेश पुजारी ने किया था नितिन गडकरी के ऑफिस में धमकी भरा कॉल

राहुल मदाने, डीसीपी नागपुर ने बताया, नितिन गडकरी के कार्यालय में जयेश पुजारी नाम के व्यक्ति ने तीन कॉल किये. जिस नंबर से उसने फोन कॉल किया था, वह नंबर एक महिला का निकला, जो मेंगलुरु की रहने वाली है. हमने उससे बात भी की, वह इवेंट मैनेजमेंट में काम करती है. उसका एक दोस्त जेल में है इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि कॉल जयेश पूजारा ने किया है या उसके दोस्त ने किया था. जांच जारी है.

नितिन गडकरी के ऑफिस में फोन कर मांगे 10 करोड़ रुपये

राहुल मदाने, DCP नागपुर ने बताया, नितिन गडकरी के ऑफिस में जयेश पुजारा नामक व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी और कहा कि पिछली बार जो नहीं हुआ वो अब हो जाएगा, तब 100 करोड़ मांगे थे वो नहीं दिए, अब 10 करोड़ तो दे दो. हालांकि डीसीपी ने केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी देने की बात को खारिज कर दिया है.

Also Read: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को झारखंड में करेंगे 17 परियोजनाओं का शिलान्यास, देंगे करोड़ों की सौगात
https://twitter.com/ANI/status/1638124498334412800

गडकरी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज

नागपुर पुलिस की साइबर शाखा ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संदर्भ वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी दत्तात्रेय जोशी ने व्हाट्सऐप पर प्रसारित पोस्ट में गडकरी का कुछ संदर्भ दिया. इसकी जानकारी मिलने पर गडकरी के कार्यालय ने ट्विटर के जरिए साइबर पुलिस से एक मामला दर्ज करने का आग्रह किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के कार्यालय के एक प्रतिनिधि ने बाद में नागपुर में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और इन पोस्ट को प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जनवरी में भी आये थे तीन धमकी भरे कॉल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जनवरी में भी जान से मारने की धमकी दी गयी थी. 14 जनवरी को सुबह में दो कॉल आये थे, फिर दोपहर में एक कॉल किया गया था. उस समय भी जयेश पुजारी नाम के शख्स ने ही कॉल किया था. जो जेल में बंद है. उस मामले में सवाल उठाया गया था कि जेल के अंदर कैदी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >