Cyclone Nisarga, Weather Today Updates: चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ से बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

अरब सागर में बना डिप्रेशन आगे बढ़ रहा है और प्रभावी हो रहा है. यह सिस्टम अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है. वहीं, राजस्थान के पश्चिमी भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा के दक्षिणी तटों तक बनी हुई है. बीते 24 घंटों के दौरान केरल और दक्षिणी-तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. और अगले 24 घंटों के दौरान तटीय महाराष्ट्र पर तूफान निसर्ग के कारण मूसलाधार वर्षा की संभावना है. कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं और सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो सकता है.केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >