Udhampur Blast की छानबीन करने पहुंची NIA की टीम, दो-दो धमाकों के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Udhampur Blast: उधमपुर ब्लास्ट की जांच के लिए NIA की टीम मौके पर पहुंच गई है. एनआईए की टीम ब्लास्ट वाले जगहों की तफ्तीश करेगी. गौरतलब है कि 8 घंटों के अंतराल में एक के बाद एक हुए दो धमाके से सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई है. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह भी तीन अक्टूबर से प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं.

Udhampur Blast: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार सुबह हुए बस में धमाके के बाद इसकी जांच तेज हो गई है. विस्फोट के बाद पड़ताल के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA, एनआईए) की टीम मौके पर पहुंच गई है. जो ब्लास्ट वाली जगहों की तफ्तीश करेगी.इससे पहले जम्मू पुलिस ने बताया कि धमाकों के बाद जो प्रारंभिक जांच की गई उससे पता चलता है कि धमाकों के लिए स्टिकी आईडी बम (Sticky ID Bomb) का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि जांच के बाद ही पूरी बात पता चलेगी.

दो-दो धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट: गौरतलब है कि उधमपुर में एक के बाद एक हुए धमाकों के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. दो-दो धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. वहीं, धमाकों की जांच भी तेज हो गई है. पुलिस धमाकों को आतंकी एंगल से भी जोड़कर देख रही है.

बुधवार को भी हुआ था विस्फोट: गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार देर रात एक पेट्रोल पंप के पास अचानक जोरदार धमाका हुआ था. इस धमाके में दो बसों के साथ-साथ आसपास खड़े कई और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था. वहीं, दो लोग भी घायल हो गए थे. इसके 8 घंटे बाद यानी गुरुवार को सुबह एक बार फिर धमाका हुआ. बस विस्फोट में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

अमित शाह के दौरे से पहले धमाका: गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर से जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं. उनकी यात्रा से पहले हुए दो-दो धमाकों से सुरक्षा एजेंसियां और जम्मू कश्मीर पुलिस के कान खड़े हो गये हैं. पुलिस धमाका के लिए जिम्मेदार लोगों की धर पकड़ में जुट गई है. इसी कड़ी में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.   

Also Read: अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आया बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >