NIA Raid : अवैध रूप से भारत में घुसपैठ, एनआईए के छापे से मचा हड़कंप

NIA Raid : एनआईए ने अलकायदा गुजरात आतंकी साजिश मामले में पांच राज्यों में छापेमारी की है. इसकी जानकारी जांच एजेंसी के प्रवक्ता की ओर से दी गई है.

NIA Raid : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने अल-कायदा द्वारा गुजरात में कथित रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े एक आतंकी साजिश के मामले में पांच राज्यों में करीब 10 स्थानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी. सेंट्रल एजेंसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि एनआईए की टीम ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों में छापेमारी की.

जांच के केंद्र में चार बांग्लादेशी नागरिक

अधिकारी ने बताया कि कई डिजिटल डिवाइस और कागजात जब्त किए गए हैं जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि यह मामला 2023 में दर्ज किया गया था और इस मामले के केंद्र में चार बांग्लादेशी नागरिक हैं जिनकी पहचान मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी, अजरुल इस्लाम और अब्दुल लतीफ के तौर पर की जा चुकी है. इन लोगों ने फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की थी.

यह भी पढ़ें : Delhi Blast : लाल किला के पास कार में विस्फोट का खौफनाक पल CCTV में कैद, देखें नया वीडियो

प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए संदिग्ध

बयान में कहा गया है, ‘‘वे प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए. ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के गुर्गों के लिए पैसे जमा करने और उसे उन्हें ट्रांसफर करने में शामिल थे, और मुस्लिम युवाओं को एक्टिव करने में भी शामिल पाए गए.’’ एनआईए ने 10 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद की एक स्पेशल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >