अमरावती के अस्पताल में आग, तीन नवजात की झुलसने से मौत

अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार (24 अगस्त) तड़के करीब 3:30 बजे NICU में अचानक आग लग गई. इस हादसे में तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई.

महाराष्ट्र के अमरावती के सरकारी अस्पताल में सोमवार तड़के अचानक आग लग गई. हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई. आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और इलाज करा रहे दर्जनों नवजात बच्चों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे आग लग गई. बताया जा रहा है कि नवजात बच्चों के इलाज वाले यूनिट में वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट के बाद आग भड़की. हादसे के वक्त अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में 39 नवजात बच्चे भर्ती थे.


अस्पताल के कर्मचारियों ने रेस्क्यू किया नवजात बच्चों का

आग लगते ही डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारी तुरंत वार्ड में पहुंचे और नवजात बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए. बचाव के दौरान जरूरी मेडिकल उपकरणों को हटाया गया और बच्चों को प्रभावित हिस्से से सुरक्षित बाहर ले जाया गया. अस्पताल के कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

आग की चपेट में आए छह नवजात गंभीर

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आग की चपेट में आए छह गंभीर रूप से प्रभावित नवजात बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पास के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >