Party All Night: 1 जनवरी की सुबह 5 बजे तक करें पार्टी, कोई नहीं टोकेगा, खुले रहेंगे पब

Party All Night: नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने 1 जनवरी को सुबह 5 बजे तक खाने-पीने की दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, ऑर्केस्ट्रा बार और पब को खुले रहने की अनुमति दी है.

Party All Night:  महाराष्ट्र में नए साल की पूर्व संध्या के जश्न को देखते हुए राज्य सरकार ने खाने-पीने की दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, ऑर्केस्ट्रा बार और पब को 1 जनवरी को सुबह 5 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है. यह जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि गृह विभाग ने मंगलवार रात एक “स्थायी” आदेश जारी किया है. इसके तहत मनोरंजन और आतिथ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों को तय समय से अधिक देर तक खुले रहने की अनुमति दी गई है.

अधिकारी ने बताया कि यह आदेश अब भविष्य में हर साल क्रिसमस ईव (24 दिसंबर की रात), क्रिसमस (25 दिसंबर की रात) और न्यू ईयर ईव (31 दिसंबर की रात) पर लागू रहेगा. होटल और रेस्टोरेंट संघ हर साल इसकी मांग करते हैं, लेकिन कई बार प्रशासनिक कागजी प्रक्रिया के कारण अनुमति मिलने में देरी हो जाती थी. इस स्थायी आदेश से अब यह परेशानी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें : New Year’s Eve Party Ideas: नये साल का स्वागत करने के 3 शानदार तरीके जो आपकी पार्टी को यादगार बना देंगे

न्यू ईयर ईव की पार्टी होती है खास

न्यू ईयर ईव की पार्टी साल के सबसे खास और उत्साह भरे पलों में से एक होती है. इस दिन लोग पुराने साल को अलविदा कहते हैं और नए साल का स्वागत खुशी और उम्मीदों के साथ करते हैं. दोस्तों और परिवार के साथ संगीत, डांस, स्वादिष्ट भोजन और आतिशबाजी के बीच जश्न मनाते लोग नजर आते हैं. कई लोग घर पर पार्टी रखते हैं तो कई होटल, क्लब और रेस्टोरेंट में खास कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं. आधी रात होते ही लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं और आने वाले साल के लिए नए संकल्प लेते हैं. यह रात खुशियों, उमंग और नई शुरुआत के तौर पर लोग देखते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >