Omicron Variant: भारत में कोरोना के नये वेरिएंट की दस्तक! बेहद संक्रामक है BF.7, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Omicron Variant: ओमिक्रॉन का वैरिएंट BF.7 बेहद संक्रामक है. हालांकि इस बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. लेकिन इसपर परीक्षण चल रहा है कि ये वेरिएंट कितना खतरनाक है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने नए वैरिएंट BF.7 के पहले मामले का पता लगाया है.

Omicron Variant: देश में बीते काफी दिनों से कोरोना के केस में कमी आयी है. खुले में पर्व त्योहार मनाये जा रहे हैं. मास्क की अनिवार्यता भी खत्म हो रही है. लेकिन अब एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता बढ़ रही है. क्योंकि हाल ही में कोरोना को ओमिक्रॉन का एक और वेरिएंट सामने आया है. बताया जा रहा है कि वैरिएंट BF.7 बेहद संक्रामक है. हालांकि इस बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. लेकिन इसपर परीक्षण चल रहा है कि ये वेरिएंट कितना खतरनाक है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने नए वैरिएंट BF.7 के पहले मामले का पता लगाया है.

काफी तेजी से फैलता है BA.5.1.7: जानकारों का कहना है कि ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.5.1.7 काफी तेजी से फैलता है. कई जानकार इसको लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. इसको लेकर वैज्ञानिक इसलिए भी डरे हुए है क्योंकि हाल के दिनों में जिस तरह चीन में कोरोना फैला है उससे पीछे कथित तौर पर ओमिक्रॉन का BF.7 और BA.5.1.7 वैरिएंट को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है.

भारत के लिए हो सकती है खतरनाक: कई जानकारों की राय है कि देश में त्योहारी सीजन चल रहा है. लॉकडाउन और कोरोना के खिलाफ प्रतिबंधों में ढील है. ऐसे में कोरोना का नया वेरिएंट फैलता है तो ये काफी ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है. ऐसे में एक्सपर्ट दीपावली, धनतेरस समेत अन्य पूजा में भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

गौरतलब है कि देश में सोमवार सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 2,060 नए मामले सामने आये थे. इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,30,888 हो गई है. जबकि संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,28,905 हो गई. वहीं, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 26,834 हो गई है जो कुल मामलों का 0.06 फीसदी है.

Also Read: दीपावली और चुनाव से पहले आम लोगों को बड़ा तोहफा, फ्री में 2 गैस सिलेंडर, CNG-PNG वैट में 10% की कटौती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >