NEET-UG 2024: नीट परीक्षा का रिजल्ट शनिवार दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन जारी करने का आदेश, SC ने NTA को दिया निर्देश

NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने शनिवार दोपहर 12 बजे तक रिजल्ट ऑनलाइन जारी करने का आदेश दिया है.

NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट मामले में सुनवाई करते हुए NTA को आदेश दिया है कि परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को दोपहर 12 बजे तक जारी किया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को निर्देश दिया है कि वह नीट-यूजी परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करे और छात्रों की पहचान गुप्त रखी जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परिणाम शहर और केंद्र के हिसाब से अलग-अलग घोषित किए जाने चाहिए.

22 जुलाई को होगी पेपर लीक और गड़बड़ी मामले की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तारीख तय की है.

नीट-यूजी फिर कराने के लिए यह ठोस आधार हो कि पूरी परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 को नए सिरे से कराने के लिए यह ठोस आधार होना चाहिए कि पूरी परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है. सुप्रीम कोर्ट 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है. इनमें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की याचिका भी शामिल है, जिसमें उसने, परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर विभिन्न हाई कोर्टों में उसके खिलाफ लंबित मामलों को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है.

क्या है NEET-UG 2024 मामला

पांच मई को 23.33 लाख से अधिक छात्रों ने 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा दी थी. इन शहरों में 14 विदेशी शहर भी शामिल थे. 4 जून को रिजल्ट आया, जिसमें 67 छात्रों को 720 नंबर दिए गए. जिसमें दो को 718 और 719 नंबर दिए गए. इसी बात को लेकर देशभर में छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने पेपर लीका भी मामला उठाया. बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और सीबीआई को केस दिया गया. फिलहाल इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें बिहार और झारखंड से भी लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पेपर लीक पर याचिकाकार्ता के वकील ने क्या बताया

याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र हुड्डा ने कहा, हमने सुप्रीम कोर्ट में वो सारी बातें उठाईं जो बताती हैं कि पेपर लीक हुआ है. पेपर सिर्फ हजारीबाग और पटना में ही नहीं, बल्कि दूसरी जगहों पर भी लीक हुआ है. कोर्ट ने अगली सुनवाई सोमवार को तय की है. बिहार पुलिस और भारत सरकार को निर्देश दिया गया है कि वो बिहार पुलिस की शुरुआती जांच रिपोर्ट रिकॉर्ड पर लेकर आएं. एनटीए को निर्देश दिया गया है कि वो सभी उम्मीदवारों के नतीजे अपनी वेबसाइट पर घोषित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >