NEET Result 2022: जारी हुआ नीट यूजी परीक्षा का परिणाम, neet.nta.nic.in पर करें रिजल्ट चेक

NEET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपने नतीजे, स्कोर व रैंक neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. परीक्षा में राजस्थान की तनिष्का ने 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ टॉप किया है. इस साल कुल 993069 छात्रों ने परीक्षा दी है.

NTA declared NEET-UG Results 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बुधवार को NEET-UG का रिजल्ट घोषित कर दिया. NTA शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2022 के लिए स्कोर कार्ड वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं. अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी.

NEET UG Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत ‘नीट 2022 परिणाम’ पर क्लिक करें.

अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें.

नीट 2022 परिणाम पर क्लिक करें और एक्सेस करें.

NEET UG 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.

NEET UG 2022 Result: राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप

18 लाख से अधिक छात्रों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार रात 11 बजे मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए. परीक्षा में राजस्थान की तनिष्का ने 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ टॉप किया है. इस साल कुल 993069 छात्रों ने परीक्षा दी है.

नीट यूजी टॉपर्स की लिस्‍ट इस प्रकार है

रैंक 1 – राजस्थान से तनिष्का

रैंक 2 – दिल्ली से वत्स आशीष बत्रा

रैंक 3- कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले

रैंक 4- रुचा पावाशे – कर्नाटक

रैंक 5- एराबेली सिद्धार्थ राव – तेलंगाना

13 भारतीय भाषाओं में हुई थी परीक्षा

एजेंसी ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को इंग्लिश समेत 13 भाषाओं असमी, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू आदि का विकल्प दिया था. NTA ने पहली बार NEET-UG के लिए अबू धाबी, बैंकाक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, सारजाह, सिंगापुर, दुबई और कुवैत में भी सेंटर बनाए थे.

NEET Result के लिए इन वेबसाइटों का करें प्रयोग

नीट यूजी रिजल्ट एनटीए द्वारा जारी किया गया. इसे तीन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जारी किया गया है. हालांकि आप अन्य प्राइवेट वेबसाइट्स की मदद से भी अपना स्कोरकार्ड और रैंक लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • neet.nta.nic.in

  • nta.ac.in

NEET Result 2022: 3,750 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा 

NEET 2022 के लिए NTA ने देशभर के 3,750 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजित की थी. एनईईटी-यूजी 2022 परीक्षा (NEET-UG 2022 exam) के लिए 16 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए. स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18,72,341 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >