‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, एनआईए जांच की मांग

NEET पेपर लीक मामले के विरोध में 20 जुलाई को हुए 'संसद चलो' प्रदर्शन में हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. याचिका में एनआईए जैसी विशेषज्ञ एजेंसी से जांच कराने की मांग की गयी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

NEET Paper Leak Protest: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में 20 जुलाई को आयोजित ‘संसद चलो’ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष और कोर्ट-निगरानी में जांच कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गयी है. याचिका में पूरी घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) या किसी अन्य विशेषज्ञ एजेंसी से कराने की मांग की गयी है.

हिंदू महासभा के सतीश अग्रवाल ने दाखिल की याचिका

याचिका अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने अधिवक्ता स्नेह वर्धन और प्रतिभा सिन्हा के माध्यम से दायर की है. इसमें भारत सरकार, एनआईए, सीबीआई, दिल्ली के पुलिस आयुक्त और दिल्ली सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है.

राजनीतिक दखल और विदेशी फंडिंग के आरोप

याचिका के अनुसार, NEET पेपर लीक को लेकर 6 जून 2026 से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू हुआ था. 20 जुलाई को यह आंदोलन ‘संसद चलो’ मार्च में बदल गया. याचिकाकर्ता का दावा है कि यह केवल छात्रों का आंदोलन नहीं रह गया था. इसमें राजनीतिक दलों के नेताओं के प्रवेश और विदेशी वित्त पोषित संगठनों (Foreign-funded organizations) की भूमिका देखी गयी.

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी, जवाब में पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

‘सोनम वांगचुक के विदेशी संगठनों से संबंधों की हो जांच’

याचिका में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भागीदारी और उनके विदेशी संगठनों से संबंधों की जांच की मांग की गयी है. इसके अलावा, लेखिका अरुंधति रॉय की उपस्थिति और प्रदर्शन के दौरान दिये गये बयानों की भी गहन जांच कराने का अनुरोध किया गया है.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया वीडियो, कहा- मैं अब भी जिंदा हूं; सरकार के सामने रखीं ये मांगें

राष्ट्रीय सुरक्षा और जनजीवन प्रभावित करने की दलील

याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जिससे कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बिगड़ गयी. प्रदर्शन के दौरान एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को रोका गया. पत्रकारों पर हमला किया गया और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया. पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए.

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session : प्रदर्शन पर बोले अखिलेश, कांग्रेस ने बुलाया और हम सारा काम छोड़कर चले गए

हिंसा, तोड़फोड़ की इजाजत नहीं देता शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार

याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि संविधान शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार देता है, लेकिन इसका इस्तेमाल हिंसा, तोड़फोड़ या आपातकालीन सेवाओं को बाधित करने के लिए नहीं किया जा सकता. इसे सामान्य कानून-व्यवस्था की बजाय राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांचे जाने की आवश्यकता है. दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज सभी एफआईआर को एनआईए को सौंपने की अपील की गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >