'उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान', एक घंटे सदन में खड़े रहकर विरोध कर रहे NDA सांसद

सदन की कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष ने उपराष्ट्रपति का ही नहीं देश के संविधान का भी अपमान किया है. उन्होंने कहा कि इसकी हम घोर निंदा करते हैं. जोशी ने कहा कि ओबीसी समाज का ऐसा अपमान करना कहीं से भी उचित नहीं है.

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के अपमान पर एनडीए गठबंधन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. एनडीए के सांसद उपराष्ट्रपति के सम्मान और टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. धनखड़ के सम्मान में एनडीए के सदस्य राज्यसभा की कार्यवाही में एक घंटे तक खड़े रहेंगे. एनडीए के नेताओं का कहना है कि यह विपक्ष की ओर से संविधान पद का घोर अपमान किया गया है. उनकी कहना है कि पहली बार किसी जाट समाज के नेता और किसान पुत्र को यह संवैधानिक पद मिला है, जिसका विपक्ष के नेताओं ने अपमान किया है.

संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान- प्रह्लाद जोशी

सदन की कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष ने उपराष्ट्रपति का ही नहीं देश के संविधान का भी अपमान किया है. उन्होंने कहा कि इसकी हम घोर निंदा करते हैं. जोशी ने कहा कि ओबीसी समाज का ऐसा अपमान करना कहीं से भी उचित नहीं है. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि संविधान की गरिमा को भंद करना विपक्षी नेताओं की आदत सी हो गई है. उन्होंने कहा कि 20 साल तक विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी का अपमान किया. अब उपराष्ट्रपति का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान.

किसी को दुख पहुंचाने का इरादा नहीं- कल्याण बनर्जी
कल्याण बनर्जी की मिमिक्री का मामला अब काफी तूल पकड़ चुका है. सत्ता पक्ष मामले को लेकर जाट समुदाय और किसानों के अपमान से जोड़ रहा है. इस बीच अपने मिमिक्री पर कल्याण बनर्जी न सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि धनखड़ मुझसे वरिष्ठ है, मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने का नहीं था. मेरे मन में सभापति के लिए बहुत सम्मान भी है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मुद्दे पर माफी मांगने से उन्होंने इनकार कर दिया है. गौरतलब है कि कल्याण बनर्जी सांसद होने के साथ-साथ प्रसिद्ध अधिवक्ता भी हैं.

पीएम मोदी ने फोन कर जताया दुख
इससे पहले पीएम मोदी ने भी घटना को लेकर राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की थी. विपक्षी सांसदों की ओर से किये गये उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्भाग्यपूर्ण कहा है. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पीएम मोदी ने फोन कर इस घृणित घटना को लेकर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि वह भी बीते 20 सालों से इस तरह का अपमान झेल रहे हैं. 

Also Read: ‘लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार’ 141 सांसदों के निलंबन पर भड़की सोनिया गांधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >