Maharashtra: शरद पवार ने दो कार्यकारी अध्यक्ष चुन कर लगाया मास्टर स्ट्रोक, अब भतीजे अजित का क्या होगा?

अजित पवार एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे हैं. उनका पार्टी में अहम रोल है. महाराष्ट्र विधानसभा में अजित पवार फिलहाल नेता प्रतिपक्ष हैं. लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष पद में उनकी अनदेखी कई सवालों को जन्म दे रही है. क्या अजित पवार के कद को पार्टी में कम कर दिया गया है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को भारतीय राजनीति का मंझा हुआ खिलाड़ी माना जाता है. वह कोई भी चाल बिना सोचे-समझे नहीं चलते हैं. पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर उन्होंने एक ऐसी चाल चली, जिससे भतीजे अजित पवार भी चित हो गये. दरअसल शरद पवार ने बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया. सबसे बड़ी बात है कि यह सब कुछ अजित पवार की मौजूदगी में हुई.

पार्टी में अजित पवार का क्या होगा भविष्य

अजित पवार एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे हैं. उनका पार्टी में अहम रोल है. महाराष्ट्र विधानसभा में अजित पवार फिलहाल नेता प्रतिपक्ष हैं. लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष पद में उनकी अनदेखी कई सवालों को जन्म दे रही है. क्या अजित पवार के कद को पार्टी में कम कर दिया गया है. हालांकि महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल ने साफ कर दिया है कि अजित पवार को साइड नहीं किया गया है, बल्कि पार्टी ने उनके लिए कुछ और सोच रखा है.

अजित पवार ने कई बार दिखाया बागी तेवर

अजित पवार कई बार पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखा चुके हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना और बीजेपी में सीएम पद को लेकर रार चल रही थी, इसी बीच बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. उस समय देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली थी और अजित पवार डिप्टी सीएम बने थे. बताया जाता है कि शरद पवार इस फैसले से नाराज हुए थे. पिछले दिनों भी एक खबर आयी थी कि अजित पवार कुछ समर्थकों के साथ बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस पर भी शरद पवार काफी नाराज हुए थे. राजनीति के जानकारों का कहना है कि शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष का पद देकर अजित पवार को बड़ा संदेश दिया है.

Also Read: शरद पवार ने फिर से सबको चौंकाया, भतीजे की जगह बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल का NCP में कद बढ़ाया

शरद पवार ने पार्टी से इस्तीफा देकर भी चली थी बड़ी चाल?

शरद पवार ने पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी. जिसका पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक नेताओं ने जोरदार विरोध किया था. ऐसा माना जाता है कि इसके पीछे भी शरद पवार की बहुत बड़ी चाल थी. पवार यह देखना चाहते थे कि उनके द्वारा बनायी गयी पार्टी में उनकी क्या स्थिति रह गयी है. लेकिन जैसी ही उन्होंने इस्तीफे की घोषणा की, उनके समर्थकों में खलबली मच गयी. पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित राकांपा की समिति ने पांच मई को उनके इस्तीफे को खारिज कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था. मालूम हो पवार और पीए संगमा ने 1999 में पार्टी की स्थापना की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >