राहुल गांधी पर सीएम सैनी का पलटवार, कहा- 'झूठ बोलकर कर रहे हैं देश को गुमराह'

Nayab Singh Saini on Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हरियाणा में 'वोट चोरी' के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की हेराफेरी की गई. वहीं,  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.

Nayab Singh Saini on Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी मतों के जरिये ‘वोट चोरी’ की गई है. उन्होंने चुनाव आयोग पर हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए हैं. वहीं राहुल गांधी के आरोप पर पलटवार करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में कहा ‘राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. जिस तरह से कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है, वे झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं.’

राहुल गांधी ने सीएम सैनी के बयान का दिखाया वीडियो

मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का चुनाव के नतीजे से दो दिन पहले का एक बयान भी दिखाया था. उस बयान में था ‘बीजेपी सरकार बना रही है, हमारे पास सभी व्यवस्थाएं हैं.’

सर्वेक्षणों से उलट आए थे हरियाणा के नतीजे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘मैं जो कह रहा हूं वह सौ फीसदी सच है. एक पूरे राज्य के चुनाव को चुरा लिया गया.’ गांधी ने कहा कि सभी सर्वेक्षणों में हरियाणा में कांग्रेस की जीत की संभावना जताई गई थी, लेकिन नतीजे एकदम उलट आए. ‘मैं ‘जेन जी’ से कहना चाहता हूं कि देखिये कि कैसे आपके भविष्य की चोरी की जा रही है.’ उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान का वीडियो दिखाया जिसमें सैनी ने सरकार बनाने की ‘व्यवस्था’ होने की बात की थी.

फर्जी मतों से की गई थी ‘वोट चोरी’

राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में पांच अलग-अलग तरीकों से 25,41,144 फर्जी मतों से ‘वोट चोरी’ की गई. हरियाणा में अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ने कुल 90 सीटों में से 48 सीट हासिल करके लगातार जीत हासिल की थी. कांग्रेस को 37 सीटें मिली थीं.

चुनाव आयोग पर भी राहुल गांधी ने साधा था निशाना

इससे पहले 18 सितंबर को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भी हमला बोला था. उन्होंने दावा किया था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’ और‘वोट चोरों’ की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए. हालांकि निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों को निराधार बताया था. (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >