Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE: दिल्ली-एनसीआर में कल रात भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. राजधानी के कई इलाकों में दिन में हल्की से मध्यम गति की बारिश हुई. दिल्ली में कल हुई हल्की बारिश के कारण सर्दी और बढ़ गई और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

Live Updates
11:04 PM. 30 Jan 23 11:04 PM. 30 Jan

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आई है. आसमान में बादलों का डेरा है, जबकि न्यूनतम तापमान भी दस डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है. इन सबके बीच, आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में पारा में 2-3 डिग्री की गिरावट की भविष्यवाणी की है.

11:04 PM. 30 Jan 23 11:04 PM. 30 Jan

हिमपात के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द

घाटी में भारी हिमपात और खराब मौसम के कारण सोमवार को श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि विमान न तो वहां उतर सकेंगे और न हीं वहां से उड़ान भर सकेंगे. बताया जा रहा है कि लगातार हो रहे हिमपात के कारण दृष्यता कम होकर 500 मीटर से नीचे आ गयी है और इस कारण श्रीनगर हवाई अड्डे से तय सभी 68 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं.

11:04 PM. 30 Jan 23 11:04 PM. 30 Jan

राजस्थान में कई जगह मध्यम से भारी बारिश दर्ज

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बीते 24 घंटे में राजस्थान के अनेक जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. IMD का कहना है कि बारिश का यह दौर सोमवार को कोटा व भरतपुर में भी जारी रहा. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और भीलवाड़ा, अजमेर और नागौर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई है.

11:04 PM. 30 Jan 23 11:04 PM. 30 Jan

उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड में गढ़वाल हिमालय की उंची पहाड़ियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ गया. मौसम विभाग के मुताबिक, भूधंसाव-ग्रस्त जोशीमठ में भी बारिश हो रही है, जहां करीब 250 प्रभावित परिवारों ने अपने घर छोड़कर अस्थाई राहत शिविरों में शरण ली है.

1:33 PM. 30 Jan 23 1:33 PM. 30 Jan

राजस्थान में कई जगह भारी बारिश

श्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के अनेक जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर आज कोटा व भरतपुर में भी जारी रहा. मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और भीलवाड़ा, अजमेर और नागौर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई है.

1:33 PM. 30 Jan 23 1:33 PM. 30 Jan

कश्मीर में बर्फबारी से हवाई तथा रेल सेवाएं प्रभावित

कश्मीर में ‘चिल्लई-कलां’ के आखिरी दिन आज ताजा बर्फबारी के कारण घाटी में हवाई तथा रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से बेहद भारी बर्फबारी हुई. अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर में करीब 7 इंच, गुलमर्ग में 1 फुट से अधिक, पहलगाम में 9 इंच, गुरेज में 1.5 फुट और कुपवाड़ा जिले के मैदानी इलाकों में करीब 4 इंच बर्फबारी हुई. ऊंचाई वाले इलाकों में 1 से 2 फुट बर्फबारी हुई.

11:35 AM. 30 Jan 23 11:35 AM. 30 Jan

इन जगहों पर हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है जबकि, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

10:31 AM. 30 Jan 23 10:31 AM. 30 Jan

एक बार फिर लौट सकती है ठंड

IMD की माने तो उत्तर भारत में बारिश की वजह से एक बार फिर से ठंडक महसूस होने वाली है. हालांकि, हालात शीतलहर जैसे नहीं होंगे और न ही तापमान में कोई खास बदलाव होगा. IMD के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से बारिश हो रही है.

10:11 AM. 30 Jan 23 10:11 AM. 30 Jan

कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट

कश्मीर में लगातार हो रहे बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. बर्फबारी के चलते सड़कें पूरी तरह से ढक चुकी है. सड़कों से बर्फ को हटाने का काम जारी है.

9:19 AM. 30 Jan 23 9:19 AM. 30 Jan

दिल्ली में आज बारिश से राहत नहीं

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज भी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.

8:32 AM. 30 Jan 23 8:32 AM. 30 Jan

दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर आईएमडी अलर्ट जारी

आईएमडी द्वारा अगले 12 घंटों में दिल्ली में कुछ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी के बाद आज भी राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश जारी रही. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कल पूरी रात और आज सुबह भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रही.

8:32 AM. 30 Jan 23 8:32 AM. 30 Jan

बर्फ की चादर से ढका कश्मीर

श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में ताजा बर्फबारी से कश्मीर की घाटियां बर्फ की चादर में पूरी तरह से लिपट गयी है.

8:32 AM. 30 Jan 23 8:32 AM. 30 Jan

उदयपुर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

राजस्थान के उदयपुर में कल हुए ओलावृष्टि की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं.

7:06 AM. 30 Jan 23 7:06 AM. 30 Jan

दिल्ली में तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे

राजधानी दिल्ली में कल हुई हल्की बारिश के कारण सर्दी और बढ़ गई और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम है. IMD ने बताया कि राजधानी में आज सुबह आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है.

7:06 AM. 30 Jan 23 7:06 AM. 30 Jan

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

दिल्ली-NCR में कल रात भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. राजधानी के कई इलाकों में दिन में हल्की से मध्यम गति की बारिश हुई. लेकिन, देर शाम के बाद तेज हवा और झमाझम बारिश शुरू हो गई थी.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE: दिल्ली-एनसीआर में कल रात भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. राजधानी के कई इलाकों में दिन में हल्की से मध्यम गति की बारिश हुई. दिल्ली में कल हुई हल्की बारिश के कारण सर्दी और बढ़ गई और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >