**EDS FILE PHOTO DATED Oct. 30, 2019.** Gandhinagar: Prime Minister Narendra Modi meets his mother Heeraben Modi, in Gandhinagar. (PTI Photo)(PTI12_28_2022_000152B)
Copied link
PM Modi Mother Heeraben Health Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने की खबर बुधवार को आयी. इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना. अपनी मां की सेहत की जानकारी लेने पीएम मोदी ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ पहुंचें. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है. पल पल की खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ
12:59 AM. 29 Dec 2212:59 AM. 29 Dec
मां के साथ पीएम मोदी ने बिताया एक घंटे से अधिक का समय जानें कैसी है हीराबेन की हालत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (99) को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. मोदी बीमार मां से मिलने अपराह्न में अस्पताल पहुंचे। अहमदाबाद पहुंचने के बाद वह अस्पताल गये और वहां एक घंटे से अधिक समय तक रहे. अस्पताल से निकलते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ और वहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों के सामने ‘नमस्ते’ की मुद्रा में हाथ जोड़े.
12:59 AM. 29 Dec 2212:59 AM. 29 Dec
मां से मिलने के बाद पीएम मोदी अस्पताल से हुए रवाना, हीराबेन की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर से अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने के लिए रवाना हुए, जो वहां भर्ती हैं. अस्पताल के अनुसार, उसकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है.
12:59 AM. 29 Dec 2212:59 AM. 29 Dec
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ. इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले.
12:59 AM. 29 Dec 2212:59 AM. 29 Dec
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है. हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं.
12:59 AM. 29 Dec 2212:59 AM. 29 Dec
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अस्पताल पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का हालचाल जानने गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल अस्पताल पहुंचे. इसके कुछ देर के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अस्पताल पहुंचे.
12:59 AM. 29 Dec 2212:59 AM. 29 Dec
वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मेहता के अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री उनसे मिलने पहुंचे जिसका वीडियो न्यम एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.
12:59 AM. 29 Dec 2212:59 AM. 29 Dec
पीएम मोदी पहुंचे अस्पताल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां की सेहत का हाल लेने ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ पहुंचे हैं.
12:59 AM. 29 Dec 2212:59 AM. 29 Dec
कैसी है पीएम मोदी की मां की सेहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया है. सेंटर के अनुसार, 100 वर्षीय हीराबेन मोदी की हालत स्थिर है.
PM Modi Mother Health: मां से मिलने अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, अस्पताल की बढ़ाई गई सुरक्षा
12:59 AM. 29 Dec 2212:59 AM. 29 Dec
राहुल गांधी का ट्वीट
इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के अस्वस्थ होने पर बुधवार को चिंता जतायी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है. मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है. मैं कामना करता हूं कि आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.
पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब, बोले राहुल गांधी- मां और बेटे के बीच का प्यार अनंत और अनमोल
9:35 PM. 28 Dec 229:35 PM. 28 Dec
अस्पताल पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने अहमदाबाद पहुंच गये हैं. आपको बता दें कि ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में हीराबेन को भर्ती कराया गया है.
मुख्य बातें
PM Modi Mother Heeraben Health Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने की खबर बुधवार को आयी. इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना. अपनी मां की सेहत की जानकारी लेने पीएम मोदी ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ पहुंचें. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है. पल पल की खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in