गुजरात के पोरबंदर में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, महिला सहित 4 को एटीएस ने दबोचा

गिरफ्तार किये गये चारों संदिग्ध आरोपी आईएसआईएस से जुड़ने के लिए भागने की फिराक में थे. गुजरात एटीएस एक और संदिग्ध की तलाश कर रही है. जानें मामले पर क्या है ताजा अपडेट

एटीएस ने गुजरात में बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार पोरबंदर में आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) मॉड्यूल का भंडाफोड़ एटीएस ने किया है. जांच एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए एक विदेशी नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की हुई है.

एटीएस के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. एटीएस सूत्रों की मानें तो पता चला है कि इन लोगों के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संबंध हैं. बताया जा रहा है कि पोरबंदर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान के लिए पिछले कुछ दिनों से एटीएस की एक विशेष टीम सक्रिय थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है.

Also Read: कानपुर: एटीएस ने 7 रोहिंग्या समेत 8 घुसपैठियों को दबोचा, दिल्ली से जम्मू भागने की थी तैयारी

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किये गये चारों संदिग्ध आरोपी आईएसआईएस से जुड़ने के लिए भागने की फिराक में थे. गुजरात एटीएस एक और संदिग्ध की तलाश कर रही है. डीजीपी गुजरात विकास सहाय ने इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) के 4 सदस्यों की एटीएस के द्वारा गिरफ्तारी की बात कही है.


आतंकवादी भारत से गुजरात होकर बाहर जाने की खबर

डीजीपी विकास सहाय ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात पुलिस के ATS अधिकारियों को ऐसी सूचना मिली थी कि एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविनेंस (ISKP) से जुड़े 3 आतंकवादी भारत से गुजरात होकर बाहर जाने वाले हैं. तथ्य मिलने पर फिर ATS के अधिकारियों ने पोरबंदर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला है कि इसमें 2 और लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >