Breaking News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत
Copied link
Breaking News 4 June 2023: बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर चल रहे बचाव अभियान पर अपडेट देते हुए डीजी एनडीआरएफ अतुल करवाल ने कहा, बचाव अभियान कमोबेश पूरा हो गया है. लगभग 300 बचावकर्ताओं वाली कुल 9 टीमें अभी स्थान पर हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से हुआ. इधर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को तीन साल बाद पासपोर्ट जारी किया गया है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के कनपा गांव के पास एक कार की निजी बस से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी. महाराष्ट्र पुलिस ने बताया घायलों को अस्पताल ले जाया गया.
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं सुलोचना लाटकर ने दादर के सुश्रुषा अस्पताल में आखिरी सांस ली.
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
चीन में पहाड़ ढहने से 14 लोगों की मौत, पांच लापता
चीन के सिचुआन प्रांत में रविवार को एक पहाड़ ढह जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लापता हैं. यह घटना सिचुआन प्रांत के लेशान शहर में सुबह करीब छह बजे हुई. अधिकारियों को भूस्खलन की सूचना प्राप्त होते ही बचावकर्मियों की एक बड़ी टीम को वहां भेज दिया गया. पहाड़ ढहने की घटना लेशान शहर की है. अब तक 14 लोगों की मौत हुई है जबकि पांच अन्य लापता हैं. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, 180 बचावकर्मियों की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है.
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
ओडिशा रेल हादसे में माता-पिता को खो चूके बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आया अदाणी समूह
अदाणी समूह ने ओडिशा रेल हादसे में आपने माता-पिता को खो चूके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी ली है. अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने घोषणा करते हुए कहा, हमने तय किया है कि Odisha Train Accident में अपने माता-पिता को खोने वाले निर्दोष लोगों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अदानी समूह लेगा.
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
मणिपुर में हिंसा की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच आयोग गठित
भारत सरकार ने मणिपुर में हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय लांबा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया. पूर्व आईएएस अधिकारी हिमांशु शेखर दास और पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक प्रभाकर भी आयोग में हैं.
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
राजस्थान में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार के आरोपी शिक्षक को एक दिन की पुलिस रिमांड
डूंगरपुर के डीएसपी राकेश शर्मा ने बताया, प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र कटारा ने स्वीकार किया कि उन्होंने स्कूल परिसर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार किया. साथ ही उन्हें अपने आवास पर भी बुलाता था. आरोपी को POCSO कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ित यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन भद्रक से भुवनेश्वर के लिए रवाना
स्टेशन प्रबंधक भद्रक सुभाष चंद्र साहू ने बताया कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ित यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन ने भद्रक से भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया है. उन्होंने बताया, भुवनेश्वर से उन्हें दूसरी गाड़ी में भेजा जाएगा.
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
अमित शाह ने इंफाल-दीमापुर, एनएच-2 राजमार्ग पर लगे अवरोधों को हटाने की अपील की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर को लेकर ट्वीट किया और कहा, मणिपुर के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि इंफाल-दीमापुर, एनएच-2 राजमार्ग पर लगे अवरोधों को हटा लें, ताकि भोजन, दवाइयां, पेट्रोल/डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं लोगों तक पहुंच सकें.
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले अमृतसर में फ्लैग मार्च
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले पुलिस ने अमृतसर में फ्लैग मार्च निकाला. पूरे राज्य में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. हितधारकों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं. केंद्रीय बल भी तैनात किए गए हैं. ADGP(कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा, मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
4:22 AM. 5 Jun 234:22 AM. 5 Jun
इंडिगो फ्लाइट की गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री
विमान के पायलट द्वारा विमान के इंजन में खराबी की घोषणा के बाद डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया. विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भाजपा के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री सवार थे.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
सिग्नल के कारण कोई समस्या हुई होगी
जया वर्मा सिन्हा, सदस्य संचालन व्यवसाय विकास ने कहा कि शाम के करीब 8 बजे तक 2 लाइनें हमें मिल जाएंगी, जिस पर गाड़ी धीमी गति से निकलनी शुरू हो जाएगी. मामले की जांच चल रही है. प्रथम दृष्टया लगता है कि सिग्नल के कारण कोई समस्या हुई होगी. उन्होंने कहा कि कवच भारत में बनाया गया सिस्टम है. आने वाले भविष्य में हम इसका निर्यात भी कर सकेंगे. ये रेल की सुरक्षा से संबंधित है इसलिए हमने इसकी कड़ी टेस्टिंग की है. रेल मंत्री ने खुद ट्रेन में बैठ कर इसकी जांच की है. इस यंत्र को सभी लाइनों और ट्रेनों में लगाने में समय और पैसा लगेगा.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
वड़ोदरा में टक्कर के बाद ट्रक और टैंकर में आग लगी, तीन लोगों की झुलसकर मौत
गुजरात के वड़ोदरा जिले में रविवार सुबह एक ट्रक और टैंकर के बीच टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई जिससे तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया. वडू थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना वड़ोदरा शहर से 40 किलोमीटर दूर मसार गांव के पास सुबह साढ़े छह बजे हुई.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई, रेल हादसे पर बोलीं जया वर्मा सिन्हा
जया वर्मा सिन्हा ( सदस्य संचालन व्यवसाय विकास) ने कहा है कि रेलवे ने हादसे के बाद सबसे पहले राहत और बचाव कार्य किया उसके बाद मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. बहानागा स्टेशन पर 4 लाइने हैं. इसमें 2 मेन लाइन है. लूप लाइन पर एक माल गाड़ी थी. स्टेशन पर ड्राइवर को ग्रीन सिग्नल मिली थी. दोनों गाड़ियां अपने पूरे गति पर चल रही थी. प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई है. घटना की चपेट में सिर्फ कोरोमंडल आई थी.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
ओडिशा में रेल हादसे के बाद डाउन मेल लाइन बहाल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि डाउन मेल लाइन आज 12:05 बजे बहाल कर दी गयी है.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर
सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी है.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
जहांगीरपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी आग
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की झुग्गियों में आग लग गयी है. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
महबूबा मुफ्ती को तीन साल बाद पासपोर्ट जारी किया गया
पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को तीन साल बाद पासपोर्ट जारी किया गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्र के हवाले से ये खबर दी है.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
पीएम मोदी ने रेल मंत्री से बात की
रेल मंत्रालय के सूत्र ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि दोषियों पर भारत सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. रेलवे की जांच को पूरी होने दी जाए.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
पीएम मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली है. इधर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण रेल हादसा हुआ है.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नये मामले
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,91,582 करोड़ हो गयी है. वहीं, कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,502 से घटकर 3,343 रह गयी है.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
झारखंड के खूंटी से पीएलएफआई के छह नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के खूंटी जिले में दो अलग-अलग अभियानों के तहत प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किये गये हैं.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
बालासोर ट्रेन हादसे के मूल कारण का पता लगा लिया गया, बोले रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि इस हादसे के मूल कारण का पता लगा लिया गया है. पीएम मोदी ने कल घटनास्थल का निरीक्षण किया था. हम आज ट्रैक को बहाल करने की कोशिश करेंगे. सभी शव निकाल लिये गये हैं. हमारा लक्ष्य बुधवार सुबह तक बहाली का काम खत्म करना है ताकि इस ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ना शुरू हो सकें.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
दिल्ली के केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर विमान से ओडिशा पहुंचे
रेल हादसे के पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए एम्स और दिल्ली के अन्य केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक भारतीय वायुसेना के विमान से ओडिशा पहुंचे. सूत्र के हवाले से पीटीआई ने ये खबर दी है.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
अधीर रंजन चौधरी बालासोर पहुंचे
पूर्व MoS रेलवे और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बालासोर में उस स्थान पर पहुंचे जहां भीषण ट्रेन दुर्घटना हुई थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्थिति का जायजा लेने के लिए ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए अधीर रंजन चौधरी और एआईसीसी प्रभारी ए चेल्ला कुमार को नियुक्त किया है.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भुवनेश्वर पहुंचे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के घायलों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता का जायजा लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
ट्रेन दुर्घटना स्थल पर मरम्मत का काम चल रहा है
ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर मरम्मत का काम चल रहा है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, 1000 से अधिक कर्मी काम में लगे हैं. शीघ्र बहाली के लिए 7 से अधिक पोकलेन मशीन, 2 दुर्घटना राहत ट्रेन, 3-4 रेलवे और रोड क्रेन तैनात हैं. दुर्घटना में 288 लोगों की मृत्यु और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
रेल मंत्री ने रात भर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना वाली जगह पर रात भर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
शवों को AIIMS भुवनेश्वर में लाया गया
ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों के शवों को AIIMS भुवनेश्वर में लाया गया. DCP प्रतीक सिंह ने बताया कि जितनी मृत्यु हुई हैं उनमें से 160 शवों को लाया जा रहा है. AIIMS में सबसे बड़ा सेंटर है जहां करीब 100 शवों को रखा जा सकता है और अन्य शवों को अन्य अस्पतालों में रखा जाएगा.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
जो बाइडेन ने ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है. आपको बता दें कि हादसे में कम से कम 288 लोगों की मौत हो गयी और 1,100 से अधिक यात्री घायल हो गये.
7:47 PM. 4 Jun 237:47 PM. 4 Jun
जितनी भी बोगी पलटीं थीं उनको हटा दिया गया
दक्षिण पूर्व रेलवे CPRO ने कहा कि जितनी भी बोगी पलटीं थीं उनको हटा दिया है. मालगाड़ी की 3 में से 2 बोगियों को हटा दिया गया है और तीसरे को हटाया जा रहा है. थोड़ी देर में ट्रैक को भी साफ कर दिया जाएगा. अभी OHE का काम किया जा रहा है और दूसरी तरफ से ट्रैक लिंकिंग का कार्य चल रहा है.
1:01 PM. 4 Jun 231:01 PM. 4 Jun
यात्री एक विशेष ट्रेन से तमिलनाडु के चेन्नई रेलवे स्टेशन पहुंचे
ओडिशा में पटरी से उतरी कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार यात्री एक विशेष ट्रेन से तमिलनाडु के चेन्नई रेलवे स्टेशन पहुंचे. यात्रियों की मदद के लिए पुलिस, TDRF और कमांडो तैनात हैं. स्टेशन के बाहर एंबुलेंस, टैक्सी और बसें भी मौजूद हैं. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए. सुब्रमण्यम ने कहा कि यहां पहुंचे सभी यात्री सुरक्षित हैं. 7 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और 2 को एक्स-रे के लिए अस्पताल भेजा गया है. हम लगातार बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री स्टालिन भी कंट्रोल रूम के जरिए हर चीज की निगरानी कर रहे हैं.
मुख्य बातें
Breaking News 4 June 2023: बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर चल रहे बचाव अभियान पर अपडेट देते हुए डीजी एनडीआरएफ अतुल करवाल ने कहा, बचाव अभियान कमोबेश पूरा हो गया है. लगभग 300 बचावकर्ताओं वाली कुल 9 टीमें अभी स्थान पर हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से हुआ. इधर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को तीन साल बाद पासपोर्ट जारी किया गया है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in