Breaking News: श्रीनगर के बेमिना में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी को लगी गोली, घायल

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
11:03 PM. 9 Dec 23 11:03 PM. 9 Dec

श्रीनगर के बेमिना में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी को लगी गोली, घायल

श्रीनगर के बेमिना में आतंकवादी हमले की खबर आ रही है. बताया जा रहा है, आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी को दो गोली लगी है. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

11:03 PM. 9 Dec 23 11:03 PM. 9 Dec

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की हालत स्थिर

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की हालत स्थिर है. यशोदा हॉस्पिटल्स ने बताया, उन्हें दर्द नहीं हो रहा है और उन्होंने पूरे दिन आराम किया है. डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका लगातार मूल्यांकन और निगरानी की जा रही है.

11:03 PM. 9 Dec 23 11:03 PM. 9 Dec

तेलंगाना सरकार के विभागों का किया आवंटन, सीएम रेवंत रेड्डी ने अपने पास रखा कानून

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने विभागों का आवंटन कर दिया है. सीएम रेवंत रेड्डी ने अपने पास नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास, सामान्य प्रशासन, कानून और व्यवस्था और अन्य सभी अनावंटित विभाग रखा है. जबकि भट्टी विक्रमार्क मल्लू को वित्त और नियोजन, ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है. जबकि दामोदर राजा नरसिम्हा को स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय दिया गया है.

11:03 PM. 9 Dec 23 11:03 PM. 9 Dec

गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के सीएम धामी ने की गंगा आरती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती की.

11:03 PM. 9 Dec 23 11:03 PM. 9 Dec

चुनाव जीतने वाले BJP उम्मीदवारों से वर्चुअल बातचीत करेंगे जेपी नड्डा

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीतने वाले BJP उम्मीदवारों से आज शाम वर्चुअल बातचीत करेंगे जेपी नड्डा.

4:18 PM. 9 Dec 23 4:18 PM. 9 Dec

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में आरोपी रामवीर गिरफ्तार

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में एक आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना है. बताया जा रहा है कि आरोपी रामवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

4:18 PM. 9 Dec 23 4:18 PM. 9 Dec

तमिलनाडु सरकार ने चक्रवात से प्रभावित लोगों को 6,000 रुपये सहायता की घोषणा की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने चक्रवात से प्रभावित लोगों को 6,000 रुपये नकद सहायता की घोषणा की है.

4:18 PM. 9 Dec 23 4:18 PM. 9 Dec

राजस्थान के विधायकों से आज शाम मुलाकात करेंगे BJP प्रमुख जेपी नड्डा

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है. ऐसे में बीजेपी के विजयी सभी नवनिर्वाचित विधायकों से आज शाम बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा मुलाकात करेंगे.

2:15 PM. 9 Dec 23 2:15 PM. 9 Dec

कांग्रेस ने राजस्थान और मिजोरम के चुनाव नतीजों को लेकर समीक्षा बैठक की

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान और मिजोरम के हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार की समीक्षा के लिए शनिवार को अलग-अलग बैठकें कीं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई थी. इस बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.

2:15 PM. 9 Dec 23 2:15 PM. 9 Dec

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का वाहन उत्साह बढ़ रहा है, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह संतोष की बात है कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के वाहन अधिक से अधिक स्थानों पर पहुंचने के साथ लोगों का उत्साह बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ के लोगों तक पहुंचने के बाद मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन योजना के लगभग एक लाख नए लाभार्थी…

2:15 PM. 9 Dec 23 2:15 PM. 9 Dec

भारत सबसे तेजी से बढ़ते वैश्विक फिनटेक बाजारों में से एक, बोले पीएम मोदी

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली तिमाही में भारत की 7.6 फीसदी जीडीपी वृद्धि गत 10 वर्षों में परिवर्तनकारी बदलावों का नतीजा है. गुजरात इंटरनेशन फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी को वैश्विक वित्तीय, प्रौद्योगिकी सेवाओं के वैश्विक केंद्र में बदलना चाहता हूं. भारत सबसे तेजी से बढ़ते वैश्विक फिनटेक बाजारों में से एक है, गिफ्ट अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र उसके हब के रूप में उभर रहा है.

2:15 PM. 9 Dec 23 2:15 PM. 9 Dec

बीजेपी प्रोटेम स्पीकर के तौर पर अकबरुद्दीन औवेसी की नियुक्ति के खिलाफ, बोले तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी

तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा कि बीजेपी (तेलंगाना विधानसभा के) प्रोटेम स्पीकर के तौर पर अकबरुद्दीन औवेसी की नियुक्ति के खिलाफ है. यह इस पद पर वरिष्ठ विधायकों को नियुक्त करने की परंपरा के खिलाफ है. अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद हमारे विधायक शपथ लेंगे. हम ऐसी पार्टी (एआईएमआईएम) के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे. हम इस मुद्दे पर राज्यपाल के पास जाएंगे.

2:15 PM. 9 Dec 23 2:15 PM. 9 Dec

चेन्नई के एक गोदाम में लगी आग

चेन्नई के मनाली इलाके में एक साबुन पाउडर भंडारण गोदाम में भीषण आग लग गई है. यहां आग बुझाने का काम चल रहा है.

2:15 PM. 9 Dec 23 2:15 PM. 9 Dec

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी है. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं… ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वस्थ प्रदान करे…

2:15 PM. 9 Dec 23 2:15 PM. 9 Dec

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गिरोह के 2 शूटर पकड़े गये

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वसंत कुंज इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गिरोह के 2 शूटरों को पकड़ लिया है.

2:15 PM. 9 Dec 23 2:15 PM. 9 Dec

ISIS साजिश मामले में देशभर के 44 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

ISIS साजिश मामले में देशभर के 44 ठिकानों पर NIA की छापेमारी जारी है. एजेंसी के अधिकारियों ने कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 9 और भयंदर में 1 स्थान की तलाशी ली है.

6:57 AM. 9 Dec 23 6:57 AM. 9 Dec

राजस्थान में हार को लेकर दिल्ली में समीक्षा बैठक आज

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा है. केसी वेणुगोपाल आज राजस्थान में हार को लेकर दिल्ली में समीक्षा बैठक बुला सकते हैं.

6:57 AM. 9 Dec 23 6:57 AM. 9 Dec

पीएम मोदी आज वीबीएसवाई के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वीबीएसवाई के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे.

6:57 AM. 9 Dec 23 6:57 AM. 9 Dec

गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी को कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी जमानत

कर्नाटक हाईकोर्ट ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी मोहन नायक को जमानत दी गई है. आरोपी को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जमानत दी है.

6:57 AM. 9 Dec 23 6:57 AM. 9 Dec

पीएम मोदी द्वारा रवाना की गई यात्रा में 1 करोड़ लोग शामिल हुए

MEITY द्वारा विकसित अनुकूलित पोर्टल पर जो आंकड़े हैं उसके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से उद्घाटन की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा 36,000 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच गई है. इस यात्रा में 1 करोड़ से अधिक लोगों शामिल हुए हैं.

6:57 AM. 9 Dec 23 6:57 AM. 9 Dec

असम कैबिनेट ने मूल मुसलमानों की जनगणना को मंजूरी दी

असम कैबिनेट ने शुक्रवार को राज्य की मूल मुस्लिम आबादी के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी. यह फैसला हिमंत बिस्वा सरमा सरकार द्वारा पांच समुदायों को ‘स्वदेशी असमिया मुसलमानों’ के रूप में मान्यता देने के डेढ़ साल बाद आया है.

6:57 AM. 9 Dec 23 6:57 AM. 9 Dec

दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई, ईडी में विरोधाभास: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि दिल्ली की अब खत्म हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अलग-अलग चलाए जा रहे मामलों के बीच ‘विरोधाभास’ नजर आ रहा है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >