Breaking News : मॉस्को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
5:25 PM. 8 Jul 24 5:25 PM. 8 Jul

मॉस्को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. सोमवार (8 जुलाई) को पीएम मोदी मॉस्को पहुंचे. यहां वो रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

4:45 PM. 8 Jul 24 4:45 PM. 8 Jul

सेना के काफिले पर आतंकियों का हमला

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में आतंकियों ने भारतीय सेना के काफिले पर हमला कर दिया. आतंकियों की फायरिंग के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

10:32 AM. 8 Jul 24 10:32 AM. 8 Jul

रूस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय सहयोग के लिए हूं उत्सुक, बोले पीएम मोदी

मॉस्को यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में मजबूत हुई है. मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए उत्सुक हूं.

6:50 AM. 8 Jul 24 6:50 AM. 8 Jul

नीट-यूजी 2024 संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सु्प्रीम कोर्ट विवादों से घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ 2024 से संबंधित याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा. याचिकाओं में नीट-यूजी की 5 मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी और कदाचार का आरोप लगाने वाली और इसे फिर से आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं. शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 8 जुलाई की वाद सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला एवं न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ परीक्षा से संबंधित कुल 38 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.

6:50 AM. 8 Jul 24 6:50 AM. 8 Jul

राहुल गांधी असम में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे, मणिपुर भी जाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज असम के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद हिंसा प्रभावित मणिपुर जाते समय असम के कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >