Breaking News : आंध्र प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट, 16 कर्मचारी घायल

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:49 PM. 7 Jul 24 9:49 PM. 7 Jul

उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके

उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. हालांकि भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर अभी नहीं मिली है.

9:49 PM. 7 Jul 24 9:49 PM. 7 Jul

आंध्र प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 16 लोग घायल हो गए हैं. जग्गय्यापेटा राजस्व मंडल अधिकारी रवींद्र मौके पर मौजूद हैं. घटना को लेकर आंध्र प्रदेश जग्गय्यापेटा राजस्व मंडल अधिकारी रवींद्र ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट में लगभग 16 कर्मचारी घायल हो गए. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

11:15 AM. 7 Jul 24 11:15 AM. 7 Jul

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक जब्त

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और एक टिफिन बम सहित विस्फोटक बरामद किए हैं.

10:43 AM. 7 Jul 24 10:43 AM. 7 Jul

कुलगाम में चल रहे ऑपरेशन में 4 आतंकवादी मारे गए

रक्षा अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रहे ऑपरेशन में 4 आतंकवादी मारे गए हैं. मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवानों ने भी अपनी जान गंवाई है. ऑपरेशन अभी भी जारी है.

10:22 AM. 7 Jul 24 10:22 AM. 7 Jul

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू

भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथ यात्रा गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुरू हो चुकी है, जहां उनके दर्शन के लिए यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े.

8:56 AM. 7 Jul 24 8:56 AM. 7 Jul

सूरत में छह मंजिला इमारत ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या 7 हुई

गुजरात के सूरत में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह जाने के बाद मलबे से रात में छह और शव बरामद किए गए जिससे इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है.

8:47 AM. 7 Jul 24 8:47 AM. 7 Jul

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आरंभ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा- पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएं. हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे.

8:46 AM. 7 Jul 24 8:46 AM. 7 Jul

कुलगाम में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी

जम्म-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है. यहां 4 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. अन्य की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >