Live Updates

Breaking News Live: महंगाई से बड़ी राहत, दिल्ली-NCR में ढाई रुपये सस्ती हुई सीएनजी

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

3:06 AM. 7 Mar 24 9:36 PM. 6 Mar

सीएनजी के दामों में कमी

दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. 7 मार्च 2024 यानी कल से दिल्ली में सीएनजी के दामों में ढाई रुपये की कमी आएगी. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी के दामों में ढाई रुपये प्रति किलो की कमी की गई है.

12:05 AM. 7 Mar 24 6:35 PM. 6 Mar

मध्य प्रदेश के नीमच से ढाना के लिए उड़ान भरने वाले एक प्रशिक्षु विमान में खराबी आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की गई, जिसके दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और हादसे का शिकार हो गया. गुना के सब इंस्पेक्टर चंचल तिवारी ने बताया कि हादसे में प्रशिक्षु पायलट को चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

12:05 AM. 7 Mar 24 6:35 PM. 6 Mar

मध्य प्रदेश के नीमच से ढाना के लिए उड़ान भरने वाले एक प्रशिक्षु विमान में खराबी आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की गई, जिसके दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और हादसे का शिकार हो गया. गुना के सब इंस्पेक्टर चंचल तिवारी ने बताया कि हादसे में प्रशिक्षु पायलट को चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

11:59 PM. 6 Mar 24 6:29 PM. 6 Mar

भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक एडवाइजरी जारी की है. आयोग ने कहा है कि वो अपने बयानों को लेकर ध्यान रखें. प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ टिप्पणियों से संबंधित मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश और उनके जवाब सहित सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें भविष्य में अधिक सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है.

10:36 PM. 6 Mar 24 5:06 PM. 6 Mar

राजस्थान पेपर लीक मामले में पुलिस ने 14 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

9:51 PM. 6 Mar 24 4:21 PM. 6 Mar

तेलंगाना के संगारेड्डी में एक बंद मैकेनिक शेड में आग लग गई. दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

8:08 PM. 6 Mar 24 2:38 PM. 6 Mar

दिल्ली हाई कोर्ट बीजेपी के 7 विधायकों के निलंबन को अनिश्चित काल के लिए रद्द किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा से 7 भाजपा विधायकों के निलंबन को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया. उन्होंने अपने निलंबन को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी. 15 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल विनय सक्सेना के संबोधन के दौरान हुए उपद्रव को लेकर विधायकों को 16 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था. हाईकोर्ट ने विधायकों की याचिका पर 27 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

7:07 PM. 6 Mar 24 1:37 PM. 6 Mar

मल्लिकार्जुन खरगे ने सुधीर शर्मा को एआईसीसी सचिव पद से हटाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से सुधीर शर्मा को एआईसीसी सचिव पद से हटा दिया.

6:58 PM. 6 Mar 24 1:28 PM. 6 Mar

कर्नाटक हाई कोर्ट ने जयललिता के आभूषणों को तमिलनाडु सरकार को सौंपने की प्रक्रिया पर लगाई रोक

कर्नाटक हाई कोर्ट ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के सोने और हीरे के आभूषणों को तमिलनाडु सरकार को सौंपने की प्रक्रिया पर 26 मार्च तक रोक लगा दी है. मंगलवार को जयललिता की भतीजी जे दीपा की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मोहम्मद नवाज की एकल न्यायाधीश पीठ ने इस प्रक्रिया पर रोक लगाई है. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की दिवंगत नेता जे जयललिता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनका कीमती सामान जब्त कर लिया गया था और तमिलनाडु की एक विशेष अदालत के निर्देश के अनुसार बुधवार से सोने और हीरे के आभूषणों को तमिलनाडु सरकार को सौंपा जाना था.

5:30 PM. 6 Mar 24 12:00 PM. 6 Mar

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई से सुप्रीम कोर्ट नाराज, पूर्व वन मंत्री और डीएफओ को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में अवैध निर्माण, पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के लिए उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत और पूर्व प्रभागीय वन अधिकारी से नाराजगी जताई. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क मे अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य प्रशासन और राजनेताओं ने सार्वजनिक विश्वास के सिद्धांत को कूड़ेदान में फेंक दिया है.

4:52 PM. 6 Mar 24 11:22 AM. 6 Mar

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में नवविवाहित दंपति सहित 5 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के नांदयाला जिले में बुधवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे एक नवविवाहित दंपति सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी. नांदयाला जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. रघुवीर रेड्डी ने बताया कि परिवार तिरुपति में एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था तभी बुधवार तड़के सवा पांच बजे नल्लागटला गांव में दुर्घटना का शिकार हो गया.

3:32 PM. 6 Mar 24 10:02 AM. 6 Mar

हैदराबाद के हाईटेक हाइड्रोलिक कंपनी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

हैदराबाद के कुकटपल्ली के प्रशांत नगर में एक हाईटेक हाइड्रोलिक कंपनी में बीती रात आग लग गई. इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं.

12:49 PM. 6 Mar 24 7:19 AM. 6 Mar

यूक्रेन के समुद्री ड्रोन ने एक और रूसी युद्धपोत को काला सागर में डुबोया

यूक्रेन के समुद्री ड्रोन ने मंगलवार को कथित तौर पर एक और रूसी युद्धपोत को काला सागर में डुबो दिया. यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी के अनुसार, यूक्रेनी नौसैनिक ड्रोन ने काला सागर को अजोव सागर से जोड़ने वाले केर्च जलडमरूमध्य के पास सर्गेई कोटोव गश्ती पोत पर हमला किया. एजेंसी ने कहा कि हमले में रूसी चालक दल के सात सदस्यों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जबकि 52 को बचा लिया गया.

12:31 PM. 6 Mar 24 7:01 AM. 6 Mar

किसान नेता तेजवीर सिंह बोले, किसान जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक तरीके से कूच करेंगे

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा, पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक तरीके से कूच करेंगे. इसके लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है.

12:31 PM. 6 Mar 24 7:01 AM. 6 Mar

किसान नेता तेजवीर सिंह बोले, किसान जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक तरीके से कूच करेंगे

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा, पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक तरीके से कूच करेंगे. इसके लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है.

12:30 PM. 6 Mar 24 7:00 AM. 6 Mar

देशभर के किसानों का आज दिल्ली कूच

देशभर के किसान आज दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं. इधर किसानों के इस आह्वान को लेकर दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >