Breaking News: ओडिशा के चित्रकोंडा में सड़क हादसे में चार की मौत, सीएम पटनायक ने मुआवजे की घोषणा की

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ 2000 पन्नों का पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है. तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के मनमई गांव में ममल्लापुरम के पास ईस्ट कोस्ट रोड पर पुडुचेरी जा रही स्टेट रोडवेज बस के एक ऑटो-रिक्शा से भीषण टक्कर हो गयी. हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी. यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को मार गिराया. SCO की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो गोवा पहुंच गये हैं. देश-विदेश की खबर के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
4:24 AM. 5 May 23 10:54 PM. 4 May

मणिपुर हिंसा को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी

मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो इसकी घोषणा की.

राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष: 0370 2242511

फैक्स: 0370 2242512.

व्हाट्सएप: 08794833041

ईमेल: spcrkohima@gmail.com

एनएसडीएमए: 0370 2381122/2291123

4:24 AM. 5 May 23 10:54 PM. 4 May

ओडिशा के चित्रकोंडा में सड़क हादसे में चार की मौत, सीएम पटनायक ने मुआवजे की घोषणा की

ओडिशा के मलकानगरी जिले के चित्रकोंडा में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. सीएम नवीन पटनायक ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

4:24 AM. 5 May 23 10:54 PM. 4 May

बेंगलुरु में कार पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल

बेंगलुरु के उत्तरहल्ली मेन रोड पर एक कार पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गये. हालांकि बताया जा रहा है सभी को मामूली चोटें आईं हैं. नागरिक सुरक्षा प्रभाग ने बताया, इन सभी को बचा लिया गया है.

4:24 AM. 5 May 23 10:54 PM. 4 May

SCO बैठक में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे चीनी विदेश मंत्री किन गैंग

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए चीनी विदेश मंत्री किन गैंग आज गोवा पहुंचे.

4:24 AM. 5 May 23 10:54 PM. 4 May

मवेशी तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के खिलाफ ईडी ने दायर की चार्जशीट

मवेशी तस्करी मामले में ईडी ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. चार्जशीट कोर्ट तक नहीं पहुंचने पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की खिंचाई की. संबंधित अदालत ने चार्जशीट का संज्ञान लिया और ईडी को आरोपी और उसकी बेटी सुकन्या को भी कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. चार्जशीट पर विचार के लिए मामला 8 मई को सूचीबद्ध है. अदालत ने मंडल की तिहाड़ जेल से आसनसोल जेल स्थानांतरित करने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी.

10:38 PM. 4 May 23 5:08 PM. 4 May

आबकारी मामले में सिसोदिया के खिलाफ 2000 पन्नों की चार्जशीट दायर

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ 2000 पन्नों का पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है.

मुख्य बातें

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ 2000 पन्नों का पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है. तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के मनमई गांव में ममल्लापुरम के पास ईस्ट कोस्ट रोड पर पुडुचेरी जा रही स्टेट रोडवेज बस के एक ऑटो-रिक्शा से भीषण टक्कर हो गयी. हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी. यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को मार गिराया. SCO की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो गोवा पहुंच गये हैं. देश-विदेश की खबर के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >