Breaking News: लालू यादव से मिले राहुल गांधी, आरजेडी सांसद मीसा भारती के आवास की मुलाकात

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

Live Updates
3:44 AM. 5 Aug 23 10:14 PM. 4 Aug

लालू यादव से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और इस दौरान विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. राहुल गांधी लालू प्रसाद की बेटी सह राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मिले. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लालू प्रसाद से उनकी सेहत के बारे में भी जानकारी ली. सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ को आगे ले जाने और कुछ अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई है.

3:44 AM. 5 Aug 23 10:14 PM. 4 Aug

ईडी की रेड

प्रवर्तन निदेशालय ने 3 अगस्त और 4 अगस्त को पीएमएलए, 2002 के तहत पुथेनवीटिल जोसेफ मैथ्यू के आवासीय परिसर और मुंबई और केरल में स्थित कई व्यावसायिक और आवासीय परिसरों में अवैध रूप से और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर प्रवासियों से बेईमानी से करोड़ों रुपये वसूले. तलाशी के दौरान, कई बैंक खातों में रुपये मिला. कुल बाजार मूल्य पर 76 लाख रुपये की अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं. 12 करोड़ रुपये जब्त किये गये हैं. ईडी ने कहा की जांच जारी है.

3:44 AM. 5 Aug 23 10:14 PM. 4 Aug

मुठभेड़ में तीन जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में मुठभेड़ चल रही है. सेना और कुलगाम पुलिस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। तीन जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

3:44 AM. 5 Aug 23 10:14 PM. 4 Aug

आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सेना और कुलगाम पुलिस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. इस बीच मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गये हैं.

3:44 AM. 5 Aug 23 10:14 PM. 4 Aug

केजरीवाल ने किया फैसले का स्वागत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी मानहानि मामले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं, इससे भारतीय लोकतंत्र में लोगों का विश्वास मजबूत होता है.

10:15 PM. 4 Aug 23 4:45 PM. 4 Aug

सच्चाई की होनी ही थी जीत- राहुल

सप्रीम कोर्ट स मिली बड़ी राहत के बाद राहुल गांधी मीडिया से बात की. उन्होंने कहा की आज नहीं तो कल या परसो सच्चाई की जीत होनी ही थी. उन्होंंने कहा कि मुझे आगे क्या करना है ये उन्होंने पहले ही तय कर लिया था. इससे पहले कांग्रेस के अधयक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह सत्य और लोककतंत्र की जीत है.

मुख्य बातें

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >