Breaking News : असम और मेघालय ने मुकरोह हिंसा की जांच CBI से कराने का फैसला किया

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
10:19 PM. 30 Sept 23 10:19 PM. 30 Sept

असम और मेघालय ने मुकरोह हिंसा की जांच CBI से कराने का फैसला किया

असम और मेघालय की सरकारों ने शनिवार को सीबीआई से अनुरोध किया कि वह 2022 में विवादित अंतरराज्यीय सीमा पर मुकरोह में हुई हिंसा की जांच अपने हाथ ले, जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और मेघालय के उनके समकक्ष कोनराड संगमा ने अंतरराज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों राज्यों ने मुकरोह हिंसा की जांच कर रहे अपने संबंधित न्यायिक आयोगों की जांच बंद करने का फैसला किया है.

8:06 PM. 30 Sept 23 8:06 PM. 30 Sept

2 हजार के नोट बदलने की तारीख बढ़ी, अब 7 अक्टूबर तक बदल सकेंगे

4:16 PM. 30 Sept 23 4:16 PM. 30 Sept

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र से हज़ारों करोड़ रुपए मिले हैं. यह बात यहां के उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सभा में कहीं थी उन्होंने सच बोला तो पार्टी के नीचे से लेकर ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया… जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलती थी तब छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए औसतन 300 करोड़ रुपया को मिलता था लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने एक वर्ष में छत्तीसगढ़ को रेलवे विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपये दिए हैं. यह है मोदी मॉडल.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

एमपी सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं दे रही है. जाकर छत्तीसगढ़ के किसानों से पूछिए कि उन्हें धान की फसल का कितना पैसा मिलता है. हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया. राहुल गांधी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं. उन्होंने जीएसटी लागू किया. हमारी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम करती है.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प

जयपुर में दो बाइकों की टक्कर के बाद देखते ही देखते विवाद छिड़ गया. मामूली सा सड़क हादसे के बाद दो समुदाय आमने-सामने हो गये. वहीं, दो गुटों में हिंसक झड़प में एक की मौत हो गई है. (टीवी न्यूज)

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

ओकाफ झील नवीकरण कार्य का भूमि पूजन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज में ओकाफ झील नवीकरण कार्य का भूमि पूजन किया.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

एक ही शिव सेना.. जो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में है- संजय राउत

शिवाजी पार्क में दशहरा समारोह के मौके पर शिव सेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि केवल एक ही शिव सेना है जो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में है, जिसे बालासाहेब ठाकरे ने स्थापित किया था. उन्होंने कहा कि गुंडे हर जगह हैं . अगर कोई कहता है कि मैं असली शिव सेना या एनसीपी या कांग्रेस हूं, तो यह उस तरह से काम नहीं करता है. यदि आपके पास शक्ति और चुनाव आयोग है, तो इसका मतलब है कि आप जो चाहें कर सकते हैं?

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

आतंकियों की तलाश में छापेमारी

दिल्ली में ISIS के आतंकियों की तलाश में पुलिस और NIA की टीम छापेमारी कर रही है. पुलिस और एनआईए की टीम तीन फरार आतंकियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इन आतंकियों पर तीन-तान लाख रुपये का इनाम रखा गया है.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

पीएम मोदी करेंगे संकल्प सप्ताह का सुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे हैं. यहां से पीएम मोदी देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए संकल्प सप्ताह नामक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

हादसे में तीन की मौत

अहमदाबाद में बड़े हादसे की खबर है. बताया जा रहा है कि एक निर्माणाधीन भवन स्थल पर लिफ्ट गिर गया. हादसे में तीन मजदूरों की मौत की खबर है.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

कर्नाटक सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी पुनर्विचार याचिका 

कर्नाटक सरकार आज यानी शनिवार को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) और उच्चतम न्यायालय के समक्ष पुनर्विचार याचिका दायर करेगी. सीडब्ल्यूएमए ने शुक्रवार को अपने सहायक निकाय कावेरी जल विनियमन समिति (सीआरडब्ल्यूसी) के निर्देश का समर्थन किया था, जिसके तहत कर्नाटक से तमिलनाडु को 3000 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा गया था.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

सीबीआई कर रही है जांच

मणिपुर में बीते दिनों दो युवकों की मौत की जांच सीबीआई टीम कर रही है. इसपर प्रदेश के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा है कि निश्चित तौर पर हम दोषियों को पकड़ लेंगे.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

कांग्रेस नेता अर्चना गौतम के साथ बदसलूकी

टीवी एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम को लेकर खबर है कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर उनके साथ मारपीट की गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में वह नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय अपने पिता के साथ गई थीं. इस दौरान कांग्रेस दफ्तर के बाहर उनके साथ बदसलूकी की गई.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

किसान मजदूर संघर्ष समिति का आंदोलन जारी

किसान मजदूर संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसान रेलवे पटरियों पर बैठे हुए हैं और एमएसपी के लिए समिति, दिल्ली में आंदोलन के संबंध में मामलों को वापस लेने और आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के परिवारों के लिए मुआवजा और नौकरी सहित अन्य मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं.

1:28 PM. 30 Sept 23 1:28 PM. 30 Sept

भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में जाने से रोका गया

स्कॉटलैंड में कट्टरपंथी ब्रिटिश सिख कार्यकर्ताओं भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में जाने से रोका. भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारे जाने से रोका गया.

7:13 AM. 30 Sept 23 7:13 AM. 30 Sept

अमित शाह का गुजरात दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात का दौरा करेंगे. इस दौरान वे अहमदाबाद में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. गुजरात में अमित शाह 1651 करोड़ के कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. अमित शाह अहमदाबाद में सरखेज-ओकाफ, भदाज, ओगंज समेत जगतपुर में नई झील परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >