Breaking News Live: जी20 सम्मेलन के लिए पांच सरकारी और तीन निजी अस्पताल हाई अलर्ट मोड पर

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
10:36 PM. 30 Aug 23 10:36 PM. 30 Aug

जी20 सम्मेलन के लिए पांच सरकारी और तीन निजी अस्पताल हाई अलर्ट पर

राष्ट्रीय राजधानी में आगामी जी20 सम्मेलन के मद्देनजर पांच सरकारी अस्पतालों और तीन निजी स्वास्थ्य केंद्रों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को यह जानकारी दी.

10:36 PM. 30 Aug 23 10:36 PM. 30 Aug

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा से निलंबन रद्द, अधिसूचना जारी

10:36 PM. 30 Aug 23 10:36 PM. 30 Aug

पहला गारंटी कार्ड पाने वाली लाभार्थी ने अशोक गहलोत को राखी बांधी

राज्य सरकार की ओर से पहला गारंटी कार्ड और 500 रुपए का पहला घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने वाली महिला लाभार्थियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा. प्रवक्ता के अनुसार, जयपुर के महापुरा की रहने वाली पूजा देवी व सरजू देवी ने मुख्यमंत्री निवास में गहलोत को राखी बांधकर महंगाई राहत शिविरों एवं इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया.

10:36 PM. 30 Aug 23 10:36 PM. 30 Aug

‘बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे’, महाराष्ट्र में MVA की बैठक में बोले उद्धव ठाकरे

विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक महाराष्ट्र में आयोजित होगी. बैठक से एक दिन पहले महा विकास अघाड़ी ने बैठक की. इस बैठक से बाद जहां एक ओर शरद पवार ने कहा कि केंद्र के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के 28 दल एक साथ बैठक करेंगे. वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेंगे.

10:36 PM. 30 Aug 23 10:36 PM. 30 Aug

दिल्ली में डीटीसी की दो बसें आपस में टकराई

दिल्ली के संसद मार्ग पर आज डीटीसी की दो बसें आपस में टकरा गईं.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

राहुल गांधी ने की कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत

कर्नाटक सरकार ने मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में गृह लक्ष्मी योजना शुरू की.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक फैक्ट्री में लगी आग, पांच लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना के एसपी शैलेन्द्र चौहान ने ANI को बताया, मुरैना में एक चेरी फैक्ट्री के बॉयलर में पांच मजदूरों की मृत्यु हो गई. उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

यूक्रेन के कीव में रूस का मिसाइल अटैक, दो लोगों की मौत

यूक्रेन के कीव में रूस ने जोरदार मिसाइल हमला किया है. हमले में दो लोगों की मौत हो गयी.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

सिफर मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम की हिरासत बढ़ाई गई, सलाखों के पीछे रहने के लिए मजबूर

पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिफर मामले में न्यायिक हिरासत की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ाए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान सलाखों के पीछे रहेंगे.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बस और मिनी ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन की मौत

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार को एक निजी बस और यात्रियों को ले जा रहे मिनी ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

स्कूल की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली में स्कूल की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी. इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों को ट्वीट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने मुंबई पहुंचे फारूक अब्दुल्ला

I-N-D-I-A गठबंधन की तीसरी बैठक के लिए मुंबई पहुंचने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, मुझे लगता है कि सभी बैठकें महत्वपूर्ण हैं. यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. हमें अब अंतिम रोडमैप तैयार करना होगा. INDIA गठबंधन के संयोजक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कल होने वाली बैठक में पता लग जाएगा. 1 सितंबर तक संयोजक के बारे में पता लग जाएगा.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

कर्नाटक में सिद्धारमैया, शिवकुमार और खरगे के लगाये गये पोस्टर

पूरे मैसूर में सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य को दिखाने वाले होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं. राज्य सरकार आज मैसूरु में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में गृह लक्ष्मी योजना लॉन्च करेगी.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है. मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं. बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है. मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव तथा सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

आंध्र प्रदेश के एक शॉपिंग मॉल में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पाठपट्टनम में एक शॉपिंग मॉल में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

महाराष्ट्र के पुणे में हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग, चार लोगों की मौत

पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के पूर्णानगर इलाके में आज आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गई. आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

लोकसभा निलंबन मामले में अधीर चौधरी आज विशेषाधिकार समिति के समक्ष बयान दर्ज कराएंगे

लोकसभा निलंबन मामले में अधीर चौधरी आज विशेषाधिकार समिति के समक्ष बयान दर्ज कराएंगे.

2:05 PM. 30 Aug 23 2:05 PM. 30 Aug

राहुल गांधी दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना. पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की उपस्थिति में महिलाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कल्याण योजना – गृह लक्ष्मी योजना शुरू करेगी.

7:10 AM. 30 Aug 23 7:10 AM. 30 Aug

फ्लोरिडा के खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा तूफान, तूफान में तब्दील होने की आशंका

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा के खाड़ी तट की ओर बढ़ते हुए तूफान इडालिया 100 मील प्रति घंटे की हवाओं के साथ श्रेणी 2 के तूफान में तब्दील हो गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >