Breaking News: छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में आठ लाख की इनामी महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:54 PM. 29 May 24 9:54 PM. 29 May

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में आठ लाख की इनामी महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली समेत दो माओवादियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरंजेड़-बंदेपारा गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मद्देड़ एरिया कमेटी की सदस्य मनीला पूनेम (36) और मिलिशिया प्लाटून कमांडर मंगलू कुड़ियम (40) को मार गिराया है.

8:05 PM. 29 May 24 8:05 PM. 29 May

मुंबई में सिलेंडर विस्फोट, नौ लोग घायल

मुंबई के डोंबिवली के टंडन रोड पर एक फूड स्टॉल पर सिलेंडर में विस्फोट होने से नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. डोंबिवली फायर ब्रिगेड ने बताया, सबसे पहले स्टॉल पर आग लगी और फिर स्टॉल पर लगे LPG सिलेंडर में विस्फोट हुआ.

5:09 PM. 29 May 24 5:09 PM. 29 May

दिल्ली के LG ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी को निलंबित करने की मंजूरी दी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निजी नर्सिंग होम के अनियमित और अवैध पंजीकरण में कथित संलिप्तता के लिए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी डॉ आरएन दास को निलंबित करने की मंजूरी दे दी है.

3:48 PM. 29 May 24 3:48 PM. 29 May

के कविता और चनप्रीत के खिलाफ 3 जून के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी

दिल्ली आबकारी नीति मामले में के कविता और चनप्रीत के खिलाफ 3 जून के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया.

3:26 PM. 29 May 24 3:26 PM. 29 May

मालीवाल मारपीट मामले के आरोपी बिभव कुमार की याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट सहमत

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई है. कुमार ने आप सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा दर्ज मारपीट मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है.

3:21 PM. 29 May 24 3:21 PM. 29 May

दिल्ली की कोर्ट ने के कविता और अन्य के खिलाफ दायर ईडी की चार्जशीट पर लिया संज्ञान

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीआरएस नेता के कविता और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की पूरक अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) पर संज्ञान लिया.

3:19 PM. 29 May 24 3:19 PM. 29 May

तमिलनाडु में 30 फीट गहरे कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को बचाया गया

तमिलनाडु में वन विभाग ने नीलगिरी में 30 फीट गहरे कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को बचाया. वन विभाग द्वारा तकरीबन 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया.

1:45 PM. 29 May 24 1:45 PM. 29 May

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर FIR दर्ज

जम्मू-कश्मीर में चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती समेत कई और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए वोटिंग के दिन महबूबा मुफ्ती ने 25 मई को बिजबेहरा में धरना दिया था.वहीं एफआईपर पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा ने कहा है कि एमसीसी का उल्लंघन करने के आरोप में मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज होना आश्चर्यजनक है. यह वह कीमत है जो पीडीपी ने सत्ता के सामने सच बोलने के लिए चुकाई है.

11:12 AM. 29 May 24 11:12 AM. 29 May

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के मद्देड़ पीएस सीमा के अंतर्गत वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने बताया कि दोनों ओर से फायरिंग हो रही है.

10:42 AM. 29 May 24 10:42 AM. 29 May

पालघर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 41 ट्रेनों को किया गया रद्द

पालघर यार्ड में एक मालगाड़ी के 6 वैगन के पटरी से उतर जाने के कारण मुंबई-सूरत खंड की अप लाइन प्रभावित हुई है. 41 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 18 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है. वहीं 9 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है और अब तक 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. दहानू रोड से आने-जाने वाली मुंबई उपनगरीय लोकल दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दी गई हैं. पश्चिम रेलवे सीपीआरओ ने कहा कि पालघर यार्ड में प्रभावित मुंबई-सूरत खंड की अपलाइन जल्द ही बहाल की जाएगी.

10:36 AM. 29 May 24 10:36 AM. 29 May

पंजाब के कई जगहों पर ईडी की छापेमारी

ईडी ने मादक पदार्थ से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पंजाब के कई स्थानों पर छापेमारी की. इस मामले में जगदीश सिंह उर्फ ​​भोला मुख्य आरोपी है. सूत्रों के मुताबिक, रूपनगर जिले में कुल 13 परिसरों पर छापेमारी की गई. ईडी ने अपनी जांच में पाया था कि भोला मामले में एजेंसी द्वारा कुर्क की गई जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है.

7:55 AM. 29 May 24 7:55 AM. 29 May

कई ट्रेनें कैंसिल

महाराष्ट्र के पालघर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद दहानू रोड-पनवेल-वसई रोड, वसई रोड-पनवेल-वसई रोड और वसई रोड-पनवेल-दहानू रोड ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं. पश्चिमी रेलवे ने असुविधा के लिए गहरा खेद जताया है.

7:42 AM. 29 May 24 7:42 AM. 29 May

कांग्रेस पर प्रमोद आचार्य ने किया हमला

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमला किया है. आचार्य प्रमोद ने कहा है कि पीएम मोदी को कोसना राहुल गांधी का एकसूत्रीय एजेंडा है. सच्चाई यह है कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत का एहसास नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >