Breaking News Live: IAF ने फ्रेंच नेवल कैरियर स्ट्राइक ग्रुप चार्ल्स D गॉल के साथ अभ्यास में भाग लिया

Breaking News Live updates: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की आज झारसुगुड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद मौत हो गई. पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ लंदन के पोर्टलैंड प्लेस में अपने मुख्यालय में भारतीय प्रवासियों ने बीबीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में शामिल हुए.

Live Updates
3:44 AM. 30 Jan 23 10:14 PM. 29 Jan

IAF ने फ्रेंच नेवल कैरियर स्ट्राइक ग्रुप चार्ल्स डी गॉल के साथ द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लिया

IAF ने बॉम्बे हाई के पास पश्चिमी तट पर फ्रेंच नेवल कैरियर स्ट्राइक ग्रुप चार्ल्स डी गॉल के साथ द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लिया. IAF ने Su-30MKI, AWACS और IL-78 ईंधन भरने वाले टैंकर के साथ भाग लिया, फ्रांसीसी नौसेना ने राफेल-एम और E2C हॉकआई के साथ भाग लिया. यह जानकारी IAF दक्षिण पश्चिमी कमान ने दी.

3:44 AM. 30 Jan 23 10:14 PM. 29 Jan

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

3:44 AM. 30 Jan 23 10:14 PM. 29 Jan

बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने की विजेता टीम भारत को पांच करोड़ के इनाम की घोषणा

भारतीय महिला अंडर19 टीम ने इतिहास रच दिया है. भारत ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता है. सीनियर महिला टीम तीन बार फाइनल में पहुंची जरूर लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पायी थी. अब ऐसे में बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने विजेता टीम भारत को पांच करोड़ के इनाम की घोषणा की है.

3:44 AM. 30 Jan 23 10:14 PM. 29 Jan

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत, ASI ने मारी थी गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की आज झारसुगुड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद मौत हो गई. यह जानकारी अपोलो अस्पताल के अधिकारी ने दी है.

3:44 AM. 30 Jan 23 10:14 PM. 29 Jan

BBC डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ लंदन में अपने मुख्यालय में भारतीय प्रवासियों ने किया प्रदर्शन

पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ लंदन के पोर्टलैंड प्लेस में अपने मुख्यालय में भारतीय प्रवासियों ने बीबीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

3:44 AM. 30 Jan 23 10:14 PM. 29 Jan

PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में शामिल हुए.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की आज झारसुगुड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद मौत हो गई. पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ लंदन के पोर्टलैंड प्लेस में अपने मुख्यालय में भारतीय प्रवासियों ने बीबीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >