Breaking News: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी चुनाव समिति की बैठक, BJP शासित राज्यों के सीएम शामिल

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:23 PM. 29 Feb 24 8:23 PM. 29 Feb

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी चुनाव समिति की बैठक, BJP शासित राज्यों के सीएम शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंथन करने के लिए दिल्ली में बीजेपी चुनाव समिति की बड़ी बैठक हो रही है. जिसमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है. बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे.

7:42 PM. 29 Feb 24 7:42 PM. 29 Feb

बंगाल में कांग्रेस को तगड़ा झटका, कौस्तव बागची बीजेपी में शामिल

कांग्रेस नेता कौस्तव बागची कोलकाता के साल्ट लेक स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय में पश्चिम बंगाल के एलओपी और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए.

7:28 PM. 29 Feb 24 7:28 PM. 29 Feb

डीआरडीओ ने बेहद कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया

डीआरडीओ ने 28 और 29 फरवरी 2024 को एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से ओडिशा के तट पर जमीन आधारित पोर्टेबल लॉन्चर से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (वीएसएचओआरएडीएस) मिसाइल के दो सफल उड़ान परीक्षण किए. ये टेस्ट विभिन्न अवरोधन परिदृश्यों के तहत उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्यों के विरुद्ध किए गए. सभी परीक्षण उड़ानों के दौरान, मिशन के उद्देश्यों को पूरा करते हुए लक्ष्यों को मिसाइलों द्वारा रोका और नष्ट कर दिया गया.

5:36 PM. 29 Feb 24 5:36 PM. 29 Feb

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- बिना पूछे राम रहीम को पैरोल न दी जाए

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पैरोल पर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने साफ आदेश दिया है कि कोर्ट से बिना पूछे राम रहीम को पैराल ने दी जाए.

5:00 PM. 29 Feb 24 5:00 PM. 29 Feb

देवेन्द्र फड़णवीस को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई की सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

4:40 PM. 29 Feb 24 4:40 PM. 29 Feb

बीआरएस नेता पोथुगंती रामुलु बीजेपी में शामिल

बीआरएस नेता और नगरकुर्नूल के सांसद पोथुगंती रामुलु नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए.

3:25 PM. 29 Feb 24 3:25 PM. 29 Feb

संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को टीएमसी ने 6 साल के लिए किया निलंबित

संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को टीएमसी ने 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. इसकी घोषणा कोलकाता में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने की.

2:04 PM. 29 Feb 24 2:04 PM. 29 Feb

भारत और मॉरीशस ने आपसी सहयोग में नई ऊंचाइयां हासिल की, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद कहा कि भारत, मॉरीशस ने आपसी सहयोग में नई ऊंचाइयां हासिल की है. मॉरीशस हमारी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का एक महत्वपूर्ण साझेदार है.

1:14 PM. 29 Feb 24 1:14 PM. 29 Feb

लोकसभा चुनाव को लेकर तमिलनाडु में हुआ सीटों का बंटवारा

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव को लेकर द्रमुक ने सहयोगी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ सीट बंटवारा समझौते को अंतिम रूप दे दिया है. दोनों दलों को दो-दो सीट दी गई है.

12:57 PM. 29 Feb 24 12:57 PM. 29 Feb

शाहजहां शेख मामले की जांच करेगी CID

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच का जिम्मा संभाल लिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

11:28 AM. 29 Feb 24 11:28 AM. 29 Feb

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है. व्हिप के उल्लंघन मामले पर एक्शन लिया गया है.

11:18 AM. 29 Feb 24 11:18 AM. 29 Feb

हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक छह माह बाद अपने आप नहीं हट सकती : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालतों या हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक छह माह बाद अपने आप नहीं हट सकती है. संवैधानिक अदालतों को मामलों के निपटारे के लिए समयसीमा तय करने से बचना चाहिए, असाधारण परिस्थितियों में ऐसा किया जा सकता है.

8:49 AM. 29 Feb 24 8:49 AM. 29 Feb

किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण सिंह का आज अंतिम संस्कार

किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर मारे गए शुभकरण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.

8:48 AM. 29 Feb 24 8:48 AM. 29 Feb

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में वाहन पलटने से 14 की मौत

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई. इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी दी है. घायलों का इलाज चल रहा है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

8:47 AM. 29 Feb 24 8:47 AM. 29 Feb

संदेशखाली के फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के बाद से ही शाहजहां शेख फरार था और पुलिस को 50 दिन से भी अधिक वक्त से उसकी तलाश थी.

6:50 AM. 29 Feb 24 6:50 AM. 29 Feb

पीएम मोदी आज 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक वीडियो लिंक द्वारा 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करने वाले हैं. पीएम मोदी इस मौके पर मध्य प्रदेश में साइबर तहसील परियोजना भी शुरू करेंगे.

6:50 AM. 29 Feb 24 6:50 AM. 29 Feb

सीबीआई ने अखिलेश यादव को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने मामला दर्ज करने के पांच साल बाद अवैध खनन मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुरुवार को पूछताछ के लिए एक गवाह के रूप में बुलाया है.

6:49 AM. 29 Feb 24 6:49 AM. 29 Feb

WPL में दिल्ली और बेंगलुरु के बीच आज मुकाबला

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली और बेंगलुरु के बीच आज मुकाबला होने वाला है. यह मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >