Breaking News: छत्तीसगढ़ मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, सीएम साय के पास होंगे छह विभाग

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:03 PM. 29 Dec 23 9:03 PM. 29 Dec

भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू क्षेत्र के मेंढर सेक्टर पर सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. हथियारों में विदेशी निशान वाली 3 पिस्तौलें, 6 मैगजीन, 9 मिमी गोला बारूद के 64 राउंड और 4 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं.

9:03 PM. 29 Dec 23 9:03 PM. 29 Dec

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभागों का बंटवारा कर किया तथा साय के पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, आबकारी और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी होगी. इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण विभाग और विजय शर्मा को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

9:03 PM. 29 Dec 23 9:03 PM. 29 Dec

असम के भविष्य के लिए एक उज्ज्वल दिन- शाह

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) की ओर से केंद्र और असम सरकार के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है कि आज का दिन असम के भविष्य के लिए एक उज्ज्वल दिन है. शाह ने कहा कि लंबे समय तक असम को हिंसा का सामना करना पड़ा और 2014 में पीएम मोदी के पीएम बनने के बाद, दिल्ली और पूर्वोत्तर के बीच अंतर को कम करने के प्रयास किए गए.

9:03 PM. 29 Dec 23 9:03 PM. 29 Dec

नीतीश कुमार का बड़ा बयान

बिहार के सीएम और जेडीयू के नये अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हमारे एजेंडे को आगे बढ़ाना कांग्रेस की मजबूरी है. उन्होंने कहा कि जातिगत सर्वे का देश में प्रचार होगा. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड से जनजागरण यात्रा की शुरूआत हो सकती है.

9:03 PM. 29 Dec 23 9:03 PM. 29 Dec

गरीबों का भरोसा कभी टूटने नहीं दूंगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा है कि वो गरीबों का भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे. उन्होंने कहा है कि वो अपना सब कुछ लगा दूेंगे लेकिन गरीबों का भरोसा नहीं टूटने देंगे. टीवी न्यूज आज तक के मुताबिक इंडिया टूडे को दिए एक इंटव्यू में पीएम मोदी ने यह कहा है. पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों का विश्वास मुझे आगे बढ़ाता है और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. गारंटी की बात पर बाध्य हो जाता हूं. उन्होंने कहा कि मेरे लिए गारंटी एक शब्द नहीं है.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

पीएम मोदी की अयोध्या यात्रा से पहले भारी सुरक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल होने वाली अयोध्या यात्रा से पहले भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अयोध्या पुलिस ने ड्रोन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और प्रतिबंधित इलाकों की निगरानी की.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को शुरू हाेने के बाद यह खबर आई.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को यहां शुरू हो गई. यह बैठक इन अटकलों के बीच हो रही है कि पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पार्टी के प्रमुख बन सकते हैं. बैठक में नीतीश, ललन सिंह और जद (यू) के अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

अत्याधुनिक अयोध्या हवाई अड्डे का कल होगा उद्घाटन

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कल किया जाएगा जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है वहीं उसे राममंदिर की वास्तुशैली के चित्रण के साथ पारंपरिक स्वरूप में भी दर्शाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के घर ललन सिंह पहुंचे

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार के घर ललन सिंह पहुंचे. आपको बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होनी है. इस बैठक में शामिल होने के लिए जदयू के नेता गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

दिल्ली में कोहरे और कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में देरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में देरी हो गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) हवाई अड्डे का है.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

दुनिया की जनसंख्या इस साल सात करोड़ 50 लाख बढ़ी

विश्व की जनसंख्या पिछले साल सात करोड़ 50 लाख बढ़ी और नववर्ष के दिन कुल वैश्विक आबादी के आठ अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है. अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दुनिया भर में जनसंख्या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम रही. वर्ष 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत होने का अनुमान है.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

पाकिस्तान में नववर्ष के जश्न पर रोक लगाई गई

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने गाजा के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए देश में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. काकड़ ने राष्ट्र के नाम एक संक्षिप्त संबोधन में देशवासियों से फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने का आग्रह किया.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

अमेरिकी राज्य मेन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप को ठहराया अयोग्य

मेन के शीर्ष चुनाव अधिकारी ने डोनाल्ड ट्रंप को अगले साल के अमेरिकी राष्ट्रपति प्राथमिक चुनाव में राज्य के मतदान से अयोग्य घोषित कर दिया है.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित

दिल्ली में घना कोहरा शुक्रवार को भी नजर आ रहा है. IGI एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई. यहां उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.

1:05 PM. 29 Dec 23 1:05 PM. 29 Dec

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे. आपको बता दें कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को यहां आ रहे हैं.

6:46 AM. 29 Dec 23 6:46 AM. 29 Dec

एक्टर और DMDK पार्टी के चीफ विजयकांत अंतिम संस्कार आज

एक्टर और DMDK पार्टी के चीफ विजयकांत का गुरुवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >