Breaking News Live: गौरव यात्रा सावरकर जी के अपमान करने वालों के लिए मुंह तोड़ जवाब, बोले एकनाथ शिंदे

Breaking News Live updates: माफिया से नेता बने पूर्व सांसद अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के नैनी केंद्रीय जेल लाया गया. नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाई गयी मादा चीता साशा की मौत की खबर आ रही है. लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है. पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

गौरव यात्रा सावरकर जी के अपमान करने वालों के लिए मुंह तोड़ जवाब, बोले एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि भाजपा-शिवसेना ने स्वतंत्र वीर सावरकर जी के गौरव में गौरव यात्रा राज्य में आयोजन किया है और एक तरफ उनका त्याग, बलिदान और उनका देश के प्रति प्यार लोगों के घर-घर पहुंचाने का काम किया जाएगा. दूसरी तरफ राहुल गांधी का निषेध किया जाएगा. गौरव यात्रा सावरकर जी के अपमान करने वालों के लिए मुंह तोड़ जवाब भी होगा.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

सभी विपक्ष पार्टी एक होकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे

एक-समान विचारधारा वाले दलों के विपक्षी नेता राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. ये बैठक अब खत्म हो चुकी है. इधर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा है कि सभी विपक्ष पार्टी एक होकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

मल्लिकार्जुन खरगे के घर विपक्ष की बैठक में नहीं पहुंचे उद्धव

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्ष के नेताओं की बैठक चल रही है. शरद पवार और संजय सिंह भी बैठक में पहुंचे हैं. बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी पहुंचे. खड़गे के घर विपक्ष की बैठक में उद्धव ठाकरे नहीं पहुंचे हैं.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर टूटे

घरेलू शेयर बाजार में आंशिक तेजी के उलट अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाई गई मादा चीता साशा की मौत

नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाई गयी मादा चीता साशा की मौत की खबर आ रही है.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

अशरफ को बरेली जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल लाया गया

माफिया से नेता बने पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई एवं पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को पुलिस की एक अलग टीम बरेली जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर प्रयागराज के नैनी केंद्रीय जेल पहुंची.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस

लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्र के हवाले से ये खबर दी है.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के नैनी केंद्रीय जेल लाया गया

माफिया से नेता बने पूर्व सांसद अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के नैनी केंद्रीय जेल लाया गया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने कोर्ट से उनकी रिमांड मांगी है.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

बिल्कीस बानो मामला : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और गुजरात सर��ार को जारी किया नोटिस

सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों की सजा में छूट को चुनौती देने वाली बिल्कीस बानो की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, गुजरात सरकार को नोटिस जारी किये हैं. कोर्ट ने गुजरात सरकार को दोषियों की सजा में छूट संबंधी फाइल के साथ 18 अप्रैल को तैयार रहने के आदेश दिये हैं.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

प्रदर्शनकारियों पर शिवमोग्गा में पुलिस ने लाठीचार्ज किया

कर्नाटक में पूर्व न्यायाधीश सदाशिव आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर शिवमोग्गा में पुलिस ने लाठीचार्ज किया है.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में क्या कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली पहले सीडब्ल्यूजी घोटाले, सीएनजी घोटाले के लिए जानी जाती थी, अब यह बेहतरीन स्कूलों और अस्पतालों के लिए पहचानी जाती है.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

अफगानिस्तान के काबुल में जोरदार धमाका, 6 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

अफगानिस्तान के काबुल में जोरदार धमाका हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हमलावर को ढेर कर दिया गया है.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

कांग्रेस अध्यक्ष के घर विपक्षी दल की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर आज शाम 7.30 बजे एक बैठक होने वाली है जिसमें 14 विपक्षी दल के नेता हिस्सा लेंगे.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

अफगानिस्तान के काबुल में जोरदार बम धमाका

अफगानिस्तान के काबुल से जोरदार बम धमाके की खबर आ रही है. ये धमाका किसने किया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है.

3:46 AM. 28 Mar 23 3:46 AM. 28 Mar

अतीक अहमद के भाई अशरफ को लेकर पुलिस लखनऊ में दाखिल

अतीक अहमद के भाई अशरफ को लेकर पुलिस लखनऊ में दाखिल हुई. पुलिस अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज ले जा रही है जहां पुलिस उनको कोर्ट के सामने पेश करेगी.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही 28 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने अदाणी शेयरों के मुद्दे पर जेपीसी के गठन की मांग करते हुए नारेबाजी की. भारी हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही को 28 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

सांसद पद से राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर आज दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच चुकी हैं. राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मंत्री फिरहाद हकीम ने उनका स्वागत किया.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल ने अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की

लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल ने लोकसभा से अपनी अयोग्यता को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

अनुराग ठाकुर बोले- राहुल गांधी कभी नहीं हो सकते सावरकर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, राहुल गांधी सावरकर कभी नहीं हो सकते. सावरकर जी कभी 6 महीने विदेश घुमने नहीं जाते थे. हर सत्र के बाद उन्हें छुट्टी नहीं चाहिए होती थी, वे आजादी के लिए समर्पित थे. राहुल गांधी ने लगातार ओबीसी समुदाय का अपमान किया और उनसे माफी नहीं मांगी. वे कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करते हैं. वे अब यह नाटक क्यों रच रहे हैं? ठाकुर ने आगे कहा, वीर सावरकर का तो अपमान किया ही लेकिन नेहरू जी और इंदिरा गांधी का ही सम्मान बचा लेते.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

सदन में विपक्ष का प्रदर्शन, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

सदन में राहुल गांधी की सदस्यता और अदाणी मुद्दे को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी सांसदों ने भारी हंगामा किया. जिसे देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही को शाह 4 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

मुंबई के अंधेरी में हार्डवेयर स्टोर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

मुंबई में अंधेरी (पूर्व) में साकी नाका मेट्रो स्टेशन के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर स्टोर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

अदाणी और राहुल मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने दिया लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

अदाणी समूह के मुद्दे और राहुल गांधी की अयोग्यता पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर आज राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज शाम COVID19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक करेंगे. 10-11 अप्रैल के लिए एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की योजना बनाई जा रही है जिसमें सभी जिलों से स्वास्थ्य सुविधाओं के भाग लेने की उम्मीद है. मॉकड्रिल की जानकारी आज की बैठक में दी जाएगी.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

मध्य प्रदेश के मगधी जोन में छोड़े गये कान्हा पार्कसे लाये गये 19 हिरण

मध्य प्रदेश में 26 मार्च को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से 19 दलदली हिरण लाए गए और बाड़े में छोड़े गए.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

अमेरिका के सैक्रामेंटो काउंटी में गुरुद्वारे में गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली, हालत नाजुक

अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी में एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई. दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है. शूटिंग घृणा अपराध से संबंधित नहीं है, यह दो पुरुषों के बीच गोलीबारी है जो एक दूसरे को जानते थो.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

सुप्रीम कोर्ट में आज के कविता की याचिका पर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट BRS की वरिष्ठ नेता एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उन्हें जारी समन को चुनौती दी है और अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का अनुरोध किया है.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

अमृतपाल सिंह को लेकर श्रीअकाल तख्त ने आज अमृतसर में बैठक बुलाई

अमृतपाल सिंह को अबतक पंजाब पुलिस पकड़ नहीं पायी है. पंजाब में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. इधर अमृतपाल सिंह को लेकर श्रीअकाल तख्त ने आज अमृतसर में बैठक बुलाई है.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

अंकिता हत्याकांड मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी

अंकिता हत्याकांड मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई.

7:53 PM. 27 Mar 23 7:53 PM. 27 Mar

उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया, उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है.

12:31 PM. 27 Mar 23 12:31 PM. 27 Mar

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को बर्खास्त किया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया. गैलेंट ने एक दिन पहले न्यायिक प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव की धुर दक्षिणपंथी सरकार की विवादास्पद योजना को तत्काल और अस्थायी रूप से टालने का आह्वान किया था.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: माफिया से नेता बने पूर्व सांसद अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के नैनी केंद्रीय जेल लाया गया. नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाई गयी मादा चीता साशा की मौत की खबर आ रही है. लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है. पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >