Breaking News : गौहाटी हाईकोर्ट को स्थानांतरित करने के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Breaking News Live Updates: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया. पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है. हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. अमेरिका के मिडवेस्ट साउथ में भीषण तूफान आया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी. एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने पेशाब किया और फिर थूका. देश-विदेश की खबरों के बने रहें प्रभात खबर के साथ.

4:26 AM. 28 Jun 23 4:26 AM. 28 Jun

गौहाटी हाईकोर्ट को स्थानांतरित करने के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

गौहाटी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने हाईकोर्ट को ब्रह्मपुत्र नदी के पार उत्तरी गुवाहाटी में स्थानांतरित करने का विरोध करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया. अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि वकीलों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से सत्र अदालत का कामकाज प्रभावित हुआ, हालांकि हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. बार एसोसिएशन के वकीलों ने शहर के लतासिल इलाके में पुराने हाईकोर्ट भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

4:26 AM. 28 Jun 23 4:26 AM. 28 Jun

विधि आयोग ने कहा, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए राजद्रोह कानून जरूरी

विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ऋतुराज अवस्थी ने राजद्रोह पर कानून को बरकरार रखने की सिफारिश का बचाव करते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए यह जरूरी है.

4:26 AM. 28 Jun 23 4:26 AM. 28 Jun

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा आज एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराए आतंकवादी की पहचान आदिल मजीद लोन के रूप में हुई है. मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद, एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड आदि सामग्री बरामद हुई है.

4:26 AM. 28 Jun 23 4:26 AM. 28 Jun

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, नौ साल में देश का सड़क नेटवर्क 59 फीसदी बढ़ा

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों में किए गए मोदी सरकार के विकास कार्यों के तहत भारत का सड़क नेटवर्क 59 फीसदी बढ़कर दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि आज के समय में देश का सड़क नेटवर्क करीब 1,45,240 किलोमीटर है, जबकि वित्त वर्ष 2013-14 में यह सिर्फ 91,287 किलोमीटर ही था. इस तरह देश के सड़क नेटवर्क में पिछले नौ वर्षों के दौरान 59 प्रतिशत की उच्च वृद्धि हुई है.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

खाड़ी देशों के लिए अधिक हवाई किराया को लेकर मुस्लिम यूथ लीग का प्रदर्शन

केरल में मुस्लिम यूथ लीग (एमवाईएल) के कार्यकर्ताओं ने खाड़ी देशों के लिए अध हवाई किराया को लेकर कोझिकोड में आयकर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की सेवोके एयरबेस पर आपात लैंडिंग कराई गई. वह जलपाईगुड़ी के क्रिन्टी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं. बताया जा रहा है कि कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. टीएमसी नेता राजीब बनर्जी ने बताया, ममता बनर्जी सुरक्षित हैं.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

दिल्ली में तेलंगाना कांग्रेस नेताओं के साथ खरगे और राहुल गांधी की बैठक

दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में तेलंगाना कांग्रेस नेताओं की बैठक चल रही है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी मौजूद हैं.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

भारत ब्रिटेन को ओवरटेक कर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई : नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 9 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 10 वें नंबर पर थीं आज आपके नेतृत्व में भारत ब्रिटेन को ओवरटेक कर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है. हम सबको जानकर खुशी होगी कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष अपने वक्तव्य में कहता है कि भारत की गरीबी 22 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत से भी कम हो गई है.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

महाराष्ट्र में केसीआर की मौजूदगी में कई नेता बीआरएस में शामिल

सोलापुर के सरकोली में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में महाराष्ट्र के कई नेता बीआरएस पार्टी में शामिल हुए.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

आईसीसी विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी. भारत में अक्टूबर और नवंबर में खेला जाना है वर्ल्ड कप. इंग्लैंड 5 अक्टूबर को शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से खेलेगा. जबकि भारत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बताया बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में कहा, कार्यकर्ता ही बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत हैं. पीएम मोदी ने 10 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित किया.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

आईपीएस अधिकारी डॉ शेख दरवेश साहब बने केरल के नये डीजीपी

आईपीएस अधिकारी डॉ शेख दरवेश साहब को केरल के नये डीजीपी नियुक्त किए गए. गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ वी वेणु केरल के नये मुख्य सचिव होंगे.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

पीएम मोदी ने भोपाल में सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. आज जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है, वे हैं- भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

प्रगति मैदान नकदी लूट मामले में अबतक पांच गिरफ्तार

प्रगति मैदान सुरंग लूट मामला में अब तक पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो 24 जून को प्रगति मैदान सुरंग के अंदर अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक की नोक पर 1.5 से 2 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

बीएमसी अधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में उद्धव गुट के 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, चार गिरफ्तार

मुंबई की वकोला पुलिस ने बीएमसी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है इनकी पहचान सदा परब, हाजी अलीम, उदय दलवी और संतोष कदम के रूप में की गई है.

8:07 PM. 27 Jun 23 8:07 PM. 27 Jun

असम में परिसीमन मसौदा प्रस्ताव के विरोध में 12 घंटे का बंद

असम में भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा प्रस्तावित परिसीमन मसौदे के विरोध में कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने बराक घाटी, कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है.

1:23 PM. 27 Jun 23 1:23 PM. 27 Jun

महाराष्ट्र के काथ एन घाट होटल में लगी आग, मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद

महाराष्ट्र के ठाणे के ‘काथ एन घाट’ होटल में आग लग गई. मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद हैं. कोई चोट की सूचना नहीं दी गई है. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं.

1:23 PM. 27 Jun 23 1:23 PM. 27 Jun

बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार

महंगाई के बीच लोगों को एक और झटका लगा है. टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है. बेंगलुरु में टमाटर 100 रुपये बिक रही है.

1:23 PM. 27 Jun 23 1:23 PM. 27 Jun

पीएम मोदी आज पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना-रांची सहित एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

1:23 PM. 27 Jun 23 1:23 PM. 27 Jun

अमेरिका के मिडवेस्ट साउथ में भीषण तूफान, तीन की मौत

अमेरिका के मिडवेस्ट साउथ में भीषण तूफान आया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी.

12:41 PM. 27 Jun 23 12:41 PM. 27 Jun

कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया. पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है. हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया. पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है. हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. अमेरिका के मिडवेस्ट साउथ में भीषण तूफान आया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी. एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने पेशाब किया और फिर थूका. देश-विदेश की खबरों के बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >