Breaking News Live: डॉ. इरशाद अहमद को सीरिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में किया नियुक्त

Breaking News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में कंजंक्टिवाइटिस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. एम्स में रोजाना 100 से अधिक केस सामने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी आज प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला प्रशासन ने 26 जुलाई को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. मौसम विभाग ने रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के आवास पर 2024 चुनावों की चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए एक बैठक में भाग लिया. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
10:46 PM. 26 Jul 23 10:46 PM. 26 Jul

डॉ. इरशाद अहमद को सीरिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में किया नियुक्त

डॉ. इरशाद अहमद को सीरिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है. यह जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गयी है. बता दें कि फिलहाल वह भारतीय दूतावास, मस्कट में काउंसलर के पद पर नियुक्त है.

7:34 PM. 26 Jul 23 7:34 PM. 26 Jul

भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है-पीएम मोदी 

भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है। भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली

7:34 PM. 26 Jul 23 7:34 PM. 26 Jul

प्रगति मैदान स्थित ‘भारत मंडपम’  कन्वेंशन सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन 

प्रगति मैदान स्थित ‘भारत मंडपम’ कन्वेंशन सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन. इस कन्वेंशन सेंटर को बनाने के लिए करीब 2700 करोड़ खर्च किए गए है.

7:34 PM. 26 Jul 23 7:34 PM. 26 Jul

कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन करने के लिए प्रगति मैदान पहुंचे पीएम मोदी

कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी प्रगति मैदान पहुंचे है. इस कन्वेंशन सेंटर को बनाने के लिए करीब 2700 करोड़ खर्च किए गए है. थोड़ी देर में पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.

7:09 PM. 26 Jul 23 7:09 PM. 26 Jul

कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने के लिए कहा

केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली से संबंधित केंद्र के अध्यादेश के स्थान पर विधेयक लाए जाने की तैयारी के बीच कांग्रेस ने बुधवार को अपने राज्यसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वे बृहस्पतिवार को सदन में पूरे दिन मौजूद रहें क्योंकि ‘बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे’ चर्चा के लिए लाये जाने वाले हैं. राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश द्वारा जारी व्हिप में कहा गया है कि कांग्रेस के सभी सदस्य 27 जुलाई को सुबह 11 बजे से कार्यवाही आरंभ होने से लेकर कार्यवाही स्थगित होने तक सदन में मौजूद रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें.

7:09 PM. 26 Jul 23 7:09 PM. 26 Jul

संसद में ‘काले’ रंग के कपड़े पहनेंगे विपक्षी दलों के सांसद

मणिपुर मुद्दे पर विरोध स्वरूप I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी सांसद कल संसद में ‘काले’ रंग के कपड़े पहनेंगे. साथ ही सभी दलों के संसद सदस्य राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में चर्चा भी करेंगे.

7:09 PM. 26 Jul 23 7:09 PM. 26 Jul

कोयला घोटाला मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल की सजा

राज्यसभा के पूर्व सांसद विजय दर्डा को 4 साल की सजा मिली है. बता दें कि उनपर कोयला घोटाला मामले में आरोप था.

7:09 PM. 26 Jul 23 7:09 PM. 26 Jul

महाराष्ट्र में आदिवासी विकास निगम से करोड़ों की धोखाधड़ी में छह के खिलाफ प्राथमिकी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आदिवासी विकास निगम (टीडीसी) से 16.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन सरकारी अधिकारियों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शाहपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन 2022-23 के दौरान आरोपियों ने 52,840.88 क्विंटल अनाज खरीद-बिक्री की आड़ में निगम को कथित तौर पर करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने किसानों से अनाज की खरीद के लिए फर्जी ‘हुंडी’ (वचन पत्र) तैयार की और सरकार एवं निगम को 16.60 करोड़ रुपये का चूना लगाया.

7:09 PM. 26 Jul 23 7:09 PM. 26 Jul

‘संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022’ को राज्यसभा से पारित

हिमाचल के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने वाला ‘संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022’ को राज्यसभा में मंजूरी मिली है.

7:09 PM. 26 Jul 23 7:09 PM. 26 Jul

ED निदेशक के कार्यकाल बढ़ाने के मामले पर 27 जुलाई को सुनवाई करेगा SC

केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. सुप्रीम कोर्ट इस पर 27 जुलाई को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक ईडी निदेशक के तौर पर एसके मिश्रा का कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो जाएगा. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में एफएटीएफ की चल रही समीक्षा के मद्देनजर प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की है.

7:09 PM. 26 Jul 23 7:09 PM. 26 Jul

सोमवार को लोकसभा में पेश होगा दिल्ली अध्यादेश बिल, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे पेश

दिल्ली अध्यादेश बिल सोमवार को लोकसभा में पेश होगा. मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह इसे लोकसभा में पेश करेंगे. बता दें कि आम आदमी पार्टी के द्वारा इसका विरोध पुरजोर तरीके से चल रहा है.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में हंगामा, विपक्षी पार्टियों ने किया वॉकआउट

मणिपुर हिंसा के संबंध में राज्यसभा में सरकार के रवैये के विरूद्ध नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों के सदस्यों के सदन से वॉकआउट करने की घोषणा की.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

बंगाल हिंसा पर बीजेपी की टीम ने जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपी

बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान भड़की हिंसा को लेकर बीजेपी की टीम ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है. टीम के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, पंचायत चुनाव संविधान की मर्यादा है. उन्होंने कहा, जांच के दौरान विकृत और शर्मनाक लोकतंत्र देखने को मिला.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत

हरियाणा के झज्जर जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई. बहादुरगढ़ सदर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के बहादुरगढ़ के पास हुई. घटना के समय कार सवार लोक राजस्थान से मेरठ जा रहे थे.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

मणिपुर मुद्दे पर हंगामा जारी, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

मणिपुर पर चर्चा के लिए सदन में पीएम की मौजूदगी की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी

मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस के केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा की मंजूरी मिल गयी है. लोकसभा ओम बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति दी. उन्होंने बहस की मंजूरी दी. साथ ही कहा कि चर्चा के बाद तारीख का ऐलान करेंगे.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

सोनिया गांधी ने आज सांसद संजय सिंह से मुलाकात की

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संसद पहुंचते ही आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की. संजय सिंह और कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को संसद के शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

मणिपुर मुद्दे पर एक बार फिर से हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

मणिपुर मुद्दे पर संसद में एक बार फिर से विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव बोले- हमनें सरकार के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने कहा, हमने अपनी पार्टी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. सत्र शुरू होने के बाद से सभी विपक्षी नेता मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे. अगर पीएम इस पर बोलेंगे तो शांति होगी.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

खरगे के आवास पर कांग्रेस सांसदों की बैठक

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले कांग्रेस सांसद की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस पर बैठक हुई.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

अविश्वास प्रस्ताव पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- पीएम मोदी और बीजेपी पर लोगों का भरोसा

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, लोगों को पीएम मोदी और बीजेपी पर भरोसा है. वे पिछले कार्यकाल में भी अविश्वास प्रस्ताव लाए थे. इस देश की जनता ने उन्हें सबक सिखाया है.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने भी सरकार के खिलाफ दायर किया अविश्वास प्रस्ताव

बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया है.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

ITPO कॉम्प्लेक्स में हवान और पूजा कर रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान में ITPO कॉम्प्लेक्स का उद्धाटन करने से पहले हवन और पूजा कर रहे हैं.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस दिया

कांग्रेस ने संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया. यह नोटिस कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दिया है.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा- हम सरकार के खिलाफ जा रहे अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है, हम (सरकार के खिलाफ) अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमले में पुलिस अधिकारी की मौत

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान की एक ऐतिहासिक मस्जिद में मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पेशावर से सटे कबायली जमरूद तहसील की अली मस्जिद मे हुए धमाके में अतिरिक्त थाना प्रभारी (एसएचओ) अदनान अफरीदी की मौत हो गई.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर जवानों को श्रद्धांजलि दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे. उन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज राज्यसभा में पेश करेंगे सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक 2023

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 में संशोधन के लिए सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए आज राज्यसभा में पेश करेंगे.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे. इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं. जय हिंद!

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

विपक्षी पार्टियां आज सरकार के खिलाफ लाएंगे लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एएनआई से कहा, विपक्षी दल आज सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में 2024 चुनाव के लिए बनायी रणनीति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के आवास पर 2024 चुनावों की चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए एक बैठक में भाग लिया.

2:24 PM. 26 Jul 23 2:24 PM. 26 Jul

महाराष्ट्र के रायगढ़ में खराब मौसम के कारण स्कूल-कॉलेज छुट्टी

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला प्रशासन ने 26 जुलाई को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. मौसम विभाग ने रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है.

7:14 AM. 26 Jul 23 7:14 AM. 26 Jul

दिल्ली-NCR में बढ़े कंजंक्टिवाइटिस के मामले

दिल्ली-एनसीआर में कंजंक्टिवाइटिस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. एम्स में रोजाना 100 से अधिक केस सामने आ रहे हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में कंजंक्टिवाइटिस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. एम्स में रोजाना 100 से अधिक केस सामने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी आज प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला प्रशासन ने 26 जुलाई को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. मौसम विभाग ने रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के आवास पर 2024 चुनावों की चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए एक बैठक में भाग लिया. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >