Breaking News: गणतंत्र दिवस से पहले अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी

Breaking News Live updates: CPI(M) ने आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. साथ ही बता दें कि सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण के 9 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं. साथ ही राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), आरआरआर फिल्म संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्म श्री के 91 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं.

4:25 AM. 26 Jan 23 4:25 AM. 26 Jan

गणतंत्र दिवस से पहले अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी

गणतंत्र दिवस से पहले अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है.

3:56 AM. 26 Jan 23 3:56 AM. 26 Jan

कांग्रेस ने मेघालय चुनाव के लिए सूची की जारी, देखें लिस्ट

कांग्रेस ने आगामी मेघालय चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. पार्टी के मौजूदा सांसद विन्सेंट एच पाला ने सतंगा सैपुंग से मैदान में उतारा है.

3:56 AM. 26 Jan 23 3:56 AM. 26 Jan

आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए CPI(M) ने उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

CPI(M) ने आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं दिया गया है.

3:56 AM. 26 Jan 23 3:56 AM. 26 Jan

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर गांधी चौक पर धमाका, तीन लोग घायल

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर बुधवार को मणिपुर के उखरुल कस्बे में हुए एक विस्फोट में कम से कम तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि यह घटना कस्बे के गांधी चौक पर शाम के समय हुई. पुलिस ने कहा कि तत्काल विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं लग सका है और संदेह है कि एक हथगोले के कारण यह धमाका हुआ है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीन घायलों में से 49 वर्षीय महिला के पेट में चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

3:56 AM. 26 Jan 23 3:56 AM. 26 Jan

गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 26 हस्तियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रपति ने #74thRepublicDay की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य को 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा अलंकरणों को मंजूरी दी है. इनमें चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र शामिल हैं, दो मरणोपरांत सहित 15 शौर्य चक्र शामिल हैं. इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है.

3:56 AM. 26 Jan 23 3:56 AM. 26 Jan

PM मोदी ने NCC कैडेटों, NSS स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं. विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी युवा हैं. देश के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी युवाओं के कंधे पर है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में मुझे युवाओं से मिलने का मौका मिला. युवाओं से संवाद 2 कारणों से मेरे लिए महत्वपूर्ण होता एक तो इसलिए कि युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है जुनून होता है और नयापन होता है. युवाओं के माध्यम से सारी सकारात्मकता मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है.

3:56 AM. 26 Jan 23 3:56 AM. 26 Jan

जामिया मिल्लिया के बाहर नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है.

6:58 PM. 25 Jan 23 6:58 PM. 25 Jan

भारत और मिस्र विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक

पीएम मोदी ने कहा, भारत और मिस्र विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से हैं. हमारे बीच कई हजारों वर्षों का अनवरत नाता रहा है। चार हजार वर्षों से भी पहले, गुजरात के लोथल पोर्ट के माध्यम से मिस्र के साथ व्यापार होता था और विश्व में विभिन्न परिवर्तन के बावजूद हमारे संबंधों में स्थिरता रही है.

6:58 PM. 25 Jan 23 6:58 PM. 25 Jan

भारत-मिस्र संबंधों के 75 साल पूरे होने पर पीएम मोदी और फतह अल-सिसी ने डाक टिकट किये जारी

भारत-मिस्र संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने डाक टिकटों का आदान-प्रदान किया.

6:58 PM. 25 Jan 23 6:58 PM. 25 Jan

श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग

आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर और चार अन्य लोगों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण आज सुबह इरोड के सत्यमंगलम में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. सभी यात्री सुरक्षित. मौसम साफ होने के 50 मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी.

6:58 PM. 25 Jan 23 6:58 PM. 25 Jan

गणतंत्र दिवस पर 11000 से अधिक सैन्य कर्मियों को मानद रैंक से किया गया सम्मानित

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस पर 11,000 से अधिक सैन्य कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया गया1 हर साल सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को सेना में उनकी विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए मानद रैंक प्रदान किया जाता है.

5:13 PM. 25 Jan 23 5:13 PM. 25 Jan

केरल हाईकोर्ट ने हत्या के प्रयास मामले में पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल की सजा निलंबित की

केरल उच्च न्यायालय ने हत्या के प्रयास के एक मामले में लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल और तीन अन्य की सजा निलंबित की.

5:03 PM. 25 Jan 23 5:03 PM. 25 Jan

भारत जोड़ो यात्रा आज रद्द

प्रभारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण रामबन और बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा का दोपहर का चरण रद्द कर दिया गया है. अब यात्रा अगले दिन यानी 27 जनवरी को सुबह 8 बजे फिर से शुरू होगी.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा गया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा गया है. वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) 140 को, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) से 93 और मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) से 668 को सम्मानित किया गया है. 140 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 80 कर्मियों और जम्मू-कश्मीर के 45 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया. वीरता पुरस्कार पाने वाले कर्मियों में 48 सीआरपीएफ के, 31 महाराष्ट्र के हैं. 25 जम्मू-कश्मीर पुलिस से हैं, 9 झारखंड से हैं, 7 दिल्ली, छत्तीसगढ़ और बीएसएफ से हैं और बाकी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और सीएपीएफ से हैं.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति का किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया. मिस्र के राष्ट्रपति RepublicDay Parade में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उन्होंने कहा, मिस्र और भारत के बीच संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता रही है. हमने केवल रचनात्मक विकास देखा है. हम सभी बहुत सकारात्मक रूप से विकसित हो रहे हैं.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी

कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

विहिप फिल्म पठान का फिलहाल विरोध नहीं करेगी

विहिप (विश्व हिंदू परिषद) प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा, फिलहाल विहिप फिल्म पठान का विरोध नहीं करेगी. हमारी पहले की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए फिल्म में किए गए बदलाव सही हैं. फिल्म देखने के बाद अगर हमें कुछ भी आपत्तिजनक लगता है तो हम फिल्म का विरोध करने पर पुनर्विचार करेंगे.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

भाजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केरल पुलिस ने दर्ज किया मामला

केरल पुलिस ने भाजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अवैध रूप से एकत्र होने और यातायात बाधित करने का मामला दर्ज किया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में पूजापुरा और मनावेयम स्ट्रीट पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां डीवाईएफआई और यूथ कांग्रेस ने कल बीबीसी वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग की थी.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

लैंड डील केस में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की पत्नी को राहत, जमानत मिली

एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे को विशेष पीएमएलए अदालत ने 2016 के एक कथित पुणे भूमि सौदे मामले में 1 लाख रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

क्रिस हिप्किंस बने न्यूजीलैंड के नये प्रधानमंत्री, आखिरी बार जनता के सामने आयीं जेसिंडा अर्डर्न

लेबर पार्टी के सांसदों ने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के लिए क्रिस हिप्किंस के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया. वह बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे. प्रधानमंत्री के रूप में आखिरी काम के तौर पर अर्डर्न रातना मैदान में आयोजित एक समारोह में हिप्किंस तथा अन्य सांसदों के साथ शामिल हुईं.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति के बीच आज द्विपक्षीय बैठक आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होगी. दोनों ही राष्ट्र प्रमुख कई मुद्दों पर समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जेएनयूएसयू में हंगामा

पीएम मोदी पर प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान पथराव किए जाने का दावा करने के बाद जेएनयू के छात्रों ने वसंत कुंज में एक पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. जेएनयूएसयू अध्यक्ष ने कहा, हमने शिकायत दर्ज की और पुलिस ने हमें आश्वासन दिया कि वे तुरंत घटना की जांच करेंगे. हमने इसमें शामिल सभी व्यक्तियों के नाम और विवरण दिए हैं. फिलहाल, हम विरोध प्रदर्शन वापस ले रहे हैं. हम जेएनयू प्रॉक्टर कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराएंगे.

4:40 PM. 25 Jan 23 4:40 PM. 25 Jan

लखनऊ इमारत के गिरने की घटना में अबतक कुल 14 लोगों को बचाया गया

लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर भूकंप से एक रिहायशी इमारत के गिरने से अब तक 14 लोगों को बचाया जा चुका है.

12:44 PM. 25 Jan 23 12:44 PM. 25 Jan

पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी से जुड़े मामले की आज सुनवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी से जुड़े मामले की बॉम्बे हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: CPI(M) ने आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. साथ ही बता दें कि सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण के 9 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं. साथ ही राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), आरआरआर फिल्म संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्म श्री के 91 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >