Breaking News: तीन महिला अधिकारियों ने संबंधित सेना यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में कार्यभार संभाला

Breaking News Live updates: ABVP और SFI के छात्रों के बीच शनिवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंसक झड़प हो गयी जिसमें कई छात्र घायल हो गये. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गये. उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के 6वें दिन शनिवार को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर जमकर हंगामा हुआ. रायपुर कांग्रेस बैठक में बोलीं सोनिया गांधी ने कहा कि देश और कांग्रेस के लिए चुनौती भरा समय है. यहां पढ़ें देश और दुनिया की ताजा खबरें

3:56 AM. 26 Feb 23 3:56 AM. 26 Feb

तीन महिला अधिकारियों ने संबंधित सेना यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में कार्यभार संभाला

भारतीय सेना की तीन महिला अधिकारियों ने पूर्वी कमान के तहत तैनात अपनी संबंधित सेना इकाइयों के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में कार्यभार संभाला है. पिछले महीने महिला अधिकारियों के लिए 108 रिक्तियों के लिए एक पदोन्नति बोर्ड आयोजित किए जाने के बाद उन्हें कमान की भूमिका दी जा रही है.

3:56 AM. 26 Feb 23 3:56 AM. 26 Feb

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर को मेघालय के स्टोल, नगालैंड की शॉल भेंट कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज को मेघालय के ‘स्टोल’ और नगालैंड की शॉल उपहार में दीं. जर्मनी के चांसलर दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भारत पहुंचे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये वस्तुएं पूर्वोत्तर के दो राज्यों की संस्कृति और शिल्प कौशल का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि मेघालय के स्टोल का एक समृद्ध इतिहास है और इनकी बुनाई एक प्राचीन परंपरा है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है.

3:56 AM. 26 Feb 23 3:56 AM. 26 Feb

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नरेंद्र मोदी ने की ढोल बजाकर सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढोल बजाया और दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में’बरिसू कन्नड़ दिम दिमावा’ सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत की.

3:56 AM. 26 Feb 23 3:56 AM. 26 Feb

दिल्ली HC ने स्टैन्डिंग कमिटी के दुबारा चुनाव पर रोक लगाई, LG और मेयर को नोटिस

एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव के दौरान एक वोट को अवैध घोषित करने के मेयर शैली ओबेरॉय के फैसले के खिलाफ भाजपा की दो पार्षद शिखा रॉय और कमलजीत सहरावत ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया. साथ ही हाईकोर्ट में दुबारा चुनाव के लिए भी सुनवाई हुई जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है.

3:56 AM. 26 Feb 23 3:56 AM. 26 Feb

MCD स्थायी समिति के चुनाव में मेयर के फैसले के खिलाफ BJP ने किया दिल्ली HC का रुख

एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव के दौरान एक वोट को अवैध घोषित करने के मेयर शैली ओबेरॉय के फैसले के खिलाफ भाजपा की दो पार्षद शिखा रॉय और कमलजीत सहरावत ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. जानकारी हो कि इस मामले में सुनवाई चल रही है.

3:56 AM. 26 Feb 23 3:56 AM. 26 Feb

NIA कि मिली बड़ी सफलता, ISIS के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को शुक्रवार को ISIS पर देशव्यापी कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. ऐसे में एनआईए ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी की विशेष अदालत, लखनऊ (यूपी) ने आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने के मामले में आठ लोगों को दोषी ठहराया है.

3:56 AM. 26 Feb 23 3:56 AM. 26 Feb

लालू यादव ने कहा- RSS जो चाह रहा वही BJP कर रही

महागठबंधन की महारैली को ऑनलाइन संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि भाजपा वही करती है जो RSS चाहती है. उन्होंने कहा कि उन्हें रैली में उपस्थित नहीं होने का अफसोस है. लालू यादव ने अपने सम्बोधन के दौरान अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को किडनी देने के लिए धन्यवाद कहा है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

नीतीश बाबू आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने

बिहार के पश्चिम चंपारण में एक सार्वजनिक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश बाबू आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने, कांग्रेस और RJD के शरण में गए. नीतीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

नीतीश-तेजस्वी का मखाना के माला से हुआ स्वागत

महागठबंधन की रैली पूर्णिया में आज शनिवार को है. इस रैली में महागठबंधन के समर्थकों का जुटान सुबह से ही जुटना शुरू हो चुका है. रंगभूमि मैदान में मंच पर नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव का मखाना के माला से स्वागत किया गया.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

कांग्रेस ने लोकतंत्र का मजबूत किया, अधिवेशन में बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी ने लोकतंत्र को मजबूत किया. कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश को एक अच्छी सरकार दी थी. रायपुर कांग्रेस बैठक में बोलीं सोनिया गांधी ने कहा कि देश और कांग्रेस के लिए चुनौती भरा समय है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल, भिड़े ABVP और SFI के छात्र, कई छात्र घायल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी SFI के छात्रों के बीच शनिवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंसक झड़प हो गयी जिसमें कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर दोनों गुटों में झड़प हुई है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार से समर्थन वापस लिया

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार से समर्थन वापस ले लिया. साथ ही सरकार से बाहर निकलने का फैसला किया. पार्टी का बयान इस संबंध में आया है. नेपाली कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल को मैदान में उतारने का फैसला किया. पौडेल को 8 दलों के नये गठबंधन का समर्थन प्राप्त होगा.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले में मुठभेड़, तीन जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान के शहीद होने की खबर आ रही है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा

यूपी में कानून व्यवस्था पर विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

इस बजट में युवाओं को अहमियत दी गयी, वेबिनार में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से हमारा शिक्षा क्षेत्र कठोरता का शिकार रहा है. हमने इसे बदलने का प्रयास किया है. हमने युवाओं की शिक्षा और कौशलता को युवाओं की योग्यता और आने वाली मांग के मुताबिक नयी दिशा दी. नयी शिक्षा नीति में भी शिक्षा और कौशल दोनों पर समान जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि देश की अमृत यात्रा का नेतृत्व हमारे युवा ही कर रहे हैं इसलिए इस बजट में युवाओं को अहमियत दी गयी है. हमारी शिक्षा प्रणाली व्यावहारिक और उद्योग उन्मुख हो। ये बजट इसकी नींव मजबूत कर रहा है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पूर्व MP अतीक अहमद, पत्नी शाइस्ता और दोनों बेटों पर मुकदमा दर्ज

उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की गयी है. पूर्व MP अतीक अहमद, पत्नी शाइस्ता और दोनों बेटों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

भारत में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या बढ़कर 2,090 हुई

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 180 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 2,090 हो गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार मृतकों की कुल संख्या 5,30,764 है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

जनता 2024 में भाजपा को सबक सिखाएगी, बोले बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में कहा कि अमित शाह आज यहां पर आ रहे हैं तो वो बताए कि उन्होंने बजट में बिहार क्यों ठगा और बजट से बिहार को क्या मिला? आपने सिर्फ ठगने का काम किया है,बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं. जनता मन बना चुकी है कि 2024 में इनको सबक सिखाएगी.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन खरगे और सोनिया का संबोधन

कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होगा तथा तीन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

इंदौर में पूर्व छात्र के हाथों जलाई गयी महिला प्राचार्य की मौत

इंदौर के एक निजी फार्मेसी महाविद्यालय के परिसर में पूर्व छात्र द्वारा पांच दिन पहले जलाई गई 54 वर्षीय महिला प्राचार्य की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार तड़के मौत हो गयी. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

दिल्ली में फुटपाथ पर काम कर रहे मजदूरों पर पलटा ट्रक, बच्चे समेत 4 की मौत

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां फुटपाथ पर काम कर रहे मजदूरों पर ट्रक पलट गया जिससे बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गयी है.

7:46 PM. 25 Feb 23 7:46 PM. 25 Feb

अमित शाह की रैली से लौट रहे लोगों की बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत

मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में सड़क के किनारे खड़ी 3 बसों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 12 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 20 घायल है. बसें गृह मंत्री अमित शाह की रैली से लौट रहे लोगों को ले जा रही थी. सीधी DM ने कहा कि हादसा टायर फटने से हुआ. घायलों का इलाज जारी है. शुरूआती खबरों में पांच लोगों के मौत की बात कही गयी थी.

12:38 PM. 25 Feb 23 12:38 PM. 25 Feb

बिहार में महागठबंधन की मेगा रैली

बिहार के पूर्णिया में शनिवार को गैर भाजपाई सात दलों के महागठबंधन का सियासी महाकुंभ (रैली) लगेगा. इसमें सात दलों राजद, जदयू, भाकपा, माकपा, माले, हम (सेक्युलर) और कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. इस रैली में वर्ष 2024 के लोकसभा आम चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ महागठबंधन नेताओं द्वारा रोड मैप तैयार किया जाएगा. 1977 के बाद पहली बार किसी एक दल के खिलाफ एकजुट अन्य सभी दलों की यह संयुक्त रैली होगी.

12:38 PM. 25 Feb 23 12:38 PM. 25 Feb

त्र्यंबकेश्वर से लौटते समय बस पलटने से 39 लोग घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बस के पलट जाने से 39 लोग घायल हो गये. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे खरपडी घाट के सेंदरीपाड़ा फाटा के पास उस वक्त घटी जब बस गुजरात के 45 तीर्थयात्रियों को लेकर त्र्यंबकेश्वर से लौट रही थी.

12:38 PM. 25 Feb 23 12:38 PM. 25 Feb

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल, एक सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. धूमनगंज थानाक्षेत्र में उमेश पाल के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने बम और गोली से उन पर हमला किया. इस हमले में उमेश पाल के अलावा उनके दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: ABVP और SFI के छात्रों के बीच शनिवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंसक झड़प हो गयी जिसमें कई छात्र घायल हो गये. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गये. उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के 6वें दिन शनिवार को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर जमकर हंगामा हुआ. रायपुर कांग्रेस बैठक में बोलीं सोनिया गांधी ने कहा कि देश और कांग्रेस के लिए चुनौती भरा समय है. यहां पढ़ें देश और दुनिया की ताजा खबरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >