Breaking News Live: मेघालय मुख्यमंत्री के ऑफिस पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

Breaking News Live Updates: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कार्यालय पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार देर शाम इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. सूत्रों की मानें तो इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. पाकिस्तान चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग की अवमानना मामले में पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
9:58 PM. 24 Jul 23 9:58 PM. 24 Jul

मेघालय मुख्यमंत्री के ऑफिस पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कार्यालय पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है. खबरों की मानें तो सीएम संगमा सुरक्षित हैं. वह अभी भी तुरा में स्थित अपने कार्यालय के अंदर ही मौजूद हैं.

9:40 PM. 24 Jul 23 9:40 PM. 24 Jul

श्रीनगर की डल झील में एक हाउसबोट में लगी आग

जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार शाम श्रीनगर की डल झील में एक हाउसबोट में आग लग गई. बाद में अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया.

9:40 PM. 24 Jul 23 9:40 PM. 24 Jul

मानसून सत्र की रणनीति बनाने के लिए कल भाजपा संसदीय दल की बैठक

लोकसभा के मानसून सत्र की रणनीति बनाने के लिए कल सुबह 9.30 बजे भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी.

9:40 PM. 24 Jul 23 9:40 PM. 24 Jul

गुजरात के जूनागढ़ में इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत

गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार देर शाम इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. सूत्रों की मानें तो इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है जबकि, कई लोग घायल है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां काडियावाड इलाके में यह इमारत ढह गई जिसमें दुकानें और रिहायशी मकान थे. शहर में दो दिन पहले भारी वर्षा हुई थी. अधिकारियों ने बताया राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), स्थानीय अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग के कर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि बुलडोजर की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है और घटनास्थल पर एंबुलेंस को तैयार रखा गया है.

9:40 PM. 24 Jul 23 9:40 PM. 24 Jul

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग की अवमानना मामले में पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. चुनाव आयोग ने इस्लामाबाद पुलिस को इमरान खान को गिरफ्तार करने और कल यानी 25 जुलाई को सुबह 10 बजे तक पेश करने का निर्देश दिया है.

9:40 PM. 24 Jul 23 9:40 PM. 24 Jul

कमेड़ा में भूस्खलन से 100 मीटर सड़क बही, बदरीनाथ यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड के चमोली जिले में गौचर के पास कमेड़ा में रातभर भारी बारिश के बाद सोमवार को हुए जबरदस्त भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 100 मीटर हिस्सा बह गया जिससे हिमालयी धाम की तीर्थयात्रा प्रभावित हुई. यहां जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह मार्ग बदरीनाथ धाम को जाने वाले तीर्थयात्रियों और वाहनों के लिए दो से तीन दिन तक बाधित रहेगा. बयान में कहा गया है कि मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभाग एवं एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं.

9:40 PM. 24 Jul 23 9:40 PM. 24 Jul

सुप्रीम कोर्ट ने असम में शुरू की गई EC की परिसीमन प्रक्रिया पर रोक लगाने से किया इनकार

असम के 126 विधानसभा क्षेत्रों और 14 लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के हालिया मसौदा प्रस्ताव को चुनौती देने वाली असम के विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से तीन हफ्ते के भीतर हलफनामा दाखिल करने को कहा. सुप्रीम कोर्ट ने असम में शुरू की गई चुनाव आयोग की परिसीमन प्रक्रिया पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया, और कहा कि वह राज्य में परिसीमन अभ्यास के संबंध में कोई और कदम उठाने के लिए चुनाव आयोग को रोकने वाला कोई आदेश जारी नहीं करेगा.

9:40 PM. 24 Jul 23 9:40 PM. 24 Jul

SC ने रामनवमी के दौरान हिंसा मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने रामनवमी उत्सव के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की घटनाओं की राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने रामनवमी उत्सव के दौरान राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं की राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका खारिज कर दी है.

2:44 PM. 24 Jul 23 2:44 PM. 24 Jul

अमित शाह बोले- मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए तैयार हूं

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि सरकार मणिपुर के विषय पर चर्चा के लिए तैयार है. विपक्ष से आग्रह है कि वे चर्चा होने दें और सच्चाई सामने आने दें. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि विपक्ष संसद में चर्चा क्यों नहीं होने दे रहा है. आपको बता दें कि मणिपुर के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद अपराह्न करीब दो बजकर 35 मिनट पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

भारतीय तटरक्षक बल ने बीच समुद्र से पैरालिसिस मरीज को किया एयरलिफ्ट

भारतीय तटरक्षक बल ने गंभीर रूप से बीमार एक भारतीय नाविक को कोच्चि से 110 मील उत्तर पश्चिम के आसपास एमटी ग्लोबल स्टार से निकाला. 37 वर्षीय मरीज को पैरालिसिस का स्ट्रोक आया था. जिसके बाद ऑपरेशन चलाकर उसको एयरलिफ्ट किया गया. यह जानकारी आईसीजी ने दी.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश से गिरी दो मंजिला इमारत, 8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश से एक दो मंजिला इमारत गिरने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 8 से 10 लोगों के दबे होने की सूचना है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

संजय सिंह के निलंबन पर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक से विपक्षी दलों का वॉकआउट

मौजूदा मानसून सत्र के लिए आप सांसद संजय सिंह के निलंबन पर राज्यसभा में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक से सभी विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

2022-23 के लिए EPFO पर मिलेगा 8.15 प्रतिशत ब्याज, सरकार ने की घोषणा

सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 28 मार्च 2023 को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया था. इस तरह ईपीएफओ ने अपने छह करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए ब्याज में मामूली बढ़ोतरी की, जो इससे पहले 8.10 प्रतिशत थी.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

राज्यसभा के सभापति ने सदन की कार्यवाही को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई

मानसून सत्र के बीच राज्यसभा के सभापति सदन के कामकाज को लेकर सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. संसद की कार्यवाही को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात की.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

गृह मंत्री अमित शाह से मिले मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता बंदी संजय

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता बंदी संजय ने मुलाकात की. गृह मंत्री से मुलाकात के बाद बीजेपी सांसद ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेलंगाना में अच्छा काम करना होगा.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

आप सांसद संजय सिंह पूरे सत्र के लिए निलंबित, मणिपुर मामले पर हंगामे को लेकर कार्रवाई

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. लोकसभा अध्यक्ष ने यह कार्रवाई मणिपुर मुद्दे पर जारी हंगामे को लेकर किया है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

चीन में बाढ़ और भूस्खलन से पांच की मौत, तीन घायल

पूर्वी चीन में भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग लापता हैं. इस दौरान 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. चाइना नेशनल रेडियो ने बताया कि हांग्जो में फूयांग जिले के एक गांव में शनिवार दोपहर को बाढ़ आ गई और कई मकान इसकी चपेट में आ गए. चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) की खबर में बताया गया है कि बारिश के कारण एक पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया और भूस्खलन हुआ जिससे इलाके के कई स्थान प्रभावित हुए और 1,600 से अधिक मकानों की बिजली गुल हो गई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इलाके में 1,500 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

जया बच्चन बोलीं, मणिपुर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है लेकिन हमारे देश में नहीं

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, मणिपुर के विषय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है लेकिन हमारे देश में नहीं हो रही. यह शर्म की बात है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

30 जुलाई को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होगा PSLV-C56

इसरो ने बताया, छह सह-यात्री उपग्रहों के साथ C56 (PSLV-C56) को 30 जुलाई को सुबह 06:30 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) SHAR, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

मणिपुर मुद्दे पर संसद में भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित

मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में भारी हंगामा जारी है. राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. विपक्षी सांसदों ने सीट पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता सत्येंद्र जैन की जमानत अगले आदेश तक बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येन्द्र जैन की चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत अगले आदेश तक बढ़ा दी है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान की मांग को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

मणिपुर पर पीएम मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग को लेकर विपक्षी दलों (आई.एन.डी.आई.ए.) ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के मुद्दे पर दिल्ली में बीजेपी सांसदों का प्रदर्शन

बीजेपी राजस्थान के सांसदों ने वरिष्ठ नेताओं के साथ गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराध के मुद्दे पर है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

अर्जुन मुंडा आज अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए पेश करेंगे विधेयक

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश राज्य के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन करने के लिए विचार और पारित करने के लिए आज राज्यसभा में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे. यह विधेयक पिछले साल लोकसभा द्वारा पारित किया गया था.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

आप सांसद संजय सिंह ने मणिपुर मामले पर दिया बिजनेस सस्पेंशन नोटिस

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया है. उन्होंने मणिपुर के बिगड़ते हालात पर चर्चा की मांग की है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास नौका डूबने से 15 की मौत, 19 लोग लापता

सुलावेसी द्वीप के पास एक नौका डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग लापता हैं. यह जानकारी इंडोनेशियाई प्राधिकारी ने दी है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में आज स्कूल बंद

महाराष्ट्र में भारी बारिश को देखते हुए रायगढ़ जिले में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे. आईएमडी ने रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मणिपुर मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने मणिपुर में हो रहे जातीय संघर्ष पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

ज्ञानवापी मंदिर के सर्वे का काम शुरू

ज्ञानवापी सर्वे के काम आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. हिंदू पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, ज्ञानवापी सर्वे हम लोग के लिए अच्छा है. सर्वे कब तक चलेगा ये कह नहीं सकते.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

आज फिर हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, मणिपुर मामले में पीएम के बयान पर अड़ी विपक्षी पार्टियां

आज संसद में एक बार फिर से मणिपुर मामले को लेकर भारी हंगामा होने की संभावना जतायी जा रही है.

2:16 PM. 24 Jul 23 2:16 PM. 24 Jul

इक्वाडोर के जेल में दो गुटों के बीच भीड़ंत, पांच की मौत

इक्वाडोर में जेल के अंदर दो गुटों के बीच भीड़ंत की खबर आ रही है. जिसमें पांच लोगों की की मौत हो गयी है.

7:08 AM. 24 Jul 23 7:08 AM. 24 Jul

खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर

यमुना एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा है. जिससे दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पहले से ही बाढ़ से त्रस्त दिल्ली पर फिर से बाढ़ आया, तो निचले इलाकों में रहने वालों के लिए परेशानी और बढ़ जाएगी.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कार्यालय पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार देर शाम इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. सूत्रों की मानें तो इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. पाकिस्तान चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग की अवमानना मामले में पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >