Breaking News: गुजरात चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस के 6 और सदस्य निलंबित

Breaking News Live updates: दिल्ली में हाल में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों के बाद सदन की दूसरी बैठक जारी है. जिसमें दिल्ली के महापौर और उपमहापौर को चुना जाएगा. अमेरिकी कार निर्माता फोर्ड ने पूरे यूरोप में 3,200 नौकरियों में कटौती करने और कुछ उत्पाद विकास कार्यों को संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर के साथ.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस के 6 और सदस्य निलंबित

गुजरात में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को 6 और सदस्यों को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया. कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

एयर इंडिया ने उड़ान के दौरान शराब परोसने की नीति को संशोधित किया

एयर इंडिया ने उड़ान के दौरान शराब परोसने की नीति को संशोधित किया है. उड़ान के दौरान शराब सुरक्षित ढंग से परोसी जाएगी. यात्रियों को दोबारा शराब परोसने से मना करने के लिए समझदारी से काम लिया जाएगा.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

लंबित मामलों को कम करने के लिए सरकार, न्यायपालिका को साथ आना होगा: किरेन रीजीजू

कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न अदालतों में करीब 4.90 करोड़ म��मले लंबित हैं. ऐसे में सरकार और न्यायपालिका को साथ आना होगा ताकि सबसे तेज गति से न्याय हो सके और प्रौद्योगिकी इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

लखनऊ में वजीर हसन रोड पर 5 मंजिला इमारत ढही, तीन लोगों की मौत

वजीर हसनगंज रोड पर बिल्डिंग गिरने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इमारत अचानक गिर गई. राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. SDRF, NDRF की टीम मौके पर मौजूद है. तीन शव बरामद हुए हैं. लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट

डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म श्रेणी में भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

RRR के लिए बड़ा अचीवमेंट, फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू’ ऑस्कर के लिए हुआ नॉमिनेट

RRR फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है. एसएस राजमौली, जूनियर एनटीआर और रामचरण के लिए इस साल की शुरुआत बेहद ही शानदार रही. साल की शुरुआत में ही इन तीनों की मूवी RRR के नाटू-नाटू सॉन्ग को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 का बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है. इससे पहले उनकी फिल्म RRR को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

बॉम्बे HC ने मुंबई पुलिस को 1 फरवरी तक राखी सावंत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का दिया निर्देश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस को 1 फरवरी तक अभिनेता राखी सावंत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है. राखी सावंत पर एक महिला मॉडल के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल करने का आरोप है. मॉडल की शिकायत के बाद अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

मिस्र के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे, मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी दिल्ली पहुंच गए है. वे मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे. अपनी यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

कल देश के नाम संबोधन देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देश के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल अपना संबोधन देंगी. बता दें कि भारत इस बार अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी नई दिल्ली में पुनर्निमित कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी और देश को गौरवांवित करने वाली उत्साह से भरपूर परेड की सलामी लेंगी.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले 30 जनवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक

केंद्र सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है.

4:29 AM. 25 Jan 23 4:29 AM. 25 Jan

एयर इंडिया ने पेशाब कांड मामले में आंतरिक जांच बंद की

एयर इंडिया ने 26 नवंबर 2022 को AI102 का समर्थन करने वाले अपने चालक दल के संचालन और प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा की गई कार्रवाई की आंतरिक जांच बंद कर दी है. एक साथी यात्री द्वारा कथित रूप से पेशाब किए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने चालक दल से संपर्क किया था.

9:41 PM. 24 Jan 23 9:41 PM. 24 Jan

श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने दाखिल की चार्टशीट

श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने चार्टशीट दाखिल कर दी है . इस चार्टशीट पर सात फरवरी को सुनवाई होगी.

8:09 PM. 24 Jan 23 8:09 PM. 24 Jan

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गये.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

किरेन रिजिजू बोले- CJI ने सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी का नेतृत्व जारी रखने पर सहमति जताई

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, CJI ने सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी का नेतृत्व जारी रखने पर सहमति जताई है. वह सर्वोच्च न्यायालय की सभी समितियों के मुख्य संरक्षक हैं. सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी ने ई-कोर्ट प्रोजेक्ट शुरू किया है. यह अंतिम चरण में है. प्रस्ताव पर भी बड़ी राशि खर्च होगी. मुझे उम्मीद है कि हम इसे कैबिनेट में ला सकते हैं. न्यायपालिका की मांगों में सहायता प्रदान करने में पीएम मोदी सक्रिय हैं.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

राहुल गांधी बोले- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी ने पदयात्रा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, दोनों ने देश में नफरता फैलाया है. उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

पात्रा चावल घोटाला मामले में संजय राउत की पेशी

पात्रा चावल घोटाला मामले में आरोप तय करने के लिए सुनवाई हुई. शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत और प्रवीण राउत सुनवाई के लिए पहुंचे. अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी क्योंकि आज की सुनवाई जांच एजेंसी द्वारा दूसरों को सम्मन रिपोर्ट जमा नहीं करने के कारण स्थगित कर दी गई थी.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

MCD मेयर चुनाव से पहले मनोनीत 6 पार्षदों को शपथ दिलायी गयी

MCD मेयर चुनाव से पहले मनोनीत 6 पार्षदों को शपथ दिलायी. इस दौरान सदन में भारी हंगामा हो रहा है. दिल्ली नगर निगम के महापौर, उप महापौर और सदन से स्थायी समिति के छह सदस्यों के प्रतिष्ठित पदों के चुनाव से पहले सिविक सेंटर, एमसीडी मुख्यालय के अंदर भारी सुरक्षा तैनात की गई है.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘भरोस’ का परीक्षण किया

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित मेड इन इंडिया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘भरोस’ का परीक्षण किया.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

हिमाचल के शिमला में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 3की मौत

शिमला के शोघी-मेहली बाइपास रोड के भोंग के पास रात करीब नौ बजे हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. कार सड़क से करीब 900 मीटर नीचे गिर गई. घायल व्यक्ति को आगे के इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान के पक्ष में : एसएस चौहान

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ टिप्पणी पर एमपी के सीएम एसएस चौहान ने कहा, कांग्रेस का डीएनए पाक के पक्ष में है. यह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश है. दिखा रहे हैं कि वे पाक के साथ खड़े हैं. राहुल गांधी जी यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गिरोह आपके साथ चल रहा है.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

अपने नेता को जानें, देश भर के युवाओं के साथ पीएम मोदी ने की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के युवाओं के एक समूह के साथ जीवंत बातचीत की, जो ‘अपने नेता को जानें’ कार्यक्रम का हिस्सा थे.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सीतनी बाईपास नगरोटा से शुरू

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के सीतनी बाईपास नगरोटा से शुरू हो चुकी है. जिसमें राहुल गांधी के साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

उत्तरी कैलिफोर्निया में दो गोलीबारी में सात लोगों की मौत

उत्तरी कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे में दो गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. सैन मेटो काउंटी शेरिफ ने ट्वीट किया और बताया, इस समय समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने तलवार से किया केक कटिंग

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल के दौरान तलवार से केक काटते देखा गया.

7:05 PM. 24 Jan 23 7:05 PM. 24 Jan

फोर्ड ने पूरे यूरोप में 3,200 नौकरियों में कटौती करने का लिया फैसला

अमेरिकी कार निर्माता फोर्ड ने पूरे यूरोप में 3,200 नौकरियों में कटौती करने और कुछ उत्पाद विकास कार्यों को संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है.

12:42 PM. 24 Jan 23 12:42 PM. 24 Jan

दिल्ली को आज मिल जाएगा नया मेयर

दिल्ली में हाल में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों के बाद सदन की दूसरी बैठक आज होगी, जिसमें दिल्ली के महापौर और उपमहापौर को चुना जाएगा.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: दिल्ली में हाल में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों के बाद सदन की दूसरी बैठक जारी है. जिसमें दिल्ली के महापौर और उपमहापौर को चुना जाएगा. अमेरिकी कार निर्माता फोर्ड ने पूरे यूरोप में 3,200 नौकरियों में कटौती करने और कुछ उत्पाद विकास कार्यों को संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >