Breaking News Live: गुजरात के मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के लिए सॉफ्टवेयर शुरू किया

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
2:43 AM. 24 Aug 23 9:13 PM. 23 Aug

गुजरात के मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के लिए सॉफ्टवेयर शुरू किया

गुजरात सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को एक नया सॉफ्टवेयर शुरू किया जिससे राज्य में पंचायती राज संस्थानों के लिए ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य हो जाएगा और ठेकेदारों व विक्रेताओं को चेक से भुगतान की प्रथा समाप्त हो जाएगी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पंचायती राज स्वचालन लेखा सूचना प्रणाली की शुरुआत की. विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म राज्य पंचायत विभाग के कामकाज को कागज रहित तथा अधिक प्रभावी बनाएगा और सभी 33 जिलों व 248 तालुका पंचायतों के वित्तीय तथा लेखा लेनदेन को नियंत्रित करेगा.

2:43 AM. 24 Aug 23 9:13 PM. 23 Aug

ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- हमने कई उपलब्धियां हासिल की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स को भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने के लिए, हमें अपने संबंधित समाजों को भी भविष्य के लिए तैयार करना होगा, और प्रौद्योगिकी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. आगे उन्होंने कहा कि लगभग दो दशकों में, ब्रिक्स ने एक लंबी और शानदार यात्रा की है। इस यात्रा में, हमने कई उपलब्धियां हासिल की है.

8:35 PM. 23 Aug 23 3:05 PM. 23 Aug

पीएम मोदी जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में शामिल हुए. 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि ब्रिक्स देशों को वैश्विक दक्षिण के हितों को आगे बढ़ाने की जरूरत है और औद्योगिक देशों से आर्थिक प्रगति विकसित करके जलवायु कार्यों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने का आह्वान करना चाहिए.

8:35 PM. 23 Aug 23 3:05 PM. 23 Aug

दिल्ली हवाईअड्डे पर बिना अनुमति रनवे पर पहुंचा विमान, टला बड़ा हादसा

दिल्ली हवाईअड्डे पर विस्तारा का विमान बिना अनुमति रनवे पर पहुंच गया. मामले को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए मामले की जांच करेगा. दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान के बिना इजाजत रनवे पर पहुंचने के मामले में डीजीसीए ने वायु यातायात्र नियंत्रक को ड्यूटी से हटाया.

7:09 PM. 23 Aug 23 1:39 PM. 23 Aug

दिल्ली नाबालिग दुष्कर्म मामला, स्वाति मालीवाल ने डीसीपी साउथ को पत्र लिख आरोपियों का डिटेल मांगा

दिल्ली में सरकारी अधिकारी द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट को पत्र लिखकर मामले में गिरफ्तार आरोपियों और अन्य विवरण उपलब्ध कराने को कहा है.

7:09 PM. 23 Aug 23 1:39 PM. 23 Aug

चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय आइकन के रूप में दी मान्यता

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मौजूदगी में चुनाव आयोग ने ‘राष्ट्रीय आइकन’ के रूप में मान्यता दी.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >