Breaking News: बीजेपी से लड़ो, राम से मत लड़ो- कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:59 PM. 21 Jan 24 3:29 PM. 21 Jan

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

विपक्ष के नेताओं की ओर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि यह दुर्भाग्य का विषय है. राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता. राम भारत की आत्मा हैं. राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान करना है, राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारत की अस्मिता को चुनौती देना है. राम के बिना ना भारत की कल्पना की जा सकता है, ना भारत के लोकतंत्र की. मैं सभी विपक्षी दलों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो सनातन से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो भारत से मत लड़ो.

8:59 PM. 21 Jan 24 3:29 PM. 21 Jan

हमें नहीं पता वन नेशन, वन इलेक्शन का प्रस्ताव- सुप्रिया सूले

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि हमें यह भी नहीं पता कि वन नेशन, वन इलेक्शन का प्रस्ताव क्या है. कोई नहीं जानता कि इसे कैसे लागू किया जाएगा. इसलिए, इंडिया अलायंस ने कई लोगों से सवाल पूछा है, लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है.

7:59 PM. 21 Jan 24 2:29 PM. 21 Jan

अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान रूस का

रूसी विमानन अधिकारियों की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि एक रूसी-रजिस्टर्ड विमान, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है, शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया. विमान फ्रांस निर्मित डसॉल्ट फाल्कन 10 जेट था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान एक चार्टर उड़ान थी जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी.

7:59 PM. 21 Jan 24 2:29 PM. 21 Jan

अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान भारतीय नहीं

रविवार को अफगानिस्तान के बदख्शां में भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई. इस खबर के सामने आने के बाद डीजीसीए की ओर से एक बयान जारी किया गया. इसमें एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था.

7:59 PM. 21 Jan 24 2:29 PM. 21 Jan

देश में 10 नए कैंसर अस्पतालों पर काम चल रहा है, बोले पीएम मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार कैंसर रोगियों के लिए परेशानी मुक्त इलाज सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है. पिछले नौ वर्षों में, देश में लगभग 30 नए कैंसर अस्पताल विकसित किए गए हैं. 10 नए कैंसर अस्पतालों पर काम चल रहा है.

7:59 PM. 21 Jan 24 2:29 PM. 21 Jan

असम सरकार लोगों को दे रही है धमकी, बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि असम सरकार लोगों को धमकी दे रही है, कांग्रेस के यात्रा मार्ग पर कार्यक्रमों की अनुमति देने से इनकार कर रही है लेकिन जनता भाजपा से डरने वाली नहीं है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >