Breaking News : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ के हमले में 55 वर्षीय महिला की मौत

Breaking News Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और अन्य जिलों में एनआईए की छापेमारी चल रही है. आरबीआई ने 2000 के नोट को चलन से बाहर कर दिया है. आम लोग 30 सितंबर से पहले बैंकों में नोट को बदल पायेंगे. पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया. कर्नाटक में आज सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथग्रहण को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. आईपीएल में आज डबल हेडर का मुकाबला खेला जाना है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
6:11 AM. 21 May 23 12:41 AM. 21 May

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ के हमले में 55 वर्षीय महिला की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के साओली वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में शनिवार को 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. वनाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 2023 में इस क्षेत्र में हुई इस तरह की यह आठवीं घटना है. वनाधिकारी ने बताया कि महिला के शरीर पर जंगली जानवर की लार के परीक्षण से पुष्टि होगी कि वह बाघ या तेंदुआ था. वन परिक्षेत्र अधिकारी पीजी विरुटकर के अनुसार, साओली तहसील के वाघोली बूटी की रहने वाली प्रमिला रोहनकर खेत में गई थी, तभी एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि जनवरी से जिले के साओली वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले के कारण यह आठवीं मौत है.

6:11 AM. 21 May 23 12:41 AM. 21 May

वायुसेना ने MIG-21 के पूरे बेड़े की उड़ान पर लगाई रोक

भारतीय वायुसेना ने मिग-21 की उड़ान पर रोक लगाने का फैसला किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के बाद मिग-21 भारतीय वायुसेना के किसी भी बड़े में उड़ान नहीं भर सकेगा.

6:11 AM. 21 May 23 12:41 AM. 21 May

हिरोशिमा में प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात

जापान के हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ वार्ता की.

7:40 PM. 20 May 23 2:10 PM. 20 May

सीबीआई ने पुल बंगाश गुरुद्वारा आग मामले में जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की

सीबीआई ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में पुल बंगाश गुरुद्वारा आग मामले में कांग्रेस के जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की.

7:40 PM. 20 May 23 2:10 PM. 20 May

जी 7 बैठक में जो बाइडेन से मिले पीएम मोदी

जी 7 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. दोनों राष्ट्र प्रमुख ने एक-दूसरे को गले लगाया.

7:40 PM. 20 May 23 2:10 PM. 20 May

CBI कार्यालय पहुंचे TMC राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी

TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में CBI कार्यालय पुहंचे. CBI ने कुंतल घोष पत्र मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा था. अभिषेक बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे, जिसमें ED और CBI को कुंतल घोष पत्र मामले में उनसे पूछताछ करने की अनुमति दी गई थी.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और अन्य जिलों में एनआईए की छापेमारी चल रही है. आरबीआई ने 2000 के नोट को चलन से बाहर कर दिया है. आम लोग 30 सितंबर से पहले बैंकों में नोट को बदल पायेंगे. पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया. कर्नाटक में आज सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथग्रहण को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. आईपीएल में आज डबल हेडर का मुकाबला खेला जाना है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >