Breaking News: भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:59 PM. 20 Jun 24 8:59 PM. 20 Jun

भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू की ओर से यह जानकारी दी गई.

7:59 PM. 20 Jun 24 7:59 PM. 20 Jun

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर मिली जमानत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिली है.

6:17 PM. 20 Jun 24 6:17 PM. 20 Jun

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे.

5:23 PM. 20 Jun 24 5:23 PM. 20 Jun

कंचनजंघा हादसा में मालगाड़ी के चालक दल की चूक सामने आयी

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में 17 जून के कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे की प्रारंभिक जांच से जो बात सामने आई है उसके अनुसार, न्यू जलपाईगुड़ी रेल मंडल के परिचालन विभाग और यात्री ट्रेन से टकराने वाली मालगाड़ी के चालक दल की चूक थी.

3:28 PM. 20 Jun 24 3:28 PM. 20 Jun

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन का निधन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन के निधन की खबर आ रही है. वे चौथे तल्ले से गिर गए थे.

3:28 PM. 20 Jun 24 3:28 PM. 20 Jun

प्रधानमंत्री मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पाए, बोले राहुल गांधी

पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा और कहा- प्रधानमंत्री पेपर लीक से रोक नहीं पाए.

2:51 PM. 20 Jun 24 2:51 PM. 20 Jun

लश्कर से जुड़े थे बारामूला मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी थे. बताया जा रहा है कि आतंकी लश्कर ए तैयबा (एलईटी) से जुड़े हुए थे.

1:50 PM. 20 Jun 24 1:50 PM. 20 Jun

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने निर्माण भवन के विभिन्न कार्यालयों का दौरा किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज निर्माण भवन के विभिन्न कार्यालयों का दौरा किया और वहां अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत भी की. नड्डा ने कहा, मैंने सभी अधिकारियों के साथ बातचीत की और सभी प्रभागों के काम के बारे में उनसे जाना. मैंने उन्हें ये निर्देश भी दिया है कि हम सभी लोग नागरिक होने के नाते से दृष्टिकोण रख कर काम में सेवा भाव में जुड़ना चाहिए. मैंने ये भी सलाह दी है कि हम सतर्क रहें. मैंने अधिकारियों के साथ हीट वेव पर भी चर्चा की और केंद्र सरकार ने इसके बारे में सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं. हमने निजी और सरकारी सभी अस्पतालों को हीट वेव को प्राथमिकता देने के लिए कहा है. मैंने अपने अधिकारियों को जितने भी केंद्रीय अस्पताल हैं वहां का दौरा करने के लिए भी कहा है. राज्यों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. जनता से मेरा निवेदन है कि इस समय वह तरल आहार पर जोर दें.

1:32 PM. 20 Jun 24 1:32 PM. 20 Jun

तेलंगाना में एक अतिरिक्त पेंट्री और एसी कोच में लगी आग

तेलंगाना के सिकंदराबाद में रेल निलयम के पास रेलवे ओवरब्रिज के पास रखे एक अतिरिक्त पेंट्री कोच और एक एसी कोच में आग लग गई. दमकल गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया. किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है.

11:01 AM. 20 Jun 24 11:01 AM. 20 Jun

कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में बीजेपी ने निकाली साइकिल रैली

कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने राज्य सरकार द्वारा ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में बेंगलुरु में साइकिल विरोध रैली निकालने में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया.

10:00 AM. 20 Jun 24 10:00 AM. 20 Jun

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर बुधवार को उन्हें बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत व लंबे जीवन की कामना की. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है. गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है. प्रधानमंत्री ने कहा, उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है. उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था. उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं.

9:49 AM. 20 Jun 24 9:49 AM. 20 Jun

भुवनेश्वर के पाटिया में एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के पाटिया में एक अपार्टमेंट में आग लग गई. पुलिस और दमकल कर्मियों की मौजूदगी में निवासियों को निकाला जा रहा है. मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं. स्थिति नियंत्रण में है.

6:58 AM. 20 Jun 24 6:58 AM. 20 Jun

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में वाहन पटलने से सीएएफ के दो जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक वाहन के पलट जाने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. इस घटना में पिकअप वाहन का चालक भी घायल हो गया. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है.

6:56 AM. 20 Jun 24 6:56 AM. 20 Jun

पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाने वाले हैं. जहां वह 1500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >