Breaking News: बीजेपी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
10:29 PM. 2 Mar 24 10:29 PM. 2 Mar

बीजेपी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैं भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं और मुझ पर निरंतर विश्वास करने के लिए करोड़ों निस्वार्थ पार्टी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं. मैं तीसरी बार काशी की अपनी बहनों और भाइयों की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं. 2014 में, मैं लोगों के सपनों को पूरा करने और सबसे गरीब लोगों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के साथ काशी गया था. पिछले दस वर्षों में, हमने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और एक बेहतर काशी की दिशा में काम किया है. ये प्रयास और भी अधिक जोश के साथ जारी रहेंगे. मैं काशी के लोगों का उनके आशीर्वाद के लिए विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

5:56 PM. 2 Mar 24 5:56 PM. 2 Mar

दो से चार दिन में AAP पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा, चर्चा चल रही है, अगले 2-4 दिनों में घोषणा कर दी जाएगी.

4:17 PM. 2 Mar 24 4:17 PM. 2 Mar

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएए का विरोध कर रहे लोगों को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी

सीएए पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, मैं सीएए का समर्थन करता हूं. लेकिन असम में कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं. हमें दोनों दृष्टिकोणों को समायोजित करना होगा. हमें सीएए का समर्थन या आलोचना करने के लिए किसी की आलोचना नहीं करनी चाहिए. सीएए का विरोध कर रहे लोगों को असम में शांति भंग करने के बजाय सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए.

3:20 PM. 2 Mar 24 3:20 PM. 2 Mar

गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा ने भी चुनाव नहीं लड़ने का लिया फैसला, नड्डा से किया ऐसा अनुरोध

गौतम गंभीर के बाद बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी से अनुरोध किया है कि वे मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त कर दें ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं.

2:17 PM. 2 Mar 24 2:17 PM. 2 Mar

बेंगलुरु विस्फोट मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी

बेंगलुरु के एक रेस्तरां में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने खबर दी है कि मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारी धारवाड़, हुब्बल्लि और बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए चारों लोगों से ‘‘विस्तार से’’ पूछताछ कर रहे हैं.

11:20 AM. 2 Mar 24 11:20 AM. 2 Mar

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में 15,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में 15,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शनिवार को किया. पीएम मोदी ने कृष्णानगर में करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कहा कि पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया.

11:15 AM. 2 Mar 24 11:15 AM. 2 Mar

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में 15,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में 15,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शनिवार को किया. पीएम मोदी ने कृष्णानगर में करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कहा कि पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया.

10:53 AM. 2 Mar 24 10:53 AM. 2 Mar

‘मुझे सियासी दायित्व से मुक्त कर दें’, गौतम गंभीर ने बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से की अपील

बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मैंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं.

8:49 AM. 2 Mar 24 8:49 AM. 2 Mar

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौड पासी के पास एक टैंकर के पहाड़ी से टकरा जाने से एक की मौत हो गई. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर के शवगृह में रखा गया है. उधमपुर पुलिस ने इस बाबत जानकारी दी.

7:21 AM. 2 Mar 24 7:21 AM. 2 Mar

नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा कानूनी नोटिस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजकर उनके बयान से छेड़छाड़ कर लोगों को गुमराह करने के लिए माफी मांगने को कहा है.

6:47 AM. 2 Mar 24 6:47 AM. 2 Mar

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल करेंगे रामलला के दर्शन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके मंत्री परिषद के सदस्य राम मंदिर दर्शन के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचने वाले हैं. आपको बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था.

6:47 AM. 2 Mar 24 6:47 AM. 2 Mar

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिर होगी शुरू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार को राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी.

6:47 AM. 2 Mar 24 6:47 AM. 2 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार आने वाले हैं. इस दौरान वह औरंगाबाद और बेगुसराय में जनसभाएं करेंगे.

6:46 AM. 2 Mar 24 6:46 AM. 2 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नादिया जिले में करेंगे जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान वो रेल, बिजली और सड़क क्षेत्रों से जुड़ी 15,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले उनका ये दौरा खास बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >