Breaking News: दिग्विजय सिंह ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- विपक्षी एकता देख घबरा रही बीजेपी

Breaking News Updates: अल साल्वाडोर में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के बावजूद फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं है. इसको लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है. उत्तर कोरिया ने पूर्व की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं. मध्य प्रदेश में आज से तीन दिवसीय G20 बैठक इंदौर में शुरू होगी. दिल्ली कोर्ट 1984 के सिख विरोधी दंगों में जगदीश टाइटलर के खिलाफ आज सुनवाई करेगा. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विपक्षी दलों की बैठक और गठबंधन के नाम को लेकर कहा है कि बीजेपी इस बात से इतने चिंतित हैं कि विपक्ष क्या कर रहा है? पीएम मोदी कहते थे कि वह अकेले ही काफी हैं और आज उन्हें अकाली दल, एनसीपी और ओम प्रकाश राजभर की भी जरूरत है. उन्हें उन सभी लोगों की जरूरत है जिन्होंने उन्हें छोड़ दिया था. पीएम मोदी कहते थे, एक अकेला सब पे भारी, आज क्या हुआ, आप क्यों दिख रहे हैं कमज़ोर.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

पुतिन नहीं लेंगे हिस्सा

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के कार्यालय ने आज यानी बुधवार को कहा कि अगले महीने जोहानिसबर्ग में होने वाले ब्रिक्स आर्थिक शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हिस्सा नहीं लेंगे. वहीं, रूसी संघ का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री श्री सर्गेई लावरोव करेंगे.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी

मुंबई में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर निगम ने मुंबई महानगर के सभी प्रबंधन के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों यानी नर्सरी से कक्षा 12 तक के लिए कल यानी 20 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की है.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

पहलवान सुशील कुमार को जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने पहलवान सुशील कुमार को घुटने की सर्जरी के लिए एक सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है. सुशील कुमार, अन्य आरोपियों के साथ, जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

I-N-D-I-A नाम रखने पर छिड़ा विवाद

विपक्ष के गठबंधन का नाम I-N-D-I-A नाम रखने पर विवाद छिड़ गया है. इसके खिलाफ दिल्ली के बाराखंबा थाने में एक शिकायत भी दर्ज की गई है.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

10 भाजपा विधायकों के निलंबन पर फूटा बोम्मई का गुस्सा

कर्नाटक विधानसभा से 10 भाजपा विधायकों के निलंबन पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बोम्मई ने कहा है कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है. आज लोकतंत्र की हत्या हुई. 10 भाजपा विधायकों को उनके छोटे से आंदोलन के लिए निलंबित कर दिया गया है हम निलंबित विधायकों के अधिकार के लिए लड़ेंगे.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

मानसून सत्र के लिए तैयार विपक्ष

संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है, हमारी पार्टी की पहली मांग है कि पीएम मणिपुर मुद्दे पर सदन में बयान दें और हमें चर्चा का मौका दें. कल हम इस पर स्थगन प्रस्ताव लाना चाहते हैं. इसके अलावा, देश का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ से जूझ रहा है. इस पर भी चर्चा होनी चाहिए. बालासोर रेलवे दुर्घटना पर भी चर्चा होनी चाहिए. बेरोजगारी और मुद्रास्फीति है – ये सामान्य मुद्दे हैं. लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आघात पर भी चर्चा होनी चाहिए. भारत-चीन सीमा स्थिति और दोनों देशों के बीच व्यापार पर भी चर्चा होनी चाहिए.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

आग से झुलसकर सेना का अफसर शहीद

सियाचिन में आग से झुलसकर सेना का एक अफसर शहीद हो गया है. घटना में 3 जवानों के घायल होने की खबर है.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

तीस्ता सीतलवाड को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के संबंध में कथित तौर पर सबूत गढ़ने के एक मामले में कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड को जमानत दे दी है.

3:58 AM. 20 Jul 23 3:58 AM. 20 Jul

984 सिख दंगा जगदीश टाइटलर केस 

1984 सिख दंगा जगदीश टाइटलर केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को सीआरपीसी की धारा 195 के तहत सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी लेने को कहा है. पूरक आरोप पत्र में तीन धाराएं 153ए, 148 और 188 आईपीसी जोड़ी गई हैं. अदालत ने सीबीआई से कहा कि उसे संज्ञान लेने के लिए धारा 188 के तहत एक अलग शिकायत की जरुरत है.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बाढ़ और भूस्खलन से 8 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गई. कठुआ पुलिस ने बताया, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

उत्तराखंड में चीन सीमा के पास कालापानी में बादल फटा, लिपुलेख बॉर्डर से संपर्क टूटा

उत्तराखंड में चीन सीमा के पास कालापानी में बादल फटने से बड़े नुकसान की खबर आ रही है. बताया जा रहा है पुल टूटने से लिपुलेख बॉर्डर से संपर्क टूट गया है.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से 10 लोगों की मौत, 14 घायल

उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़े हादसे की खबर है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है, करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि हादसे में 14 से अधिक लोग घायल हो गये हैं.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

राजस्थान के जोधपुर में एक परिवार के चार सदस्यों के जले शव बरामद, हत्या का अंदेशा

राजस्थान के जोधपुर जिले में बुधवार को एक परिवार के चार सदस्यों के जले हुए शव उनके ही घर से मिले. पुलिस ने यह जानकारी दी.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

संजय राउत ने विपक्षी एकता के नाम ‘इंडिया’ को बताया सार्थक, कहा- विवाद नहीं होना चाहिए

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, नरेंद्र मोदी के समर्थक कहते थे कि पीएम मोदी इंडिया हैं लेकिन वह इंडिया नहीं हैं. देश का हर नागरिक इंडियन है. ‘इंडिया’ नाम पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

आईपीएस अधिकारी मनोज यादव रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक नियुक्त

आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया. आईपीएस अधिकारी शफी अहसन रिजवी को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का सलाहकार नियुक्त किया गया.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

महाराष्ट्र के पुणे में दो संदिग्ध आतंकवादी पकड़े गए

पुणे पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कथित संलिप्तता के कारण राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा वांछित दो संदिग्धों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था. दोनों आरोपियों को मंगलवार को पकड़ा गया, जिसके बाद पुणे पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों से पूछताछ की.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

जम्मू और कश्मीर में खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी मंदिर का नया गुफा बंद

जम्मू और कश्मीर में खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद कर दिया गया है, जबकि रियासी जिले में आज मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी गई है. एसएसपी रियासी अमित गुप्ता ने बताया, यात्रा पुराने ट्रैक से सुचारू रूप से चल रही है.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी, डोडा में सभी स्कूल बंद

जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि डोडा जिले के सभी सरकारी/निजी स्कूल आज छात्रों के लिए बंद रहेंगे. इसकी जानकारी डीसी डोडा ने दी है.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी की अंतिम यात्रा शुरू

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पार्थिव शरीर को तिरुवनंतपुरम से उनके पैतृक स्थान कोट्टायम ले जाया जा रहा है. इससे पहले समर्थकों ने तिरुवनंतपुरम में पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी. मालूम हो चांडी का बेंगलुरु में एक निजी अस्पताल में कैंसर का उपचार चल रहा था, उसी दौरान निधन हो गया.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने की फायरिंग, दो मजदूर घायल

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गये. दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

मध्य प्रदेश में आज से तीन दिवसीय G20 बैठक

मध्य प्रदेश के इंदौर में आज से तीन दिवसीय G20 बैठक शुरू होगी. इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है. 19 जुलाई को सुबह 6 बजे दिल्ली में जलस्तर 205.25 मीटर दर्ज किया गया.

7:34 PM. 19 Jul 23 7:34 PM. 19 Jul

उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

उत्तर कोरिया ने पूर्व की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं. रॉयटर्स के अनुसार जापान और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने बताया चार दशकों में पहली बार अमेरिकी बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी के दक्षिण कोरियाई बंदरगाह पर पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद कोरिया ने मिसाइलें दागीं.

12:45 PM. 19 Jul 23 12:45 PM. 19 Jul

अल साल्वाडोर में 6.6 तीव्रता का भूकंप

अल साल्वाडोर में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के बावजूद फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं है. इसको लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: अल साल्वाडोर में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के बावजूद फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं है. इसको लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है. उत्तर कोरिया ने पूर्व की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं. मध्य प्रदेश में आज से तीन दिवसीय G20 बैठक इंदौर में शुरू होगी. दिल्ली कोर्ट 1984 के सिख विरोधी दंगों में जगदीश टाइटलर के खिलाफ आज सुनवाई करेगा. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >