Breaking News: श्रीनगर के खानयार में सीआरपीएफ के वाहन पर आतंकवादी ने की गोलीबारी, कोई घायल नहीं

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:47 AM. 19 Sept 23 11:17 PM. 18 Sept

श्रीनगर के खानयार में सीआरपीएफ के वाहन पर आतंकवादी ने की गोलीबारी, कोई घायल नहीं

श्रीनगर के खानयार इलाके में एक आतंकवादी ने सुरक्षा बलों की चलती गाड़ी पर गोलीबारी की, जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आतंकवादी ने शाम करीब सात बजे ख्वाजा बाजार चौक पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर अपनी पिस्तौल से गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद वह फरार हो गया, जबकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

4:47 AM. 19 Sept 23 11:17 PM. 18 Sept

ताइवान के पूर्वोत्तर में 6.3 तीव्रता का भूकंप

ताइवान के पूर्वोत्तर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं.

4:47 AM. 19 Sept 23 11:17 PM. 18 Sept

होयसल के स्मारकों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया, पीएम ने जतायी खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, भारत के लिए यह और भी गौरव की बात है! होयसल के शानदार पवित्र स्मारकों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है. होयसल मंदिरों की शाश्वत सुंदरता और जटिल विवरण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों की असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण हैं.

4:47 AM. 19 Sept 23 11:17 PM. 18 Sept

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी.

पहले दो वनडे के लिए टीम: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर , आर अश्विन, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

4:47 AM. 19 Sept 23 11:17 PM. 18 Sept

पीएम मोदी की अध्यक्षता में डेढ़ घंटे चली कैबिनेट की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली. कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस ब्रिफिंग नहीं होगी. ये जानकारी दी गयी.

4:47 AM. 19 Sept 23 11:17 PM. 18 Sept

गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री को लेकर पीयूष गोयल को पत्र लिखा

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य को पीएम किसान सम्पदा योजना सब्सिडी के आवंटन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा.

मुख्य बातें

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >