Live Updates

Breaking News: ईडी और सीबीआई की मदद से सरकारें गिराई जा रही हैं, ‘इंडिया’ की रैली में गरजे तेजस्वी

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

1:22 AM. 18 Mar 24 7:52 PM. 17 Mar

तेजस्वी यादव ने साधा केंद्र पर निशाना

मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई की मदद से सरकारें गिराई जा रही हैं.

12:24 AM. 18 Mar 24 6:54 PM. 17 Mar

बालासाहेब ठाकरे को पुष्पांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और भारतीय गठबंधन के अन्य नेताओं ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी मेगा रैली से पहले बालासाहेब ठाकरे को पुष्पांजलि अर्पित की.

7:52 PM. 17 Mar 24 2:22 PM. 17 Mar

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को झटका, आदिवासी नेता आमश्या पाड़वी शिंदे गुट में शामिल

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना को झटका लगा है. जानकारी के अनुसार, आदिवासी नेता आमश्या पाड़वी शिंदे गुट में शामिल हो गये हैं.

6:10 PM. 17 Mar 24 12:40 PM. 17 Mar

दत्तात्रेय होसबाले फिर से आरएसएस के सरकार्यवाह चुने गए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने दत्तात्रेय होसबाले को एक बार फिर से सरकार्यवाह निर्वाचित किया है.

4:33 PM. 17 Mar 24 11:03 AM. 17 Mar

कच्छ में भूकंप के झटके

गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है.

3:20 PM. 17 Mar 24 9:50 AM. 17 Mar

हमें विभाजित करने की कोशिश की जा रही है, बोलीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पहुंचीं. उन्होंने मुंबई में आयोजित होने वाली मेगा रैली के पहले कहा कि जिस हिंदुस्तान में हम पले-बढ़े हैं जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है. अब हमें विभाजित करने की कोशिश की जा रही है. आज सत्ता में एक खास तरह की राजनीति है जो नफरत फैलाने में लगी हुई है.

2:19 PM. 17 Mar 24 8:49 AM. 17 Mar

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सीबीआई ने संदेशखाली में ईडी पर हमले के मामले में शाहजहां शेख के भाई शेख अलमगीर के साथ-साथ दो अन्य-मफौजर मोल्ला और सिराजुल मोल्ला को गिरफ्तार किया है.

1:34 PM. 17 Mar 24 8:04 AM. 17 Mar

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन आज

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन आज मुंबई में होने वाला है. दादर स्थित शिवाजी पार्क में रविवार को राहुल गांधी की इस यात्रा पर एक रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इंडिया गठबंधन के नेता पहुंच सकते हैं. इस रैली में सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं.

1:33 PM. 17 Mar 24 8:03 AM. 17 Mar

श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मछुआरों को पकड़ा

रामेश्वरम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां श्रीलंकाई नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है. यही नहीं उनकी दो नावें जब्त कर ली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >