Breaking News : असम महिला कांग्रेस ने कहा, उग्रवादियों के ‘करीबी संबंधों’ के लिए सीएम पर हो कार्रवाई

Breaking News Live Updates: गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह को नोटिस देने पर भारी बवाल शुरू हो गया है. भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और वाहन को आग के हवाले कर दिया. पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे. उनकी यात्रा से पहले व्हाइट हाउस के बाहर तिरंगा लहराया गया. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

5:03 AM. 18 Jun 23 5:03 AM. 18 Jun

असम महिला कांग्रेस ने कहा, उग्रवादियों के ‘करीबी संबंधों’ के लिए सीएम पर हो कार्रवाई

असम प्रदेश महिला कांग्रेस ने मणिपुर के एक उग्रवादी संगठन से कथित संबंधों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की शनिवार को मांग की. उन्होंने शर्मा पर लगे आरोपों की पुलिस से गहन जांच कराने की मांग की. राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की महिला शाखा की अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर गोस्वामी के नेतृत्व में पार्टी ने इस संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपा. मीडिया के एक वर्ग में बताया गया है कि शर्मा ने पिछले सप्ताह जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर की अपनी यात्रा के बाद, रविवार रात गुवाहाटी में कुकी समुदाय के कुछ उग्रवादी समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी.

5:03 AM. 18 Jun 23 5:03 AM. 18 Jun

ओडिशा में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

ओडिशा के रायगढ़ जिले में अंबाडोला के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी अंबाडोला से लांजीगढ़ में स्थित वेदांता लिमिटेड के एक संयंत्र की ओर जा रही थी, तभी चार डिब्बे पटरी से उतर गए. उन्होंने कहा कि रेल सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं क्योंकि दुर्घटना विशेष मार्ग पर हुई. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बालासोर जिले में तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के लगभग एक पखवाड़े बाद यह घटना हुई है. बालासोर दुर्घटना में कम से कम 291 यात्रियों की मौत हुई और 1,200 से अधिक घायल हुए.

5:03 AM. 18 Jun 23 5:03 AM. 18 Jun

दिल्ली में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान नाइजीरिया के एनुगु राज्य के रहने वाले ओनेकाची अन्या फ्राइडे (27) के रूप में हुई है. उसके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का मिथाइलेनडाइऑक्सीमेथामफेटामाइन (एमडीएमए) मादक पदार्थ बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक, उन्हें दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी. पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि एक नाइजीरियाई नागरिक अपने एक खरीदार को मादक पदार्थ की खेप पहुंचाने के लिए गोविंदपुरी एक्सटेंशन इलाके में आएगा.

2:25 AM. 18 Jun 23 2:25 AM. 18 Jun

असम के गुवाहाटी में भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत

असम की राजधानी गुवाहाटी में शनिवार को बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की चारदीवारी का एक हिस्सा गिर जाने से हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शहर के धीरेनपारा इलाके में तड़के हुई और पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे से व्यक्ति के शव को निकाला. इस घटना के समय व्यक्ति अपने कमरे में सो रहा था. मृतक की पहचान बारपेटा जिले के रहने वाले मुख्तार अली के रूप में हुई है, जो पास की एक मिठाई की दुकान पर काम करता था.

2:25 AM. 18 Jun 23 2:25 AM. 18 Jun

साक्षी मलिक ने बृजभूषण सिंह पर नाबालिग के परिजनों को धमकी देने का लगाया आरोप लगाया

ओलंपिक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ के वर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर नाबालिग के परिजनों को धमकाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बृज भूषण शरण सिंह की धमकी की वजह से हमलोग आवाज नहीं उठा पा रहे थे.

2:25 AM. 18 Jun 23 2:25 AM. 18 Jun

मालदा में पूर्व पंचायत प्रधान की हत्या, कांग्रेस पर आरोप

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के सुजापुर में एक पूर्व पंचायत प्रधान और टीएमसी नेता मुस्तफा शेख की हत्या कर दी गई. उनके परिवार ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है.

2:25 AM. 18 Jun 23 2:25 AM. 18 Jun

ईडी ने एनएसजी के डिप्टी कमांडेंट की 45.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में डिप्टी कमांडेंट के रूप में कार्यरत परवीन यादव और उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित 45.20 करोड़ 52 चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है.

2:25 AM. 18 Jun 23 2:25 AM. 18 Jun

खराब मौसम के कारण सिक्किम में 2000 से अधिक पर्यटक फंसे

पिछले तीन दिनों में भारी वर्षा होने से सड़कें बंद हो जाने के कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन और लाचुग क्षेत्र में 60 कॉलेज विद्यार्थियों समेत 2400 से अधिक पर्यटक फंस गये हैं. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिला प्रशासन ने 2464 फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए 19 बसों एवं 70 छोटे वाहनों को लगाया है. उन्होंने बताया कि अब तक तीन बस और दो अन्य वाहन 123 पर्यटकों को लेकर राज्य की राजधानी गंगटोक के लिए रवाना हुए हैं. उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के त्वरित प्रतिक्रिया दल, सिक्किम पुलिस, जीआरईएफ ,बीआरओ, आईटीबीपी, सेना और ट्रैवल एजेंसी एसोसिएशन के कर्मी सिक्किम के कर्मी फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

2:25 AM. 18 Jun 23 2:25 AM. 18 Jun

गुजरात के भुज में आज शाम पांच बजे प्रेस से बात करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम पांच बजे गुजरात के भुज में प्रेस से बात करेंगे.

2:25 AM. 18 Jun 23 2:25 AM. 18 Jun

अमित शाह ने गुजरात के कठड़ा गांव के लोगों से की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मांडवी जिले के कठड़ा गांव के लोगों से मुलाकात की.

8:08 PM. 17 Jun 23 8:08 PM. 17 Jun

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 मापी गयी है.

7:27 PM. 17 Jun 23 7:27 PM. 17 Jun

हरियाणा के गुरुग्राम में शराब दुकान पर गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में कल एक शराब की दुकान पर दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

7:27 PM. 17 Jun 23 7:27 PM. 17 Jun

पंचायत चुनाव में हिंसा को लेकर बंगाल के राज्यपाल ने चुनाव आयुक्त ने किया तलब

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पंचायत चुनाव में हिंसा और इससे जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा को तलब किया. राज्यपाल ने दोपहर दो बजे उन्हें मिलने बुलाया.

7:27 PM. 17 Jun 23 7:27 PM. 17 Jun

यौन उत्पीड़न मामले में केरल का नकली एंटीक डीलर दोषी करार, विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

केरल के नकली एंटीक डीलर मोनसन मावुंकल को नाबालिग से रेप के मामले में दोषी करार दिया गया है. विशेष पॉक्सो कोर्ट, कोच्चि ने आज फैसला सुनाया. मावुंकल ने अपनी नौकरानी की नाबालिग बेटी का कई बार यौन उत्पीड़न किया था.

7:27 PM. 17 Jun 23 7:27 PM. 17 Jun

जेपी नड्डा ने की द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता विश्वेश्वर नंदी से मुलाकात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘संपर्क से समर्थन’ के तहत त्रिपुरा में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता विश्वेश्वर नंदी से मुलाकात की.

7:27 PM. 17 Jun 23 7:27 PM. 17 Jun

नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल फिर से अस्पताल मं भर्ती, सीने में दर्द के शिकायत

नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल को सीने में दर्द के बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

7:27 PM. 17 Jun 23 7:27 PM. 17 Jun

दक्षिणी ब्राजील में तूफान से तीन लोगों की मौत, 12 लापता

दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में आए शीतकालीन तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लापता हैं. गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा कि साओ लियोपोल्डो शहर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य के तटीय क्षेत्र माक्विन में एक व्यक्ति की जान जाने की खबर है. लेइट ने ट्विटर पर कहा, फिलहाल हमारी प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढना और उन लोगों को बचाना है, जो बाढ़ के कारण मुश्किल में हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं.

7:27 PM. 17 Jun 23 7:27 PM. 17 Jun

तमिलनाडु में भाजपा नेता एसजी सूर्या को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तमिलनाडु भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को शुक्रवार की रात चेन्नई में मदुरै जिला साइबर अपराध पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन्हें मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन पर उनके हालिया ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया. तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सूर्या की गिरफ्तारी को नि���दनीय बनाया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, भाजपा के प्रदेश सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है. उनकी एकमात्र गलती कम्युनिस्टों, डीएमके के सहयोगियों के घृणित दोहरे मानकों को उजागर करना था. ये गिरफ्तारियां हमें नहीं रोकेंगी. हम सच्चाई उजागर करते रहेंगे.

7:27 PM. 17 Jun 23 7:27 PM. 17 Jun

एमपी के मुरैना में डंपर और बस के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, 10 घायल

मध्य प्रदेश के मुरैना में देव पुरी बाबा इलाके में एक डंपर और एक यात्री बस के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

7:27 PM. 17 Jun 23 7:27 PM. 17 Jun

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले व्हाइट हाउस के बाहर लहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे. उनकी यात्रा से पहले व्हाइट हाउस के बाहर तिरंगा लहराया गया है.

12:43 PM. 17 Jun 23 12:43 PM. 17 Jun

जूनागढ़ में दरगाह को नोटिस देने पर बवाल, भीड़ ने पुलिस चौकी पर बोला हमला

गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह को नोटिस देने पर भारी बवाल शुरू हो गया है. भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और वाहन को आग के हवाले कर दिया.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह को नोटिस देने पर भारी बवाल शुरू हो गया है. भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और वाहन को आग के हवाले कर दिया. पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे. उनकी यात्रा से पहले व्हाइट हाउस के बाहर तिरंगा लहराया गया. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >