Breaking News: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गुलाम नबी आजाद, अनंतनाग सीट से वापस लिया नाम

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ.

12:45 AM. 18 Apr 24 7:15 PM. 17 Apr

गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

गुलाम नबी आजाद ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अनंतनाग सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

12:37 AM. 18 Apr 24 7:07 PM. 17 Apr

गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

गुलाम नबी आजाद ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अनंतनाग सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

9:44 PM. 17 Apr 24 4:14 PM. 17 Apr

ओडिशा पीसीसी चुनाव प्रबंधन समिति की मंजूरी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तत्काल प्रभाव से ओडिशा पीसीसी चुनाव प्रबंधन समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

9:43 PM. 17 Apr 24 4:13 PM. 17 Apr

ओडिशा पीसीसी चुनाव प्रबंधन समिति की मंजूरी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तत्काल प्रभाव से ओडिशा पीसीसी चुनाव प्रबंधन समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

9:43 PM. 17 Apr 24 4:13 PM. 17 Apr

ओडिशा पीसीसी चुनाव प्रबंधन समिति की मंजूरी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तत्काल प्रभाव से ओडिशा पीसीसी चुनाव प्रबंधन समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

7:23 PM. 17 Apr 24 1:53 PM. 17 Apr

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सहारनपुर में किया रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सहारनपुर में रोड शो किया. सहारनपुर सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा.

2:58 PM. 17 Apr 24 9:28 AM. 17 Apr

AAP आज लॉन्च करेगी चुनाव प्रचार से जुड़ी वेबसाइट

AAP (आम आदमी पार्टी) आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव प्रचार से जुड़ी अपनी वेबसाइट लॉन्च करेगी. यह वेबसाइट राम राज्य की थीम से संबंधित होगी, जिसके जरिए आम आदमी पार्टी अपने कार्यों को राम राज्य से जोड़कर जनता के बीच जाएगी.

2:48 PM. 17 Apr 24 9:18 AM. 17 Apr

चुनाव आयोग ने बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव को जारी किया नोटिस

भारत के चुनाव आयोग ने बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव को 5 अप्रैल को सिरसिला में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर नोटिस जारी किया है. आयोग ने उनसे 18 अप्रैल सुबह 11 बजे तक अपनी टिप्पणियों के संबंध में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है.

1:33 PM. 17 Apr 24 8:03 AM. 17 Apr

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर लिखा, देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है. ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना. अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं.

12:16 PM. 17 Apr 24 6:46 AM. 17 Apr

अयोध्या में सुबह 3:30 बजे से रामलला के दर्शन शुरू

रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पर अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, व्यवस्था पहले से ही की गई है, हमने इलाकों को दो सेक्टर में बांटा है. सुबह 3:30 बजे दर्शन शुरू हो गए हैं राम मंदिर पर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >